नई दिल्ली: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। समीक्षकों से मिली प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। सोमवार की कमाई में फिल्म ने डिवोशनल ड्रामा ‘हनुमान अंश’ को पीछे छोड़ दिया।
‘द वन’ ने सिनेमाघरों में 25 सितंबर को दस्तक दी थी। फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ रुपये से शुरुआत की। शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 11.25 करोड़ रुपये पहुंची, जबकि रविवार को फिल्म ने 14.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सोमवार को भी फिल्म की कमाई ने मजबूती बनाए रखी।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को ‘द वन’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं ‘हनुमान अंश’ की कमाई करीब 2.75 करोड़ रुपये रही। इस तरह चौथे दिन की कमाई में ‘द वन’ आगे रही।
चार दिनों में फिल्म की घरेलू नेट कमाई 38.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 46.35 करोड़ रुपये बताया गया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। चार दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50.35 करोड़ रुपये बताया गया है। विदेशी बाजार से फिल्म ने अब तक करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की है।
‘द वन’ की कहानी बिहार के एक जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लेकर गांववालों के बीच कई रहस्यमयी मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि जंगल में ‘वन देवी’ का वास है और सूरज ढलने के बाद वहां जाना मना है। मान्यता है कि शाम के बाद जंगल में जाने वाला व्यक्ति वापस नहीं लौटता।
फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने दीपक कुमार मिश्रा के साथ मिलकर लिखी है। निर्देशन की जिम्मेदारी भी अरुणाभ कुमार ने संभाली है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहन से सफर करने वालों के लिए ट्रैफिक नियमों में…
अमेरिकी रक्षा विभाग के डिफेंस मैनपावर डेटा सेंटर (DMDC) में एक गंभीर साइबर सेंधमारी का…
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से बढ़ती क्षमताओं के बीच अब सवाल…
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’…
चमकती दुनिया के पीछे छिपे राज और जिंदगी के वह पन्ने, जो लाइमलाइट से दूर…
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण…