सियासी

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज – “पहले इस्तेमाल, फिर किनारे”

लखनऊ। उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ इस्तेमाल करने वाली पार्टी है. अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा—“पहले इस्तेमाल करो, फिर किनारे कर दो. उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ भी यही किया.”

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि उपराष्ट्रपति का चुनाव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अंतरात्मा की आवाज़ पर होना चाहिए. कन्नौज सांसद ने कहा कि देश देख रहा है कि उपराष्ट्रपति क्यों हटे और यह भी कि जो चुने जाएंगे उनका भविष्य क्या होगा.

इधर, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) सांसद राजकुमार सांगवान ने भी विपक्ष की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा—“आज विपक्ष की अंतरात्मा की आवाज़ ही सब कुछ तय करेगी.” साथ ही उन्होंने जगदीप धनखड़ को लेकर विपक्ष की आलोचना को गलत बताते हुए कहा कि उनकी तबीयत ठीक होते ही वह खुद सामने आ जाएंगे.

सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने इस चुनाव को “देश की आत्मा को बचाने वाला चुनाव” बताया. उन्होंने कहा कि यह चुनाव इस बात पर निर्भर करेगा कि किसकी अंतरात्मा जागती है. वहीं, सपा नेता राजीव राय ने भी भरोसा जताया कि नतीजे विपक्ष के पक्ष में आएंगे.

news desk

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार पर घमासान तेज, आज CWC में कांग्रेस तय करेगी अगली रणनीति; SIR पर भी बढ़ा विवाद

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण…

3 minutes ago

ऑफिस की पॉलिटिक्स से कैसे बचें? विदुर नीति की ये 4 बातें करियर में तरक्की की राह कर सकती हैं आसान

नई दिल्ली: ऑफिस में मेहनत और काबिलियत के बावजूद अगर तरक्की नहीं मिल रही है,…

19 minutes ago

सोमवार को ‘हनुमान अंश’ पर भारी पड़ी ‘द वन’, चौथे दिन भी जारी रहा कमाई का सिलसिला; जानें अब तक का कलेक्शन

नई दिल्ली: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ ने रिलीज…

21 minutes ago

IAS की नौकरी छोड़ी, अब यूपी की सियासत में नई पारी; दिव्या मित्तल ने बताया क्यों चुनी ‘अकेले चलने’ की राह?

लखनऊ: करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या…

22 minutes ago

घर पर सिर्फ 5 चीजों से बनाएं DIY बॉडी स्क्रब! टैनिंग और डेड स्किन से राहत के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली: धूप, धूल-मिट्टी और प्रदूषण का असर सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बल्कि हाथ-पैर…

24 minutes ago