ओपन एआई ने रचा इतिहास
AI की दुनिया में बदलाव लाने वाली कंपनी Open AI ने एक और बड़ी छलांग लगाई है. ChatGPT. जैसी आधुनिक एआई टूल्स के लिए पहचानी जाने वाली इस कंपनी की वैल्यूएशन अब आधे ट्रिलियन डॉलर यानी 500 बिलियन डॉलर (लगभग ₹41 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच चुकी है. यह वैल्यूएशन उस समय सामने आई है जब OpenAI ने हाल ही में SoftBank, Thrive Capital, और Abu Dhabi के MGX जैसे निवेशकों को शेयर बेचे हैं.
क्या है डील की टेक्निकल इनसाइड स्टोरी?
OpenAI ने सेकेंडरी शेयर सेल के जरिए करीब $6.6 बिलियन के शेयर बाजार में उतारे. ये शेयर मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों से खरीदे गए, यानी कंपनी को कैश तो नहीं मिला, लेकिन कर्मचारियों को भारी मुनाफा ज़रूर मिला. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील के जरिए OpenAI का वैल्यूएशन $500B के करीब जा पहुंचा.
पिछले साल OpenAI की वैल्यूएशन करीब $300 बिलियन के आसपास थी. महज़ कुछ महीनों में 66% से ज़्यादा ग्रोथ दिखाना दिखाता है कि निवेशकों का भरोसा किस स्तर पर है. कंपनी ने 2025 की पहली छमाही में ही $4.3 बिलियन का रेवेन्यू बना डाला. जो कि कई स्टार्टअप्स की पूरी जिंदगी की कमाई से ज़्यादा है.
AI का गेमचेंजर बन चुका है OpenAI
OpenAI सिर्फ एक AI टूल कंपनी नहीं रह गई है ये अब एक AI इकोसिस्टम बन चुका है. ChatGPT, DALL•E, Codex जैसे प्रोडक्ट्स ने दुनिया भर के डेवलपर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और बिज़नेस सेक्टर को हिला कर रख दिया है. अब यह कंपनी केवल प्रॉडक्ट बेचने वाली कंपनी नहीं, बल्कि “AI इन्फ्रास्ट्रक्चर” का भविष्य बनती जा रही है.
OpenAI के इस तेज़ी से बढ़ते वैल्यूएशन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही AI App Store जैसी कोई नई सेवा लॉन्च कर सकती है. माना जा रहा है की कंपनी सर्च इंजन सेक्टर में Google के मुकाबले कुछ बड़ा पेश करेगी और शायद भविष्य में OpenAI खुद को एक Public Company (IPO) के रूप में मार्केट में उतारेगी.
अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…
लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…
Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…