Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ईरान पर परमाणु हमला नहीं करेगा अमेरिका! ट्रंप ने जमीनी जंग से भी खींचे हाथ, जानिए क्या कहा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ईरान पर परमाणु हमला नहीं करेगा अमेरिका! ट्रंप ने जमीनी जंग से भी खींचे हाथ, जानिए क्या कहा
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान पर परमाणु हमला नहीं करेगा अमेरिका! ट्रंप ने जमीनी जंग से भी खींचे हाथ, जानिए क्या कहा

vineet verma
Last updated: October 16, 2026 8:50 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अमेरिका की सैन्य रणनीति पर अपना रुख स्पष्ट किया है। ट्रंप ने ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका वहां अपनी जमीनी सेना भेजने के पक्ष में भी नहीं है। एक अमेरिकी समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु सैन्य क्षमता है, जबकि रूस और चीन इसके बाद आते हैं। हालांकि, ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की कोई जरूरत नहीं है।

Contents
‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ परमाणु हथियार नहीं: ट्रंपरूस में डीजल रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों से नाराज ट्रंपजेलेंस्की पर भी उठाए सवाल, यूक्रेन में चुनाव कराने की वकालत

‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ परमाणु हथियार नहीं: ट्रंप

परमाणु हमले की चर्चाओं और मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स (एमओएबी) के संभावित इस्तेमाल को लेकर पूछे गए सवालों पर ट्रंप ने स्पष्ट किया कि एमओएबी परमाणु या सामरिक परमाणु हथियार नहीं है। यह एक बेहद शक्तिशाली पारंपरिक बम है, जिसका विनाशकारी प्रभाव बहुत व्यापक हो सकता है, लेकिन इसमें परमाणु तत्वों का इस्तेमाल नहीं होता।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास अत्याधुनिक सैन्य क्षमताएं हैं। ऐसे में ईरान के साथ संघर्ष की स्थिति में परमाणु विकल्प अपनाने की कोई मजबूरी नहीं है। उन्होंने ईरान में अमेरिकी सैनिकों को जमीन पर उतारने की जरूरत से भी इनकार किया।

रूस में डीजल रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों से नाराज ट्रंप

इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने रूस के ऊर्जा ढांचे पर यूक्रेन के हमलों की भी आलोचना की। उन्होंने खास तौर पर डीजल रिफाइनरियों को निशाना बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना कदम बताया।

ट्रंप के मुताबिक, वैश्विक अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा डीजल ईंधन पर निर्भर है। ऐसे में ऊर्जा उत्पादन से जुड़ी सुविधाओं को निशाना बनाने से दुनिया को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले यूक्रेन के नेतृत्व की ओर से वैश्विक हित में उठाया गया कदम नहीं हैं।

जेलेंस्की पर भी उठाए सवाल, यूक्रेन में चुनाव कराने की वकालत

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि युद्ध का समाधान निकालने के लिए अब यूक्रेन में चुनाव कराने का समय आ गया है। उन्होंने दावा किया कि आम लोग युद्ध और तबाही से थक चुके हैं। परिवार बिखर गए हैं और मिसाइल हमलों के कारण लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

ट्रंप ने रूस और यूक्रेन की सैन्य ताकत की तुलना करते हुए कहा कि रूस एक बड़ा देश है और भारी संख्या में सैनिकों के मारे जाने के बावजूद वह नए सैनिकों को युद्ध के मैदान में उतार सकता है। उनके मुताबिक, यूक्रेन के पास इतनी बड़ी क्षमता नहीं है।

अमेरिका की ओर से यूक्रेन को आधुनिक सैन्य उपकरण दिए जाने का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि शांति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चुनाव महत्वपूर्ण हैं। उनके बयान से साफ है कि वह यूक्रेन युद्ध के समाधान के लिए राजनीतिक प्रक्रिया पर जोर दे रहे हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Donald Trump on Iran, Trump Nuclear Weapons Statement, US Iran conflict, अमेरिका ईरान तनाव, अमेरिकी सेना ईरान, ईरान पर परमाणु हमला, डोनाल्ड ट्रंप, मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स, यूक्रेन में चुनाव, रूस यूक्रेन युद्ध, वोलोदिमीर जेलेंस्की
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कैंसर ठीक करने और भूत भगाने का दावा करने वाले बाबा को सांप ने डसा, अस्पताल में 12 घंटे निगरानी
Next Article 35 साल पुरानी तस्वीर लेकर मां को ढूंढने नीदरलैंड से रायपुर पहुंची बेटी, लेकिन मिली ऐसी खबर कि छलक पड़े आंसू

फीचर

View More

नवरात्रि व्रत में रोज की साबूदाना खिचड़ी से हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 4 चटपटे और क्रंची फलाहारी व्यंजन

शारदीय नवरात्रि का पावन अवसर शुरू हो चुका है और इस दौरान बहुत से लोग पूरे नौ दिन या व्रत…

By Shivani Kalani 4 Min Read

पत्नी का प्रेम प्रसंग, नीला ड्रम और 590 दिन का इंतजार… सौरभ राजपूत हत्याकांड में कैसे मुस्कान-साहिल को मिली फांसी?

मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या…

9 Min Read

Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में चाय की मेज पर होने वाली मुलाकातें…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

Mumbai Garba Viral Video: भारत के गरबा ने रोमानिया की मारिया को किया भावुक, बोलीं- यहां से जाऊंगी तो इन पलों को बहुत याद करूंगी

भारत के त्योहारों की खूबसूरती अक्सर उन लोगों का दिल भी छू लेती है, जो किसी दूसरे देश से यहां…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा सख्त, सेंट्रल पार्क 2 दिन बंद, 11 लोगों को ही मिलेगी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

‘तिरंगा फहराने के लिए जेल जाने को तैयार’, अभिजीत दिपके का दावा- आज रात या सुबह मुझे उठा सकती है दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस उन्हें शुक्रवार रात…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

मध्य प्रदेश BJP में ‘मामा vs चाचा’ की लड़ाई क्यों तेज हुई? शिवराज के विरोध के बीच मोहन यादव सरकार पर बढ़ा दबाव

भोपाल: मध्य प्रदेश में आदिवासी परिवारों के घर गिराए जाने का मामला अब सिर्फ प्रशासनिक कार्रवाई और मुआवजे की मांग…

9 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?