Trending News

IAS की नौकरी छोड़ी, अब यूपी की सियासत में नई पारी; दिव्या मित्तल ने बताया क्यों चुनी ‘अकेले चलने’ की राह?

लखनऊ: करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अब राजनीति में उतरने का ऐलान किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने की बात कही है। अपने ताजा वीडियो संदेश में दिव्या मित्तल ने साफ संकेत दिया कि वह किसी स्थापित राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ेंगी, बल्कि अपनी अलग राजनीतिक राह पर आगे बढ़ेंगी। मंगलवार को उन्होंने अलग राजनीतिक दल बनाने की घोषणा भी कर दी।

कुछ दिन पहले ही आईएएस सेवा से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल के अगले कदम को लेकर चर्चा थी। अब उन्होंने खुद सामने आकर अपनी योजना साझा की है। उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि अगर उन्हें लगे कि यह उनकी भी आवाज है, तो वे दिए गए वाट्सएप नंबर पर संदेश भेज सकते हैं।

इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल ने इंटरनेट मीडिया पर अपने भविष्य को लेकर कई विकल्पों का जिक्र किया था। इनमें परिवार को समय देना, विदेश लौटना, कोचिंग करना, किताब लिखना और राजनीति में आने जैसे विकल्प शामिल थे। अब उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया है।

यूपी की राजनीति में अलग दल के साथ उतरेंगी दिव्या मित्तल

29 सितंबर को दिव्या मित्तल के अगले कदम के ऐलान का इंतजार था। मंगलवार को उन्होंने अलग राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक पूर्व नौकरशाह का प्रशासनिक सेवा छोड़कर अपना राजनीतिक संगठन बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चर्चा का विषय है।

दिव्या मित्तल ने लोगों से वाट्सएप के जरिए जुड़ने की अपील भी की है। इससे संकेत मिलता है कि उनकी शुरुआती राजनीतिक गतिविधियों में प्रत्यक्ष जनसंवाद और डिजिटल माध्यम की भूमिका रह सकती है। हालांकि नए संगठन का स्वरूप, विचारधारा, सदस्यता, चुनावी रणनीति और संभावित सीटों को लेकर तस्वीर उनके औपचारिक ऐलान के बाद ही स्पष्ट होगी।

2013 बैच की आईएएस अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल

दिव्या मित्तल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी रही हैं। उन्होंने 30 अगस्त को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। शासन ने उनका त्यागपत्र 15 सितंबर 2026 को स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही करीब 13 साल का उनका प्रशासनिक सफर समाप्त हो गया।

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से पढ़ाई करने वाली दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा में आने से पहले विदेश में भी काम किया था।

मीरजापुर के लहुरियादह में पाइप से पहुंचाया था पानी

उत्तर प्रदेश में दिव्या मित्तल संत कबीरनगर, मीरजापुर और देवरिया समेत कई जिलों की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। मीरजापुर के लहुरियादह गांव में पाइप के जरिए पानी पहुंचाने की पहल से उन्हें विशेष पहचान मिली।

मेरठ से लेकर मीरजापुर तक संभाली कई जिम्मेदारियां

अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान दिव्या मित्तल मेरठ में संयुक्त मजिस्ट्रेट और गौतमबुद्ध नगर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर रहीं। इसके अलावा वह कानपुर नगर में यूपीसीडा की संयुक्त प्रबंध निदेशक और बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

इसके बाद उन्होंने संतकबीरनगर और मीरजापुर में जिलाधिकारी के रूप में काम किया। अब प्रशासनिक सेवा के बाद उनकी नई राजनीतिक पारी उत्तर प्रदेश से शुरू होने जा रही है।

vineet verma

Recent Posts

निधि तिवारी की मौत से मचा हड़कंप, ‘मिस प्रिटी इंडिया’ से सोशल मीडिया स्टार तक का सफर अचानक थमा

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’…

25 minutes ago

“शायद मेरी शादी नहीं होगी…” जानिए क्यों सिंगल मदर बनने जा रही थीं बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस?

चमकती दुनिया के पीछे छिपे राज और जिंदगी के वह पन्ने, जो लाइमलाइट से दूर…

28 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर घमासान तेज, आज CWC में कांग्रेस तय करेगी अगली रणनीति; SIR पर भी बढ़ा विवाद

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण…

51 minutes ago

ऑफिस की पॉलिटिक्स से कैसे बचें? विदुर नीति की ये 4 बातें करियर में तरक्की की राह कर सकती हैं आसान

नई दिल्ली: ऑफिस में मेहनत और काबिलियत के बावजूद अगर तरक्की नहीं मिल रही है,…

1 hour ago

सोमवार को ‘हनुमान अंश’ पर भारी पड़ी ‘द वन’, चौथे दिन भी जारी रहा कमाई का सिलसिला; जानें अब तक का कलेक्शन

नई दिल्ली: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ ने रिलीज…

1 hour ago