Trending News

UP Police SI Exam 2026: पहले दिन लाखों अभ्यर्थी हुए शामिल, दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से हुई परीक्षा

लखनऊ: Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board (UPPRPB) की ओर से आयोजित उप निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार, 14 मार्च को प्रदेश भर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। बोर्ड के मुताबिक परीक्षा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बने 1090 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कराई गई और कहीं से भी किसी बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें कुल 3,93,940 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था थी, लेकिन करीब 2,63,838 उम्मीदवार ही परीक्षा देने पहुंचे। इस तरह पहली पाली में लगभग 67 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

वहीं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। इसमें कुल 3,93,941 अभ्यर्थियों के लिए सीटें तय की गई थीं, जिनमें से करीब 2,67,927 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में करीब 68 प्रतिशत उपस्थिति रही। दोनों पालियों को मिलाकर आज कुल 5,31,765 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

4,543 पदों के लिए हो रही भर्ती

यह भर्ती अभियान कुल 4,543 पदों के लिए चलाया जा रहा है। इसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, महिला उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर और विशेष सुरक्षा बल जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

परीक्षा OMR आधारित ऑफलाइन मोड में कराई जा रही है। इसमें सामान्य हिंदी, कानून और संविधान, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और तार्किक क्षमता जैसे विषयों से सवाल पूछे गए।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड की ओर से कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई गई और फ्लाइंग स्क्वॉड के साथ स्थानीय पुलिस की भी तैनाती की गई थी। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च से ही जारी कर दिए थे और परीक्षा शहर की जानकारी भी पहले उपलब्ध करा दी गई थी, जिससे उम्मीदवारों को किसी तरह की परेशानी न हो।

बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन 15 मार्च को होगा, जिसमें बाकी अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी, जैसे फाइनल आंसर-की और रिजल्ट, आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

यह परीक्षा लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका मानी जा रही है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

news desk

Recent Posts

US-Iran Conflict: होर्मुज की खाड़ी में फिर मचा हड़कंप! ईरान ने रोके 3 तेल टैंकर, डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद बढ़ा तनाव

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (Middle East) में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा गतिरोध…

13 hours ago

शादी के 4 साल बाद बनीं मां  करिश्मा तन्ना के घर गूंजी नन्हे राजकुमार की किलकारी

टीवी से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस…

14 hours ago

उत्तर प्रदेश के मो.तौहीद होंगे भारतीय यूथ पुरुष हैंडबॉल टीम के कोच

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मो.तौहीद को अम्मान (जार्डन) में होने वाली 11वीं एशियन यूथ पुरुष हैंडबॉल…

14 hours ago

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल मंजूर, राहुल गांधी बोले- ‘माइक बंद कर सकते हैं, छात्रों की आवाज नहीं’

देश भर के लाखों परीक्षार्थियों और छात्रों से जुड़े एंटी-पेपर लीक संशोधन विधेयक को लोकसभा…

14 hours ago

टीम इंडिया में ‘शमी युग’ का अंत! BCCI का बड़ा फैसला, 15 युवा गेंदबाजों के भरोसे 2027 वनडे वर्ल्ड कप और WTC की तैयारी

भारतीय क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव की बयार बहने लगी है। श्रीलंका के खिलाफ आगामी…

15 hours ago

“25 अगस्त के बाद भारत में बैन हो जाएगा इंस्टाग्राम?”!  जानिए अफवाहों है या सच

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक ऐसी खबर ने तहलका मचा दिया है,…

15 hours ago