Trending News

शादी नहीं हो रही थी, इसलिए कर दी बड़े भाई की हत्या ! मेरठ की दिल दहला देने वाली वारदात

मेरठ के लावड़ कस्बे से एक ऐसी खबर आई है जिसने ‘भाई-भाई’ के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक सनकी युवक ने अपने सगे बड़े भाई को सिर्फ इसलिए मौत की नींद सुला दिया क्योंकि उसे लगता था कि बड़े भाई की वजह से उसका घर नहीं बस पा रहा।

क्या है पूरा मामला
ये पूरी वारदात इंचौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला खारा कुआं की है। 24 साल का अरुण लंबे समय से अपनी शादी को लेकर फ्रस्ट्रेटेड था। उसका मानना था कि जब तक उसका बड़ा भाई जॉनी शादी नहीं करेगा, तब तक उसकी शादी की बारी नहीं आएगी। इसी ‘मैरिज ऑब्सेशन’ ने उसे अपने ही भाई का कातिल बना दिया।

शनिवार की दोपहर, माहौल में अफरा तफरी तब मच गयी जब दोनों भाइयों ने एक साथ शराब पी। नशे की हालत में अरुण ने फिर वही ‘शादी का राग’ अलापा। बहस इतनी बढ़ी कि गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते अरुण नीचे कमरे में गया और किचन से चाकू उठा लाया और उसके बाद अरुण ने जॉनी पर इतने खतरनाक वार किए कि चाकू का एक हिस्सा जॉनी की गर्दन में ही टूटकर फंस गया। घर में मौजूद अन्य दो भाई जब तक कुछ समझ पाते, तब तक जॉनी की जान जा चुकी थी|

जान बचाने के लिए 50 मीटर दौड़ा जॉनी
हमले के बाद लहूलुहान जॉनी अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर की ओर भागा। वहा मौजूद लोगों ने बताया कि वह करीब 50 मीटर तक सड़क पर खून से लथपथ दौड़ता रहा, लेकिन आखिर में शरीर ने साथ छोड़ दिया और वह बीच सड़क पर ही ढेर हो गया। अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

साइको किलर जैसा व्यवहार?
हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद अरुण भागा नहीं। वह हाथ में वही खून से सना चाकू लिए, अपने भाई की लाश के पास बिल्कुल शांत बैठा रहा। मानो उसे अपने किए का कोई पछतावा ही न हो।

पुलिस का एक्शन
पुलिस ने आरोपी अरुण को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि अरुण पहले भी छेड़छाड़ के केस में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

news desk

Recent Posts

नया कोरोना वैरिएंट BA.3.2 ‘Cicada’ 23 देशों में फैला, WHO-CDC अलर्ट मोड में; भारत में फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: कोविड-19 का एक नया ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BA.3.2, जिसे अनौपचारिक तौर पर ‘Cicada’ कहा…

2 hours ago

ईरानी राष्ट्रपति का ‘लेटर बम’: क्या ट्रंप का अहंकार बनेगा शांति की राह में रोड़ा?

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख…

12 hours ago

बर्थडे पर Ajay Devgn का बड़ा धमाका, funny wishes के बीच ‘Happy Birthday Joshi’ फिल्म का ऐलान

मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और…

15 hours ago

फीस के लिए किडनी बेचने वाला MBA छात्र आयुष अब ICU में, डोनर और रिसीवर  लखनऊ रेफर

यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट…

16 hours ago

उत्तर प्रदेश सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप…

16 hours ago

UP-Delhi Encounter: कौन था 36 मुकदमों का ‘खौफ’ मोंटी? 5 करोड़ की रंगदारी और कत्ल की वारदातों का अंत

नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस…

17 hours ago