Trending News

उत्तर भारत में शुरू हुआ ‘हीटवेव’ का तांडव! घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम विभाग की यह चेतावनी नहीं तो…

देशभर में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी और ‘लू’ और हीटवेव की चपेट में है, वहीं दूसरी ओर नार्थईस्ट राज्यों में कुदरत का कहर बारिश और तूफान के रूप में बरस रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 4-5 दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

यूपी-बिहार में ‘लू’ का सितम


उत्तर प्रदेश और बिहार में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश का बांदा जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2°C दर्ज किया गया। प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में भी पारा 43°C को पार कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल तक भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली-NCR में भी तापमान 42°C तक पहुंचने का अनुमान है, जहां रातें भी अब सामान्य से अधिक गर्म होने लगी हैं।

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट


उत्तर प्रदेश और बिहार: अगले 3-5 दिनों तक लू की कड़ी चेतावनी।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल: गर्मी के साथ-साथ ‘उमस’ (Humid weather) लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी।

राजस्थान और मध्य प्रदेश: 23 से 25 अप्रैल के बीच तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर में आफत की बारिश


एक तरफ जहां उत्तर भारत के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, वहीं असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 से 25 अप्रैल के बीच यहां 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से ‘थंडरस्क्वाल’ (तेज आंधी) चल सकती है, जिससे बिजली के खंभे और पेड़ गिरने का खतरा बना हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी मौसम


पहाड़ी इलाकों में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से 24 और 25 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे वहां घूमने गए पर्यटकों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

IMD की सलाह


बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता के लिए कुछ गाइडलाइन्स जारी किए हैं:

IMD का कहना है की दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बहुत जरूरी न हो तो धूप में निकलने से बचें। शरीर में पानी की कमी न होने दें; पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर ढक कर रखें। पूर्वोत्तर के प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोग तेज आंधी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

news desk

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने चीन पर तीन मोर्चों से कसा शिकंजा, शी चिनफिंग से मुलाकात से पहले क्यों बढ़ा तनाव?

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का प्रशासन चीन के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहा…

9 hours ago

राजेश खन्ना के साथ रिश्ते को पत्नी का दर्जा दिलाना चाहती थीं अनीता आडवाणी, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अपने कथित रिश्ते को विवाह के रूप…

9 hours ago

यूपी MLC चुनाव में सपा की 5 सीटों पर जीत, अखिलेश यादव बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 को लेकर किया बड़ा दावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के बाद…

9 hours ago

करवा चौथ पर उजड़ गया सुहाग, फिर भी पत्नी ने निभाई पति की आखिरी इच्छा, अंगदान का फैसला कर पेश की मिसाल

कटनी: करवा चौथ का दिन जहां सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए जाना…

9 hours ago

‘लाठियों से मत डरिए, BJP हिम्मत नहीं करेगी’, राहुल गांधी की छात्रों से अपील, 1 नवंबर को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशभर के छात्र संगठनों से एक…

9 hours ago

‘100% एथेनॉल वाली गाड़ियों को मंजूरी, लेकिन ईंधन आएगा कहां से?’ सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल

नई दिल्ली: देश में 100 फीसदी एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को अनुमति देने की…

10 hours ago