Trending News

अक्षय तृतीया 2026: 19 या 20 अप्रैल? जानें सही तारीख और सोना खरीदने का बेस्ट टाइम

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का खास महत्व होता है, जिसे आम भाषा में ‘आखा तीज’ भी कहा जाता है। हर साल यह पर्व वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। 2026 में इस तारीख को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन बना हुआ है, लेकिन ज्योतिष गणना और उदया तिथि के आधार पर 19 अप्रैल 2026 को ही यह पर्व मनाना सबसे सही माना जा रहा है।

कब है अक्षय तृतीया 2026?

पंचांग के अनुसार: तृतीया तिथि शुरू होगी 19 अप्रैल, सुबह 10:45 बजे और समाप्त 20 अप्रैल, सुबह 07:50 बजे, क्योंकि 19 अप्रैल को दिन में तृतीया तिथि मौजूद रहेगी, इसलिए उसी दिन त्योहार मनाना शास्त्रों के अनुसार सही है।

सोना खरीदने का शुभ समय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीज़ें कभी कम नहीं होतीं।  खरीदारी का शुभ समय है 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल सुबह 05:51 बजे तक रहेगा।

पूजा का समय और विधि

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पूजा का शुभ मुहूर्त

दोपहर 12:15 बजे से 01:45 बजे तक है। इस दिन पानी से भरा घड़ा, अनाज, सत्तू और फल दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

क्यों खास है अक्षय तृतीया?

मान्यता है कि इसी दिन त्रेता युग की शुरुआत हुई थी, भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्म भी इसी दिन हुआ था। इसे ‘अबूझ मुहूर्त’ माना जाता है, यानी इस दिन शादी, गृह प्रवेश जैसे शुभ काम बिना मुहूर्त निकाले भी किए जा सकते हैं।

news desk

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई से नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी, कोटा में 15 मिनट में गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने ट्रेन में तलाशी लेकर तीन संदिग्धों को पकड़ा, कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग…

7 minutes ago

विजय दशमी 2026: असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व, जानिए शुभ मुहूर्त, इतिहास और सांस्कृतिक महत्व

हर साल की तरह इस बार भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पावन…

56 minutes ago

महिंद्रा लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! फेस्टिव सीजन पर मिल रही है बंपर छूट, जानिए किस मॉडल पर होगी सबसे ज्यादा बचत

महिंद्रा (Mahindra) की दमदार गाड़ियों का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अक्टूबर का महीना…

2 hours ago

Varanasi Road Accident: सेल्फी के लिए ओवरब्रिज पर रोकी स्कॉर्पियो, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 4 घायल

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह हादसा हुआ। विंध्याचल से दर्शन…

3 hours ago