Trending News

अखिलेश यादव का डिप्टी सीएम को खुला ऑफर: 100 विधायक लाओ, CM बन जाओ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दल अभी से रणनीति बनाने में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी भी संगठन को मजबूत करने और जमीनी पकड़ बढ़ाने में सक्रिय है। इसी क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में बड़ा सियासी बयान दिया।

अखिलेश यादव ने प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम-केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को खुला ऑफर देते हुए कहा, “दोनों में से कोई भी 100 विधायक लेकर आए और मुख्यमंत्री बन जाए।”

उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी वह केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दे चुके हैं और अब फिर वही ऑफर दोहरा रहे हैं। इस बार उन्होंने ब्रजेश पाठक का नाम भी जोड़ते हुए सियासी संदेश देने की कोशिश की है।

अखिलेश का यह बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि दोनों डिप्टी सीएम इस प्रस्ताव पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शंकराचार्य से जुड़े प्रकरण को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह से शंकराचार्य के साथ व्यवहार किया गया, वह बेहद चिंताजनक है। अखिलेश ने सवाल उठाया कि जब उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जा रहा था, तब जिम्मेदार लोग कहां थे। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन परंपरा में किसी शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोके जाने की घटना पहले कभी नहीं हुई।

अखिलेश यादव ने करीब 20 साल पुरानी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि शंकराचार्य के अपमान के लिए जिन लोगों को आगे किया गया, वह भी जांच का विषय है। उन्होंने रामभद्राचार्य का नाम लेते हुए कहा कि उनके बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए, लेकिन यदि संबंधित व्यक्ति उनका शिष्य है तो यह गंभीर विषय है।

साथ ही अखिलेश ने यह भी कहा कि उनकी सरकार के दौरान रामभद्राचार्य पर दर्ज धारा 420 का मुकदमा वापस लिया गया था और अब उन्हें लगता है कि उस फैसले पर पुनर्विचार होना चाहिए था।

news desk

Recent Posts

तेलुगु सिनेमा की चमकदार शाम, 70वें Filmfare South में ‘Pushpa 2’ का परचम, सितारों से सजी यादगार रात

केरल टूरिज्म के साथ आयोजित 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में इस बार तेलुगु सिनेमा की…

45 minutes ago

आयरिश ब्यूटी बनीं गब्बर की दुल्हनिया: शिखर और सोफी शाइन के वेडिंग लुक ने जीता फैंस का दिल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन, ने अपनी जिंदगी की एक नई और…

2 hours ago

दिल्ली में बड़ा आतंकी प्लान नाकाम, फर्जी आधार, 16 सिम और IED का जाल… लाल किला-मंदिर थे निशाने पर, 8 संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। राजधानी में…

2 hours ago

बदलापुर : ART Act की धज्जियां उड़ाकर एक महिला से 33 बार एग डोनेशन, पुलिस जांच में बड़े नामों पर शक

मुंबई से सटे बदलापुर में पुलिस ने एक ऐसे ‘ब्लैक मार्किट’ का पर्दाफाश किया है…

3 hours ago

हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य को दी 4 करोड़ की लग्जरी कार, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो…

4 hours ago

शरद पवार दोबारा अस्पताल में भर्ती, डिहाइड्रेशन के चलते डॉक्टरों ने दी निगरानी की सलाह

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।…

5 hours ago