कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया से आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को सदमे में डाल दिया है. एक ऑयल सीड्स कंपनी के बंद कमरे के अंदर चार युवकों के शव संदिग्ध हालत में मिले हैं. शुरुआती इन्वेस्टिगेशन और मौके पर मिले सबूतों से यह कन्फर्म हो गया है कि ‘साइलेंट किलर’ कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) ज़हर ने उनकी जान ले ली.
ख़ुलासा जिसने सबको चौंका दिया
ये दर्दनाक हादसा पनकी इंडस्ट्रियल एरिया के डी-58, साइड नंबर-2 स्थित कंपनी में हुआ. पुलिस को सुबह लगभग 8:30 बजे इस घटना की सूचना मिली, मौके पर पहुंची पुलिस टीम को कमरा अंदर से लॉक मिला. कमरे के अंदर का सीन सभी के लिए शॉकिंग था. चारों युवक मृत पड़े थे और वो सभी उसी कंपनी में काम करते थे.
कमरे की तलाशी में पुलिस को एक कंटेनर में जल रहा कोयला मिला. पुलिस की आशंका है कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए युवकों ने रूम के अंदर कोयला जलाया जिससे रूम गर्म रहे. जिसकी वजह से कमरे की ऑक्सीजन खत्म हो गई और नींद में ही दम घुटने से उनकी मौत हो गयी.
सीनियर ऑफिसर्स की जाँच और लीगल एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि उनकी मौत के सटीक कारण कन्फर्म हो सकें. कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पुलिस अब मृतकों के परिजनों को कॉन्टैक्ट करने में जुटी हुई है.