Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: चैंपियन कप्तान की एंट्री! यूपी वॉरियर्ज़ ने मेग लानिंग को बनाया नया लीडर,क्या खत्म होगा WPL का खिताबी इंतजार?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > चैंपियन कप्तान की एंट्री! यूपी वॉरियर्ज़ ने मेग लानिंग को बनाया नया लीडर,क्या खत्म होगा WPL का खिताबी इंतजार?
Trending Newsखेल

चैंपियन कप्तान की एंट्री! यूपी वॉरियर्ज़ ने मेग लानिंग को बनाया नया लीडर,क्या खत्म होगा WPL का खिताबी इंतजार?

news desk
Last updated: January 5, 2026 2:36 pm
news desk
Share
SHARE

यूपी वॉरियर्ज़ ने वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 सीजन के लिए मेग लानिंग को अपना नया कप्तान बनाने का फैसला किया है। अहम बात यह है कि पहले टीम इंडिया की धाकड़ ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को कप्तान बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन अब टीम मैनेजमेंट ने मेग लानिंग पर भरोसा जताया है।

गौरतलब है कि पिछले सीजन में यूपी वॉरियर्ज़ की कप्तानी दीप्ति शर्मा ने की थी, लेकिन इस सीजन में उनसे कप्तानी वापस ले ली गई है।

यूपी वॉरियर्ज़ ने मेग लानिंग को नीलामी में 1.9 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में खरीदा है। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुकी हैं और बतौर कप्तान अपनी टीम को तीन बार फाइनल तक पहुंचा चुकी हैं। इसके अलावा मेग लानिंग ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 और वनडे विश्व कप में चैंपियन भी बनाया है।

UP वॉरियर्ज़ के प्रमुख कोच अभिषेक नायर ने एक प्रेस रिलीज़ में मेग लानिंग की कप्तानी को लेकर कहा कि वह अनुभव, स्पष्ट सोच और शांत स्वभाव का दुर्लभ संयोजन अपने साथ लेकर आती हैं, जो उन्हें एक बेहतरीन लीडर बनाता है।

उन्होंने कहा कि खेल की गहरी समझ, दबाव के क्षणों को संभालने की क्षमता और खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल लानिंग को इस टीम के लिए एक आदर्श कप्तान बनाते हैं। नायर ने भरोसा जताया कि वह WPL 2026 सीज़न में टीम की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

वहीं, मेग लानिंग ने यूपी वॉरियर्ज़ की कप्तानी को अपने लिए “वाकई सम्मान की बात” बताया। उन्होंने कहा कि टीम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव और भारतीय प्रतिभा का शानदार मिश्रण है। लानिंग ने कहा, “मैं आगे आने वाली चुनौती को लेकर उत्साहित हूं। हम एकजुट होकर कड़ी मेहनत करेंगे और ट्रॉफी जीतने का हर संभव मौका खुद को देंगे।”

गौरतलब है कि 2023 और 2024 सीज़न में यूपी वॉरियर्ज़ की कप्तानी एलिसा हीली ने की थी, लेकिन चोट के कारण वह 2025 सीज़न से बाहर हो गई थीं। उनकी गैरमौजूदगी में दीप्ति शर्मा को कप्तान बनाया गया था।

WPL 2026 की नीलामी से पहले वॉरियर्ज़ ने हीली और दीप्ति दोनों को रिलीज़ कर दिया था। इसके बाद टीम ने दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ रुपये में दोबारा साइन किया, जबकि एलिसा हीली नीलामी में बिना बिके रह गईं।

यूपी वॉरियर्ज़ का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 के पहले सीज़न में रहा, जब टीम तीसरे स्थान पर रही थी और प्ले-ऑफ में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पिछले सीज़न में वॉरियर्ज़ सिर्फ तीन जीत के साथ पांचवें स्थान पर रही थी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Abhishek Nayar, Meg Lanning Captain, UP Warriors, UP Warriors Performance, UPW नई कप्तान, WPL 2026, WPL Auction 2026, एलिसा हीली, दीप्ति शर्मा, महिला प्रीमियर लीग, मेग लानिंग कप्तान
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' ने जीता दिल धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ ने जीता दिल, पर क्या ‘धुरंधर’ के तूफान के आगे टिक पाएगी?
Next Article पंजाब में सरेआम AAP पार्टी के सरपंच झरमल सिंह की फिल्मी स्टाइल कत्ल

फीचर

View More

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों में 86 सीटें SC-ST के…

By news desk 7 Min Read

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध…

3 Min Read

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

पेंटागन के डेटाबेस में बड़ा साइबर हमला: 30 लाख से ज्यादा लोगों का संवेदनशील डेटा लीक, अमेरिकी सुरक्षा पर उठे सवाल

अमेरिकी रक्षा विभाग के डिफेंस मैनपावर डेटा सेंटर (DMDC) में एक गंभीर साइबर सेंधमारी का मामला सामने आया है। अक्टूबर…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

ChatGPT पर बढ़ा सुरक्षा का सवाल: फ्लोरिडा ने OpenAI के नए AI मॉडल पर रोक की मांग की, GPT-6.1 Astra की रिलीज भी सुरक्षा जांच में फंसी

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से बढ़ती क्षमताओं के बीच अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि…

6 Min Read
Trending Newsक्राइम

ग्लैमर की दुनिया से सोशल मीडिया तक पहचान, निधि तिवारी की मौत से उठे कई सवाल

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’ की विजेता निधि तिवारी की…

3 Min Read
EntertainmentTrending News

“शायद मेरी शादी नहीं होगी…” जानिए क्यों सिंगल मदर बनने जा रही थीं बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस?

चमकती दुनिया के पीछे छिपे राज और जिंदगी के वह पन्ने, जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। जब अचानक खुलते…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?