यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने और उसके संरक्षण के लिए बुंदेलखंड की महिलाओं का सशक्त संगठन ‘जल सहेलियाँ’ एक नई मुहिम शुरू करने जा रहा है।
दुनिया की सबसे लंबी महिलाओं की यमुना यात्रा 29 जनवरी को पचनद (जालौन–इटावा) से प्रारंभ होगी, जो लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दिल्ली तक पहुँचेगी।
पिछले एक दशक से बुंदेलखंड क्षेत्र में जल संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय जल सहेलियाँ संगठन ने अब तक छह सूखी नदियों के पुनर्जीवन और हजारों तालाबों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाई है। इनके कार्यों की सराहना देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी हो चुकी है।
इस यात्रा का उद्देश्य यमुना नदी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, उसकी अविरलता और निर्मलता के महत्व को समझाना और समाज के हर वर्ग को नदी संरक्षण के अभियान से जोड़ना है। यह यात्रा जालौन से शुरू होकर इटावा, आगरा, मथुरा, हरियाणा होते हुए फरीदाबाद, पलवल और अंततः दिल्ली तक पहुंचेगी, जो लगभग एक महीने तक चलेगी।
जल सहेलियाँ एक ऐसा महिला कैडर है, जो बिना किसी सरकारी या गैर-सरकारी आर्थिक सहयोग के अपने श्रम, समर्पण और संसाधनों से नदियों को बचाने के लिए कार्य कर रहा है। वर्तमान में संगठन से 3000 से अधिक महिलाएँ जुड़ी हुई हैं, जो यमुना की रक्षा के लिए संगठित प्रयास कर रही हैं।
जल सहेली संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बताया कि यमुना नदी का धार्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक महत्व अत्यंत गहरा है, बावजूद इसके यह आज अत्यधिक प्रदूषण का शिकार है। उन्होंने कहा कि यमुना को बचाना केवल किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस पदयात्रा के दौरान हजारों महिलाएँ पैदल चलकर नदी किनारे बसे लोगों से संवाद करेंगी। साथ ही श्रमदान, वृक्षारोपण और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि यमुना हम सबकी धरोहर है और इसका संरक्षण हम सभी का दायित्व है।
जल सहेली फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि यह यात्रा पूरी तरह पर्यावरणीय चेतना से जुड़ी है और इसमें समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस ऐतिहासिक यमुना यात्रा के शुभारंभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
स्मार्टफोन की फ्लैगशिप रेस अब केवल प्रोसेसर, कैमरा या बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रह…
प्रयागराज में बीते कुछ हफ्तों के भीतर खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में तेज…
मुंबई/लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है।…
पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के एक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक…
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए…