Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: महाराष्ट्र में फिर ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, फडणवीस से नाराज शिंदे ने की अमित शाह से मुलाकात
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > महाराष्ट्र में फिर ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, फडणवीस से नाराज शिंदे ने की अमित शाह से मुलाकात
Trending Newsराज्य

महाराष्ट्र में फिर ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, फडणवीस से नाराज शिंदे ने की अमित शाह से मुलाकात

news desk
Last updated: November 20, 2025 2:43 pm
news desk
Share
महाराष्ट्र महायुति विवाद और शिंदे–अमित शाह मुलाकात
महाराष्ट्र महायुति विवाद और शिंदे–अमित शाह मुलाकात
SHARE

महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति सरकार (बीजेपी + शिंदे गुट + अजित पवार गुट) में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है. स्थानीय निकाय चुनावों से ठीक पहले गठबंधन के भीतर का तनाव खुलकर सामने आने लगा है. शिवसेना (शिंदे गुट) का आरोप है कि बीजेपी उनके स्थानीय नेताओं को अपने पाले में खींच रही है—यानी फिर से ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट!

इसी माहौल में 19 नवंबर को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करीब 50 मिनट मुलाकात की. ऊपर-ऊपर मीटिंग ‘शिष्टाचार’ बताई गई, लेकिन अंदरखाने चर्चा कुछ और थी.

कहां से शुरू हुआ झगड़ा?

मामला ठाणे और कल्याण-डोंबिवली का है—ये इलाका शिंदे का राजनीतिक गढ़ माना जाता है. बीजेपी ने हाल ही में यहां शिवसेना (शिंदे गुट) के कई स्थानीय नेता और पूर्व पार्षदों को पार्टी में शामिल कर लिया. इससे शिवसेना के अंदर नाराज़गी फूट पड़ी.

18 नवंबर को तो हालत ये हो गया कि शिवसेना (शिंदे गुट) के लगभग सभी मंत्री राज्य मंत्रिमंडल की बैठक का बहिष्कार कर गए. सिर्फ एकनाथ शिंदे ही बैठक में गए. मंत्रियों का कहना था कि वे बीजेपी की “खरीद-फरोख्त राजनीति” का विरोध कर रहे हैं.

बाद में जब शिवसेना मंत्रियों ने फडणवीस से बात की तो उन्होंने उल्टा याद दिला दिया कि पहले उल्हासनगर में शिवसेना ने ही बीजेपी के स्थानीय नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल किया था. काफी चर्चा के बाद दोनों पक्षों ने तय किया—अब कोई किसी के नेताओं को नहीं तोड़ेगा. यानी नो-पोचिंग समझौता.

शिंदे ने अमित शाह से क्या कहा?

सूत्रों के मुताबिक शिंदे ने शाह के सामने साफ कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद महायुति के लिए राज्य में बहुत अच्छा माहौल है, खासकर बीएमसी और अन्य निकाय चुनावों के लिए लेकिन बीजेपी के कुछ नेता अपने फैसलों से गठबंधन को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

अगर ऐसे कदम जारी रहे तो विपक्ष इसका फायदा उठाएगा. गठबंधन के नेता एक-दूसरे पर पब्लिक में बयानबाज़ी न करें. मीटिंग में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कुछ देर के लिए आए—ये दिखाता है कि मामला हल्का नहीं है.

मीटिंग के बाद शिंदे ने बयान दिया कि ये तो बस “शिष्टाचार भेंट” थी, वे तो बिहार में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में जा रहे थे और रास्ते में शाह से मिल लिए. लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति समझने वाले जानते हैं—कुछ तो बात है!

बार-बार क्यों भड़क रहा है झगड़ा?


बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनी है. अब वो स्थानीय स्तर पर भी अपना नेटवर्क बढ़ाना चाहती है—और इसके लिए शिवसेना के गढ़ों में एंट्री लेना जरूरी है. शिंदे मुख्यमंत्री से उपमुख्यमंत्री बने—पार्टी के अंदर भी कई लोग नाराज़ हैं. उन्हें लग रहा है कि सरकार में बीजेपी हाथ ज्यादा मजबूत कर रही है.


बीएमसी, जिला परिषद, नगर पालिका—सभी जगह सीटों और उम्मीदवारों पर खींचतान चल रही है. हर पार्टी खुद को ज्यादा मजबूत दिखाना चाहती है. उद्धव ठाकरे, कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार) इस मुद्दे को जमकर उछाल रहे हैं. आदित्य ठाकरे से लेकर सुप्रिया सुले तक—सब शिंदे पर तंज कस रहे हैं.

आगे क्या हो सकता है?

ऊपर-ऊपर से तो महायुति के नेता एकता का दावा कर रहे हैं. फडणवीस और शिंदे ने भी कह दिया कि “एक-दूसरे के नेताओं को नहीं तोड़ेंगे.”

लेकिन जमीनी स्तर पर माहौल अभी भी गर्म है. निकाय चुनाव की तैयारी के बीच अगर शाह और नड्डा जैसे केंद्रीय नेता बीच में न पड़े, तो ये खटास चुनावी नतीजों को सीधा प्रभावित कर सकती है.

महायुति सरकार अपनी पहली वर्षगांठ से ठीक पहले सबसे बड़े संकट से जूझती दिख रही है. अब देखने वाली बात ये होगी कि शाह की मध्यस्थता से सब कुछ ठीक होता है या नहीं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AJITPAWAR, #AmitShah, #BJP, #BMC2025, #DevendraFadnavis, #EknathShinde, #IndiaNews, #indianpresshouse, #KalyanDombivli, #LocalBodyElections, #MaharashtraPolitics, #Mahayuti, #OperationLotus, #PoliticalCrisis, #ShivSena, #ThanePolitics
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मैं, नीतीश कुमार… और बन गए रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के CM, नई सरकार में कौन-कौन बना मंत्री?
Next Article 'Sexy Song' ब्रीफ पर 'Kufar' ने खींचा सबका अटेंशन मानुषी छिल्लर के ‘Kufar’ गाने में ऐसा क्या है कि ‘अश्लील’ बताकर भी रिकॉर्ड तोड़ व्यूज़ बटोर रहा है?

फीचर

View More

ठंड का महाद्वीप बना तपता तंदूर! 1300 से ज्यादा मौतें, पिघलती सड़कें-उखड़ती पटरियां… जानिए यूरोप में क्यों मचा गर्मी का महाविनाश

नई दिल्ली: जिस तापमान को भारत में सामान्य गर्मी माना जाता है, वही इस समय यूरोप के लिए जानलेवा साबित…

By vineet verma 6 Min Read

पुराने घरों के दरवाजे इतने छोटे और नीचे क्यों होते थे? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: अगर आपने गांवों या पुराने समय के बने घरों को…

3 Min Read

ट्रंप की नई टैरिफ चेतावनी से मची हलचल! अमेरिकी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाने वाले देशों को 100% शुल्क की धमकी, जानिए भारत पर कितना असर

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई व्यापारिक चेतावनी ने एक बार…

4 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

अब KG से PG तक पढ़ाई होगी मुफ्त! ओडिशा सरकार उठाएगी लाखों छात्रों की फीस, कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरी

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा फैसला लेते हुए 'ज्ञानोदय–शिक्षारु समृद्धि' योजना को मंजूरी दे दी है।…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

बेंगलुरु के डे-केयर में मासूमों पर हैवानियत! वॉशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट का पानी मुंह पर मारा, 5 महिलाओं पर केस दर्ज

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से छोटे बच्चों के साथ कथित क्रूरता का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।…

3 Min Read
Trending Newsफीचर

ठंड का महाद्वीप बना तपता तंदूर! 1300 से ज्यादा मौतें, पिघलती सड़कें-उखड़ती पटरियां… जानिए यूरोप में क्यों मचा गर्मी का महाविनाश

नई दिल्ली: जिस तापमान को भारत में सामान्य गर्मी माना जाता है, वही इस समय यूरोप के लिए जानलेवा साबित…

6 Min Read
Trending Newsराज्य

दिल्ली-यूपी में पहुंचने वाला है मानसून, बिहार समेत 12 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, पालघर में रेड अलर्ट

नई दिल्ली: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार रफ्तार पकड़ रहा है और अब इसके दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?