Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बाद विपक्ष का हल्ला बोल! RML अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी,बोले- ‘दीमक खा चुका है देश का टेस्टिंग सिस्टम’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बाद विपक्ष का हल्ला बोल! RML अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी,बोले- ‘दीमक खा चुका है देश का टेस्टिंग सिस्टम’
Trending Newsसियासी

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बाद विपक्ष का हल्ला बोल! RML अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी,बोले- ‘दीमक खा चुका है देश का टेस्टिंग सिस्टम’

news desk
Last updated: July 21, 2026 2:02 pm
news desk
Share
SHARE

NEET पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम में जारी धांधली के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब सड़कों पर फूट पड़ा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को NEET अभ्यर्थियों और छात्र संगठनों द्वारा किए गए बड़े प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और धक्का-मुक्की के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। इस कार्रवाई में कई छात्र घायल हो गए, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में भी घमासान तेज हो गया है। विपक्षी दलों ने पुलिस की इस कार्रवाई को ‘लोकतंत्र के लिए काला दिवस’ करार देते हुए केंद्र सरकार को घेरा है।

Contents
RML अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, PM की चुप्पी पर उठाए सवालडिंपल यादव ने की घायल छात्र मददसंसद से लखनऊ तक गूंज

RML अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, PM की चुप्पी पर उठाए सवाल


लाठीचार्ज में घायल छात्रों का हाल जानने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली के आरएमएल “RML” अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती छात्रों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अस्पताल से बाहर आने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “देश के युवाओं के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए। युवाओं के पास अवसर खत्म हो रहे हैं और कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम का जो एक रास्ता खुला था, उसे भी दीमक की तरह खोखला कर दिया गया है।” राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए पूछा कि देश का युवा परेशान है और रो रहा है, फिर भी प्रधानमंत्री इस गंभीर मुद्दे पर चुप क्यों हैं?

इससे पहले, राहुल गांधी ने कई विपक्षी नेताओं के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर संसद में NEET परीक्षा और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की। राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए आरोप लगाया कि छात्रों पर हुए बल प्रयोग के लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार है।

डिंपल यादव ने की घायल छात्र मदद

दूसरी ओर, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान आमतौर पर शांत और संयमित रहने वालीं समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव का बिल्कुल अलग और आक्रामक रूप देखने को मिला। अपने साथी सांसदों प्रिया सरोज, इकरा हसन के साथ संसद से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहीं डिंपल यादव ने पुलिस बैरिकेडिंग के पास सुरक्षाकर्मियों से तीखी नोकझोंक की।

सोशल मीडिया पर डिंपल यादव का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर बैठे एक बेहद घायल और बदहवास छात्र की मदद करती दिख रही हैं और आसपास के लोगों से तुरंत एम्बुलेंस व डॉक्टरी मदद बुलाने की अपील करती हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए डिंपल यादव ने कहा, “आज का दिन लोकतंत्र के लिए काला दिवस है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे देश के भविष्य (छात्रों) पर इस तरह बल प्रयोग करना शर्मनाक है। यहां तक कि छात्राओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।” उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पुलिस की इस बर्बर कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की।

संसद से लखनऊ तक गूंज

जंतर-मंतर पर सपा और विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और बाद में छोड़ा। हालांकि, हिरासत के बाद भी नेताओं ने अपनी नारेबाजी जारी रखी। इस दिल्ली के घटनाक्रम की गूंज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी देखने को मिली, जहाँ सपा कार्यकर्ताओं ने हज़रतगंज इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, विपक्ष ने साफ कर दिया है कि NEET पेपर लीक और छात्रों के साथ हुई इस कार्रवाई का मुद्दा संसद के चालू सत्र में भीतर और बाहर दोनों जगह पूरी ताकत से उठाया जाएगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: BreakingNews, CongressNews, DelhiNews, DimpleYadav, EducationNews, IndianPolitics, IndianPressHouse, indianpresshouse news, JantarMantarProtest, NationalNews, NEETExam, NEETPaperLeak, NEETProtest, OppositionProtest, ParliamentNews, PoliticalNews, RahulGandhi, SamajwadiParty, StudentProtest, StudentRights, Trending News, YouthIssues
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article UP Cabinet Decisions: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मेधावी छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी; विंध्य एक्सप्रेस-वे समेत 18 प्रस्तावों पर मुहर
Next Article Sonam Wangchuk Health Update: हाई कोर्ट का बड़ा आदेश- मेदांता शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, सरकार बोली-‘मेडिकल सलाह के बिना न हों डिस्चार्ज’

फीचर

View More

इश्क के जज्बात को अल्फाज देने वाले जादूगर ने कभी की थी सेना की नौकरी….दौर बदल गए लेकिन आज भी आनंद बख्शी का लिखा गुनगुनाता है दिल

"मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू" – आराधना (1969) एक हसीना थी, एक दीवाना था" – कर्ज़ (1980) सोलह…

By Chaturvedi Shruti V. 7 Min Read

मानसून में जन्नत से कम नहीं पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें, हरियाली, झील, पहाड़ और समुद्र बना देंगे ट्रिप यादगार

कोलकाता: बारिश का मौसम आते ही प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रंगों में…

4 Min Read

मुगलों का हरम हो या राजपूतों का रनिवास… आखिर रानियों के लिए क्यों बनाए जाते थे अलग महल? वजह जानकर समझ आएगी उस दौर की व्यवस्था

नई दिल्ली: इतिहास में जब भी मुगल, राजपूत या अन्य बड़े राजवंशों…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

‘पूरा पेड़ ही जहरीला है तो एक डाल हटाने से क्या होगा?’ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के बीच नेहा सिंह राठौर का सरकार पर बड़ा हमला

नई दिल्ली: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘देश आपके पिताजी का नहीं…’ प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला, पीएम मोदी की जनरल डायर से की तुलना

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

संपत्ति विवाद में शर्मसार हुए खून के रिश्ते! गाजियाबाद में दो सगे बेटों पर माता-पिता की हत्या का आरोप, पूरे इलाके में सनसनी

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में पारिवारिक…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

3 घंटे तक मौत से लड़ता रहा बेटा… बाढ़ में फंसे माता-पिता को बचाकर लाया सुरक्षित, मां ने पहले डांटा फिर छलक पड़े आंसू

नई दिल्ली: बाढ़ के बीच एक बेटे की हिम्मत और अपने माता-पिता के प्रति समर्पण की ऐसी मिसाल सामने आई…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?