Trending News

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता और Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) चीफ प्रमुख विजय ने चेन्नई में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने खुद भी चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। विजय दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे, जिनमें त्रिची ईस्ट और पेरम्बूर शामिल हैं।

भरोसेमंद चेहरों को दिया गया मौका

उम्मीदवारों की घोषणा के दौरान विजय ने कहा कि चुनावी कार्यक्रम बेहद विस्तृत है और राज्य के हर क्षेत्र में व्यक्तिगत रूप से जाकर प्रचार करना उनके लिए संभव नहीं होगा। इसी वजह से पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिन पर संगठन को भरोसा है और जो स्थानीय स्तर पर पार्टी की रणनीति को मजबूती से आगे बढ़ा सकें।  उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनावी दस्तावेजों और प्रचार सामग्री में उनका नाम सी जोसेफ विजय के रूप में दर्ज किया जाएगा। विजय का यह कदम उनकी राजनीतिक तैयारी को गंभीर रूप में देखने का संकेत माना जा रहा है।

एक चरण में होगा मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में कराए जाएंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। राज्य में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं और सभी सीटों पर एक साथ मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में लगभग 5.6 करोड़ मतदाता हैं। इनमें करीब 2.7 करोड़ पुरुष, 2.8 करोड़ महिला मतदाता और 7617 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

दो बड़ी पार्टियों के बीच रही है परंपरागत टक्कर

तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय से AIADMK और DMK के बीच केंद्रित रही है। राज्य में अधिकतर चुनावों में मुकाबला इन्हीं दो दलों के बीच देखने को मिला है। माना जा रहा है की ऐसे में विजय की पार्टी की एंट्री इस बार चुनाव को अलग दिशा दे सकती है।

फिल्मों से राजनीति तक विजय का सफर

विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ‘थलापति विजय’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और दक्षिण भारत में उनकी लोकप्रियता बेहद मजबूत मानी जाती है। 2024 में अपनी पार्टी की शुरुआत के बाद अब वह पूरी तरह सक्रिय राजनीति में उतर चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग चुनावी असर पैदा कर सकती है, हालांकि असली तस्वीर मतदान के बाद ही साफ होगी।

Afifa Malik

Recent Posts

अवधपुरम समर प्रीमियर लीग : समद के ऑलराउंड प्रदर्शन से ‘द ब्लास्टर्स’ बने चैंपियन

लखनऊ। कप्तान समद खान की तूफानी पारी (25 गेंदों में 87 रन) और धारदार गेंदबाजी…

9 hours ago

Sheikh Hasina : ‘मौत की सजा मंजूर, पर इसी साल बांग्लादेश लौटूंगी’-भारत में रह रहीं शेख हसीना का यूनुस-BNP सरकार पर सबसे बड़ा हमला

नई दिल्ली/ढाका। बांग्लादेश में मचे भारी राजनीतिक घमासान और तख्तापलट के बाद भारत में शरण…

9 hours ago

Cash Holdings In India: UPI के दौर में अचानक क्यों बढ़ी 100 और 200 के नोटों की डिमांड? भारतीय घरों में कैश जमा होने की ये है असली वजह

नई दिल्ली। स्मार्टफोन और डिजिटल पेमेंट (UPI) के इस दौर में जहां जेब में वॉलेट…

9 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत तेज, 6 सैनिकों की शहादत पर सरकार vs विपक्ष आमने-सामने

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए 6 सैनिकों की पहचान को लेकर देश में…

11 hours ago