Trending News

लखनऊ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव का सरकार पर फुल थ्रो हमला! 8 प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

लखनऊ, 18 अक्टूबर 2025: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि कई प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी और इसके पीडीए गठबंधन का दामन थामा है. अखिलेश यादव ने बताया कि देवेंद्र कुशवाहा, अमर यादव, राजन सिंह, नदीम अशरफ जॉयसी, रणवीर सिंह गौतम और श्यामलाल बिंद सहित आठ नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने इन नेताओं का स्वागत करते हुए कहा, “मुझे खुशी है कि बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं. बाबासाहेब अंबेडकर की नीतियों को लोग पसंद कर रहे हैं, इनके आने से पीडीए की लड़ाई और मजबूत होगी”

बीजेपी सरकार पर तीखा हमला

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “प्रदेश सरकार को नौ साल पूरे हो गए हैं, लेकिन इस दौरान उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया गया” बिजली की बर्बादी, स्मार्ट सिटी के नाम पर 400 करोड़ की चोरी, और बहराइच में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की घटना इसका सबूत है.” उन्होंने कुंभ मेले में भगदड़ के दौरान हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने मृतकों का कोई आंकड़ा जारी नहीं किया, क्योंकि मुआवजा देना पड़ सकता है. अखिलेश ने सवाल उठाया, “बीजेपी के लोग सिविल हॉस्पिटल में इलाज क्यों नहीं करवाते ?

भेदभाव और सामाजिक मुद्दों पर बयान

अखिलेश ने काशी विद्यापीठ में एक बच्चे के साथ मेडल को लेकर हुए भेदभाव की घटना को गलत ठहराया. उन्होंने कहा, “काशी विद्यापीठ एक बड़ी यूनिवर्सिटी है, लेकिन वहां भेदभाव का विवाद पुराना है, यह बहुत गलत है” उन्होंने दक्षिण भारत में हिंदी में हस्ताक्षर करने पर अपमान की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए परिवार के दर्द को दूर करने के लिए हमेशा खड़ी रहेगी. उन्होंने ने सुप्रीम कोर्ट के डिजिटल अरेस्टिंग पर दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि सरकार द्वारा खोले गए खातों से भी लोगों का पैसा लूट लिया गया. उन्होंने लखनऊ में ट्रैफिक जाम की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, “कल पूरा लखनऊ जाम में फंस गया था क्या हालत हो गई है प्रदेश की”

news desk

Recent Posts

2026 में बड़ा धमाका कर सकता है Apple, एक साथ कई नए डिवाइस लॉन्च होने की तैयारी!

ऐपल इस साल अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बड़े स्तर पर बढ़ाने की तैयारी में दिखाई…

1 hour ago

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

12 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

14 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

15 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

15 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

16 hours ago