Trending News

दुनिया भर के Chrome यूजर्स खतरे में? Google ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट तुरंत करें ये काम नहीं तो हो सकते हैं साइबर फ्रॉड के शिकार

नई दिल्ली: टेक दिग्गज Google ने अपने पॉपुलर वेब ब्राउज़र Google Chrome में पाई गई दो खतरनाक सिक्योरिटी कमजोरियों को तुरंत पैच कर दिया है। खास बात यह है कि इन दोनों “जीरो-डे” कमजोरियों का इस्तेमाल हैकर्स पहले से ही कर रहे थे। यानी अगर कोई यूजर किसी खतरनाक या मैलिशियस वेबसाइट पर चला जाता, तो उसका ब्राउज़र क्रैश हो सकता था या फिर हमलावर सिस्टम में कोड चलाने की कोशिश कर सकते थे। इसी वजह से दुनियाभर के करोड़ों Chrome यूजर्स को तुरंत अपना ब्राउज़र अपडेट करने की सलाह दी जा रही है।

गूगल की सिक्योरिटी रिपोर्ट के मुताबिक इन कमजोरियों को CVE-2026-3909 और CVE-2026-3910 नाम दिया गया है। दोनों ही हाई-सेवियरिटी बग हैं और इनका CVSS स्कोर 8.8 बताया गया है। कंपनी के अनुसार इन खामियों को 10 मार्च 2026 को खोजा गया और तुरंत फिक्स तैयार कर लिया गया। गूगल ने यह भी बताया कि इन कमजोरियों के एक्सप्लॉइट्स पहले से इंटरनेट पर मौजूद थे, यानी हमलावर इन्हें सक्रिय रूप से इस्तेमाल कर रहे थे।

ब्राउज़र क्रैश या कोड रन होने का खतरा

पहली कमजोरी CVE-2026-3909 Chrome की ग्राफिक्स लाइब्रेरी Skia Graphics Library से जुड़ी थी। इसमें आउट-ऑफ-बाउंड्स राइट की समस्या थी। अगर कोई यूजर किसी खास तरीके से तैयार किए गए HTML पेज को खोल लेता, तो हमलावर ब्राउज़र की मेमोरी में गड़बड़ी पैदा कर सकता था। इससे ब्राउज़र क्रैश हो सकता था या फिर सिस्टम में कोड रन होने का खतरा बन सकता था।

दूसरी कमजोरी CVE-2026-3910 Chrome के जावास्क्रिप्ट इंजन V8 JavaScript Engine और WebAssembly से जुड़ी थी। इसमें इम्प्लीमेंटेशन की गड़बड़ी के कारण कोई हमलावर क्राफ्टेड वेबपेज के जरिए ब्राउज़र के सैंडबॉक्स के अंदर मैलिशियस कोड चला सकता था।

तुरंत करें Chrome अपडेट

गूगल ने इन समस्याओं को ठीक करने के लिए इमरजेंसी अपडेट जारी कर दिया है। Windows के लिए Chrome का वर्जन 146.0.7680.75, macOS के लिए 146.0.7680.76 और Linux के लिए 146.0.7680.75 रिलीज किया गया है।

अगर आप Chrome यूजर हैं तो ब्राउज़र के Settings → Help → About Chrome में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं। ब्राउज़र को रीस्टार्ट करने पर भी नया अपडेट अपने-आप इंस्टॉल हो जाएगा।

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी कमजोरियों का इस्तेमाल अक्सर फिशिंग, मैलवेयर या दूसरे साइबर हमलों में किया जाता है। इसलिए बेहतर यही है कि Chrome को तुरंत अपडेट कर लिया जाए, ताकि आपकी ऑनलाइन सुरक्षा सुरक्षित रह सके।

news desk

Recent Posts

UPI पर चार्ज लगाने की अटकलों पर सरकार का बड़ा फैसला! ₹2,000 तक के भुगतान और RuPay डेबिट कार्ड पर नहीं लगेगी फीस

नई दिल्ली: यूपीआई भुगतान को लेकर चल रही शुल्क लगने की अटकलों के बीच सरकार…

9 minutes ago

Trump का बड़ा दावा- ईरान युद्ध खत्म होते ही ‘तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी’, अभी $108 के पार पहुंचा Brent

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा…

13 minutes ago

अमेरिका से लौटते ही बप्पा के दरबार में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग मांगी दुआ; सुनीता आहूजा नहीं दिखीं तो बढ़ी हलचल

मुंबई: अमेरिका से लौटने के बाद अभिनेता गोविंदा देर रात अपने परिवार के साथ गणपति…

13 minutes ago

भारत सरकार की रडार पर सोशल मीडिया! बच्चों की सुरक्षा पर अब होगा बड़ा एक्शन?

सोशल मीडिया की दुनिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब भारत सरकार ने अपना…

1 hour ago

उदित, मयंद और रिकी उलटफेर भरी जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ । पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी, असम के उदित गोगोई और दिल्ली के रिकी ने…

2 hours ago