ब्लॉकबस्टर अधीरा का धमाका
बॉलीवुड और टॉलीवुड के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. ‘हनुमान ‘ जैसी सुपरहिट फिल्म से तहलका मचाने वाले निर्देशक प्रशांत वर्मा अब अपनी अगली मेगा पैन-इंडिया फिल्म अधीरा लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म की स्टार कास्ट और दमदार प्रेजेंटेशन पहले से ही चर्चा में है.
सबसे बड़ी सरप्राइज है एस. जे. सूर्या का नया अवतार. फैंस कह रहे हैं— “क्या राक्षस भी इतना स्टाइलिश हो सकता है?” इस बार सूर्या पूरी तरह बदले हुए अंदाज में ‘असुर’ यानी राक्षस का किरदार निभा रहे हैं. उनका लुक, मेकअप और एक्सप्रेशन पहले कभी नहीं देखा गया और यकीन मानिए, बड़े पर्दे पर उनका ये खतरनाक लेकिन डैशिंग अवतार देखने लायक होगा.
वहीं दूसरी तरफ, फिल्म के हीरो कल्याण दासारी को ‘शेर’ के तौर पर पेश किया जाएगा. उनकी दमदार परफॉर्मेंस कहानी को आगे बढ़ाती है. यानी, स्क्रीन पर होने वाली ये हीरो बनाम राक्षस की लड़ाई जबरदस्त होने वाली है. कौन जीतेगा ये तो फिल्म की रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा, लेकिन अभी से फैंस इस टक्कर को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.
अधीरा सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक सिनेमाई अनुभव होने वाली है. शानदार एक्शन, हाई-लेवल ग्राफिक्स और ग्रैंड स्टोरीटेलिंग से सजी इस फिल्म को बड़े स्तर पर RKD स्टूडियोज़ प्रोड्यूस कर रहा है. बड़े बजट और एडवांस तकनीक से तैयार हो रही ये फिल्म आने वाले समय में भारतीय सिनेमा का नया अध्याय लिख सकती है.
तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इस बार प्रशांत वर्मा की अधीरा बड़े पर्दे पर एंटरटेनमेंट का ऐसा तूफ़ान लाने वाली है, जिसमें एस. जे. सूर्या के खतरनाक ‘असुर’ और कल्याण दासारी के ‘शेर’ की भिड़ंत देखने लायक होगी.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…
लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…
Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…
ईरान को कमजोर करने के लिए अमेरिका और इजरायल लगातार सैन्य दबाव बढ़ा रहे हैं।…