Trending News

फिर हवाई सफर हुआ महंगा: इंडिगो और एयर इंडिया के बाद अब अकासा एयर ने भी बढ़ाया किराया!

अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। देश की सबसे तेज़ी से बढ़ती एयरलाइन अकासा एयर ने भी अब अपने विमान किरायों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा तीसरी बड़ी एयरलाइन है जिसने ईंधन की कीमतों का हवाला देते हुए ‘फ्यूल सरचार्ज’ लगाने का फैसला किया है।

अकासा एयर द्वारा जारी बयान के अनुसार, नए चार्ज 15 मार्च 2026 की रात 12 बजे से लागु होंगे। यात्रियों को अब टिकट बुक करते समय 199 से लेकर 1,300 रुपए तक का एक्स्ट्रा चार्ज देना पद सकता है, ये चार्ज उड़ान की दूरी और समय के आधार पर तय किया जाएगा। लंबी दूरी की फ्लाइट्स के लिए अधिक शुल्क देना होगा।

यह बढ़ोतरी केवल नई बुकिंग्स पर लागू होगी। जिन यात्रियों ने पहले अपनी टिकट बुक कर ली है, उन्हें एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होंगे।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?


एयरलाइन एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसका सीधा असर जेट फ्यूल पर पड़ा है।

इंडिगो ने भी हाल ही में 425 से 2,300 रुपए तक का एक्स्ट्रा चार्ज लगाया है। एयर इंडिया भी अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर भारी बढ़ोतरी कर चुकी है। एक्सपर्ट्स का मानना है की अगर तेल की कीमतें कम नहीं हुईं, तो अन्य छोटी एयरलाइंस भी जल्द ही अपने रेट्स बढ़ा सकती हैं।

news desk

Recent Posts

सोनम वांगचुक को बड़ी राहत: 6 महीने बाद जोधपुर जेल से रिहाई,केंद्र सरकार ने हटाया NSA

लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता Sonam Wangchuk को करीब छह महीने बाद हिरासत से रिहा कर…

10 hours ago

राहुल गांधी के बयान से मचा विवाद, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कहा—CUET से होते हैं दाखिले, इंटरव्यू का दावा गलत

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सांसद राहुल गांधी  के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा…

11 hours ago

ईरान के मिसाइल हमले में नेतन्याहू की मौत? वायरल दावे की सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली/तेल अवीव: इन दिनों सोशल मीडिया पर इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu की मौत…

11 hours ago