शादी के बाद अक्सर लोग मां-बाप बनने का सपना देखते हैं.इतना ही नहीं, लोग अपनी संतान को अपने जैसा बनाने का सपना भी देखते हैं और यह दुआ करते हैं कि उनकी होने वाली संतान को दुनिया की हर खुशी मिले.
लेकिन जब कोई महिला मां नहीं बन पाती, तो उसका जीवन अधूरा-सा लगने लगता है. आज के दौर में अक्सर देखा गया है कि जब प्रेग्नेंसी नहीं ठहरती, तो पति-पत्नी काफी परेशान हो जाते हैं और डॉक्टरों के चक्कर लगाने लगते हैं.
आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जो आपको काफी हैरान कर सकती है. दरअसल, एक कपल शादी के बाद भी संतानों का सुख नहीं पा रहा था और इसी वजह से वे काफी परेशान रहते थे तथा डॉक्टरों के पास लगातार जा रहे थे. लेकिन जब पति को पत्नी के सच के बारे में पता चला, तो उसके होश उड़ गए और मामला तलाक तक पहुंच गया.
देश की जानी-मानी डॉक्टर शोभा गर्ग ने इस पूरे मामले से पर्दा उठाया है. उन्होंने बताया कि पत्नी के कैरियोटाइप टेस्ट में अजीब खुलासे हुए हैं और उनका रिज़ल्ट “XY” आया है.
इंस्टाग्राम वीडियो में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर शोभा गर्ग ने बताया कि हाल ही में एक पेशेंट आए थे, जिनकी शिकायत थी कि उनकी पत्नी देखने में बिल्कुल लड़की लगती हैं, लेकिन कैरियोटाइप टेस्ट में उनका रिज़ल्ट “एक्स वाई ” आया है.
एक्सपर्ट बताती हैं कि यह महिला अंदरूनी तौर पर पुरुष है, लेकिन बाहर से पूरी तरह एक महिला जैसी दिखती है। उसके पास वेजाइना भी है और वह अपने पति के साथ सामान्य रूप से संबंध भी बना रही है, लेकिन फिर भी वह प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही है।
डॉ. गर्ग कहती हैं कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उसके कैरियोटाइप का रिज़ल्ट “XY” आया है. इसका मतलब है कि उसके शरीर में ओवरीज़ नहीं हैं. उनकी जगह पर टेस्टिस मौजूद हैं। इसी वजह से, भले ही उसकी शादी हो चुकी है और पति–पत्नी के बीच संबंध भी हो रहे हैं, लेकिन ओवरी न होने के कारण प्रेग्नेंसी संभव नहीं है.
एक्सपर्ट यह भी कहती हैं कि पत्नी तलाक नहीं चाहती, लेकिन पति तलाक लेना चाहता है, क्योंकि उसे लगता है कि उसकी पत्नी अंदरूनी तौर पर पुरुष है. उसकी शादी अनजाने में एक ऐसे व्यक्ति से हो गई, जो खुद इस बात से अनजान था। अब सवाल यह है कि ऐसी स्थिति में क्या किया जाए