हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का खास महत्व होता है, जिसे आम भाषा में ‘आखा तीज’ भी कहा जाता है। हर साल यह पर्व वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। 2026 में इस तारीख को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन बना हुआ है, लेकिन ज्योतिष गणना और उदया तिथि के आधार पर 19 अप्रैल 2026 को ही यह पर्व मनाना सबसे सही माना जा रहा है।
कब है अक्षय तृतीया 2026?
पंचांग के अनुसार: तृतीया तिथि शुरू होगी 19 अप्रैल, सुबह 10:45 बजे और समाप्त 20 अप्रैल, सुबह 07:50 बजे, क्योंकि 19 अप्रैल को दिन में तृतीया तिथि मौजूद रहेगी, इसलिए उसी दिन त्योहार मनाना शास्त्रों के अनुसार सही है।
सोना खरीदने का शुभ समय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीज़ें कभी कम नहीं होतीं। खरीदारी का शुभ समय है 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल सुबह 05:51 बजे तक रहेगा।
पूजा का समय और विधि
इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पूजा का शुभ मुहूर्त
दोपहर 12:15 बजे से 01:45 बजे तक है। इस दिन पानी से भरा घड़ा, अनाज, सत्तू और फल दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
क्यों खास है अक्षय तृतीया?
मान्यता है कि इसी दिन त्रेता युग की शुरुआत हुई थी, भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्म भी इसी दिन हुआ था। इसे ‘अबूझ मुहूर्त’ माना जाता है, यानी इस दिन शादी, गृह प्रवेश जैसे शुभ काम बिना मुहूर्त निकाले भी किए जा सकते हैं।