अन्य

ब्लॉकबस्टर अधीरा का धमाका : सूर्या का खतरनाक लेकिन डैशिंग अवतार, कल्याण दासारी के साथ बड़े पर्दे पर होगी हीरो बनाम राक्षस की टक्कर

बॉलीवुड और टॉलीवुड के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है.  ‘हनुमान ‘ जैसी सुपरहिट फिल्म से तहलका मचाने वाले निर्देशक प्रशांत वर्मा अब अपनी अगली मेगा पैन-इंडिया फिल्म अधीरा लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म की स्टार कास्ट और दमदार प्रेजेंटेशन पहले से ही चर्चा में है.

सबसे बड़ी सरप्राइज है एस. जे. सूर्या का नया अवतार. फैंस कह रहे हैं— क्या राक्षस भी इतना स्टाइलिश हो सकता है?” इस बार सूर्या पूरी तरह बदले हुए अंदाज में ‘असुर’ यानी राक्षस का किरदार निभा रहे हैं. उनका लुक, मेकअप और एक्सप्रेशन पहले कभी नहीं देखा गया और यकीन मानिए, बड़े पर्दे पर उनका ये खतरनाक लेकिन डैशिंग अवतार देखने लायक होगा.

वहीं दूसरी तरफ, फिल्म के हीरो कल्याण दासारी को ‘शेर’ के तौर पर पेश किया जाएगा. उनकी दमदार परफॉर्मेंस कहानी को आगे बढ़ाती है. यानी, स्क्रीन पर होने वाली ये हीरो बनाम राक्षस  की लड़ाई जबरदस्त होने वाली है. कौन जीतेगा ये तो फिल्म की रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा, लेकिन अभी से फैंस इस टक्कर को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.

अधीरा  सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक सिनेमाई अनुभव होने वाली है. शानदार एक्शन, हाई-लेवल ग्राफिक्स और ग्रैंड स्टोरीटेलिंग से सजी इस फिल्म को बड़े स्तर पर RKD स्टूडियोज़ प्रोड्यूस कर रहा है. बड़े बजट और एडवांस तकनीक से तैयार हो रही ये फिल्म आने वाले समय में भारतीय सिनेमा का नया अध्याय लिख सकती है.

तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इस बार प्रशांत वर्मा की अधीरा बड़े पर्दे पर एंटरटेनमेंट का ऐसा तूफ़ान लाने वाली है, जिसमें एस. जे. सूर्या के खतरनाक ‘असुर’ और कल्याण दासारी के ‘शेर’ की भिड़ंत देखने लायक होगी.

news desk

Recent Posts

क्या आपके घर के सामने भी लगा है पपीते का पेड़? वास्तु के हिसाब से कहीं गलत दिशा में तो नहीं, जानें किस ओर लगाने से आती है सुख-समृद्धि

नई दिल्ली: घर में पेड़-पौधे लगाना न सिर्फ हरियाली बढ़ाता है, बल्कि वास्तु शास्त्र में…

3 minutes ago

नेपोटिज्म के बीच आलिया का चौंकाने वाला दांव! चार नए चेहरों को लॉन्च कर ओटीटी पर ला रहीं रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म

बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस के बीच अक्सर स्थापित सितारों पर सवाल उठते हैं, लेकिन…

37 minutes ago

राधा रानी को किसने और क्यों दिया था श्रीकृष्ण से 100 साल के वियोग का श्राप? जानिए क्या है इसके पीछे की पूरी कथा

मथुरा: राधा अष्टमी के अवसर पर राधा रानी की पूजा-अर्चना के साथ उनसे जुड़ी पौराणिक…

47 minutes ago

ममता बनर्जी की TMC को छोड़ना पड़ेगा पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न? EC के आदेश के बाद सौंपे 3 नए विकल्प

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को…

53 minutes ago