Trending News

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में कॉकपिट में घुसने की कोशिश, पायलट की सतर्कता से टला बड़ा खतरा; 9 यात्री हिरासत में


बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक होते-होते बच गई.विमान में मौजूद कुछ यात्रियों ने उड़ान के बीच कॉकपिट का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की, लेकिन पायलट की फुर्ती और सूझबूझ के चलते कोई बड़ा हादसा टल गया.

क्या हुआ था फ्लाइट में?

इस फ्लाइट में कुल 163 यात्री सवार थे.उड़ान के दौरान दो यात्री अचानक कॉकपिट के पास पहुंचे और दरवाज़े पर लगे डिजिटल लॉक में कोड डालने लगे.पायलट ने केबिन मॉनिटर से जैसे ही अजनबी यात्रियों को कॉकपिट के बाहर देखा, उन्होंने दरवाज़ा खोलने से साफ इनकार कर दिया और सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया.

वाराणसी पहुंचते ही कार्रवाई

जैसे ही विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं.सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर 9 यात्रियों को हिरासत में लिया, जिनमें से दो के व्यवहार को बेहद संदिग्ध माना जा रहा है.पूछताछ में एक यात्री ने दावा किया कि उसने गलती से कॉकपिट के दरवाज़े को टॉयलेट का दरवाज़ा समझ लिया था.हालांकि जांच अधिकारी इस सफाई से संतुष्ट नहीं हैं और गहराई से जांच चल रही है.

DGCA ने मांगी रिपोर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने एयर इंडिया एक्सप्रेस से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह कोई सोची-समझी साजिश थी या फिर यात्रियों की लापरवाही.

सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर हवाई यात्रा की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.विशेषज्ञों का मानना है कि फ्लाइट क्रू को बेहतर ट्रेनिंग और यात्रियों को सफर से पहले सुरक्षा संबंधी नियमों की स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

news desk

Recent Posts

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया…

4 hours ago

‘हम तटस्थ नहीं’—चेतावनियों के बीच पाकिस्तान बुला रहा बड़ी बैठक, क्या बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’?

इस्लामाबाद:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई…

6 hours ago

‘ब्लैक फ्राइडे’ के बाद सहमा बाजार, मिडिल ईस्ट संकट ने ग्लोबल मार्केट को हिलाया,निवेशकों की बढ़ी बेचैनी आगे क्या होगा?

न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर…

8 hours ago

बार-बार AI को समझाने का झंझट खत्म! Gemini में नया फीचर, अब ChatGPT और Claude की मेमोरी होगी इम्पोर्ट

Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini में नया Memory Import फीचर शुरू किया है। इसकी…

8 hours ago

रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग पर अनिल अंबानी ने कोर्ट में घसीटा

उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर रिपब्लिक टीवी और…

9 hours ago