Latest News

‘75 की उम्र और रिटायरमेंट’ का सियासी कनेक्शन, अखिलेश यादव के बयान से क्यों छिड़ी है बहस?

राजनीति में रिटायरमेंट की कोई उम्र होनी चाहिए या नहीं, इस पर देश में काफी पहले से चर्चा हो रही है. अलग अलग नेताओं के संदर्भ और बयानों से ये चर्चा हाल फिलहाल में और तेज हुई है. अब इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टिप्पणी कर नई बहस छेड़ दी है.

अखिलेश यादव ने अपने एक्स पोस्ट पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के रिटायरमेंट उम्र वाले बयान पर चुटकी ली है. उन्होनें बिना किसी का नाम लिए अपनी पोस्ट में लिखा कि न रिटायर होऊंगा, न होने दूंगा. जब अपनी बारी आई तो नियम बदल दिये… ये दोहरापन अच्छा नहीं. अपनी बात से पलटनेवालों पर पराया तो क्या, कोई अपना भी विश्वास नहीं करता है. जो विश्वास खो देते हैं, वो राज खो देते हैं.’

माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का ये बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के संदर्भ में दिया गया है. क्योंकि हाल ही में मोहन भागवत ने उम्र को लेकर बयान दिया था जिसके राजनीतिक संकेत निकाले जा रहे थे.

क्या था संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान?

मोहन भागवत ने अपने पिछले बयान पर छिड़ी राजनीतिक बहस पर विराम लगाते हुए गुरूवार को कहा था कि ‘मैंने कभी यह नहीं कहा कि 75 साल में रिटायर हो जाना चाहिए. 75 साल की उम्र में मैं रिटायर हो जाऊं या किसी और को रिटायर हो जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम जीवन में किसी भी समय रिटायर होने के लिए तैयार हैं. संघ हमसे जिस समय तक भी काम कराना चाहे, हम उस समय तक संघ के लिए काम करने के लिए तैयार हैं. अगर 80 साल की उम्र में भी संघ कहेगा कि आओ शाखा चलाओ, तो मुझे करना ही होगा.’

पहले क्या बोले थे मोहन भागवत ?

दरअसल कुछ समय पहले मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि ‘75 साल की उम्र के बाद इंसान को सोच लेना चाहिए कि अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए’. चूंकि पीएम मोदी सितम्बर 2025 में 75 साल पूरे करने वाले हैं, इसलिए भागवत के इस बयान को सीधे पीएम मोदी से जोड़कर देखा गया था जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में ये चर्चा तेज हो गई थी कि क्या 75 वर्ष के होने के बाद पीएम मोदी अपना पद छोड़ देंगे. हालांकि गुरूवार को मोहन भागवत के बयान के बाद कम से कम बीजेपी में उम्र और रिटायरमेंट को लेकर लगाई जा रही कयासबाजी अब बंद होगी.

news desk

Recent Posts

यूएन में वरिष्ठ राजनयिक का इस्तीफा, ईरान–परमाणु हथियारों को लेकर गंभीर चेतावनी

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान पर परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल…

5 minutes ago

2026 में बड़ा धमाका कर सकता है Apple, एक साथ कई नए डिवाइस लॉन्च होने की तैयारी!

ऐपल इस साल अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बड़े स्तर पर बढ़ाने की तैयारी में दिखाई…

3 hours ago

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

14 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

16 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

17 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

17 hours ago