महिंद्रा (Mahindra) की दमदार गाड़ियों का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद शानदार साबित हो सकता है। अगर आप भी अपने घर नई एसयूवी लाने का मन बना रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। कंपनी इस महीने अपनी चुनिंदा गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट और बंपर ऑफर्स लेकर आई है, जिससे आपके हजारों रुपये की बचत हो सकती है। आइए जानते हैं कि किस मॉडल और वेरिएंट पर कितनी छूट मिल रही है।
महिंद्रा XUV 3XO खरीदने वालों के लिए कंपनी ने वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग ऑफर्स रखे हैं। इसके MX2 Pro, MX3 और MX3 Pro पेट्रोल वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। इन वेरिएंट्स को खरीदने पर ग्राहकों को ₹40,000 का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ₹20,000 की मुफ्त एक्सेसरीज भी मिल रही हैं, जिससे कुल बचत ₹60,000 तक हो सकती है।
वहीं, XUV 3XO के डीजल वेरिएंट्स पर ऑफर थोड़ा अलग है। इन मॉडल्स पर ₹10,000 का कैश डिस्काउंट और ₹15,000 की एक्सेसरीज दी जा रही हैं, यानी डीजल वेरिएंट खरीदने पर कुल ₹25,000 तक का फायदा मिल सकता है।
महिंद्रा Scorpio Classic पर भी अक्टूबर में फेस्टिव ऑफर्स का पूरा फायदा उठाया जा सकता है। कंपनी इसके दोनों वेरिएंट्स पर कैश डिस्काउंट और एक्सेसरीज दे रही है।
महिंद्रा Scorpio N पर मिलने वाले ऑफर्स में सबसे ज्यादा चर्चा इसके Z8L 7-Seater 4WD AT वेरिएंट की है। इस मॉडल पर कंपनी ₹1.25 लाख का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ₹25,000 की एक्सेसरीज भी मिल रही हैं, जिससे दोनों फायदे जोड़ने पर ग्राहकों को कुल ₹1.5 लाख तक की बचत हो सकती है। ऐसे में Scorpio N का यह वेरिएंट खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए फेस्टिव सीजन में यह ऑफर खास हो सकता है।
हालांकि, Scorpio N के सभी वेरिएंट्स पर इतनी छूट नहीं मिल रही है। इसके 2WD AT वेरिएंट्स पर ₹50,000 का कैश डिस्काउंट और ₹25,000 का एक्सेसरी पैकेज दिया जा रहा है, यानी इन मॉडल्स पर कुल ₹75,000 तक का फायदा मिल सकता है।
एशियन पैरा गेम्स 2026 के मंच पर भारतीय निशानेबाजों ने वो कर दिखाया है, जिसकी…
यूरोप का दिल कहे जाने वाले फ्रांस की सड़कें इस वक्त आक्रोश की आग में…
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह हादसा हुआ। विंध्याचल से दर्शन…
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। तीनों आरोपियों को…
अगर आप भी ट्रेन में सफर करते समय मोबाइल के लाउडस्पीकर पर गाने सुनने, रील्स…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से जुड़े दस्तावेज पर फिलहाल…