Trending News

गिरते मार्केट में तूफान बने हुए हैं Adani के शेयर! SEBI की क्लीन चिट और पॉजिटिव रेटिंग से निवेशकों में जोश!

शेयर बाजार के लिए शुक्रवार ब्लैक फ्राइडे साबित हो रहा है. बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. हालांकि कुछ शेयर्स इस गिरावत में भी बड़ी छलांग लगाते देखे जा सकते हैं. खासकर अगर बात की जाए अडानी पॉवर और अडानी इंटरप्राइजेज की तो दोनों कंपनियों के शेयर ग्रीन सिग्नल दे रहे हैं.

SEBI की क्लीन चिट बनी ट्रिगर पॉइंट.

भारतीय बाज़ार नियामक SEBI ने Hindenburg Research के द्वारा लगाए गए गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. SEBI की रिपोर्ट में साफ कहा गया कि Adani Group की कंपनियों ने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया और सभी लेन-देन पारदर्शी थे. इस फैसले के बाद Adani Total Gas का शेयर लगभग 13% तक उछला, Adani Power में भी करीब 9% की बढ़त हुई.Adani Enterprises और Adani Green Energy जैसे बड़े नामों ने भी लगभग 5 6% की तेजी देखी गई.

Adani Power का स्टॉक स्प्लिट और पॉजिटिव सेंटिमेंट

Adani Power के पहले 1:5 स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर है, जिससे निवेशकों में उत्साह बना हुआ है. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने Adani Power को “Overweight” रेटिंग दी है, जो कि एक सकारात्मक संकेत है.

जब कई कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज हो रही हैं, Adani Group ने एक बार फिर बाज़ार को चौंका दिया है. SEBI की रिपोर्ट और पॉजिटिव ग्लोबल रेटिंग्स ने इसे “Investor Favourite” बना दिया है. निवेशकों के लिए ये एक संकेत है कि मजबूत कंपनियां मुश्किल वक्त में भी प्रदर्शन कर सकती हैं.

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

57 minutes ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

4 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

5 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

5 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

5 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

5 hours ago