Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कामिनी कौशल: ‘नीचा नगर’ से ‘लाल सिंह चड्ढा’ तक का 75 साल लंबा सफर, बॉलीवुड की शालीनता की आखिरी मिसाल हुईं हमेशा के लिए खामोश
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > कामिनी कौशल: ‘नीचा नगर’ से ‘लाल सिंह चड्ढा’ तक का 75 साल लंबा सफर, बॉलीवुड की शालीनता की आखिरी मिसाल हुईं हमेशा के लिए खामोश
EntertainmentTrending News

कामिनी कौशल: ‘नीचा नगर’ से ‘लाल सिंह चड्ढा’ तक का 75 साल लंबा सफर, बॉलीवुड की शालीनता की आखिरी मिसाल हुईं हमेशा के लिए खामोश

news desk
Last updated: November 14, 2025 4:01 pm
news desk
Share
यादगार फिल्में, अमर विरासत
यादगार फिल्में, अमर विरासत
SHARE

हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की आखिरी महान हस्तियों में से एक, वेटरन एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. अपने अभिनय की शालीनता और गरिमा से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस बॉलीवुड को अलविदा कर चुकी है. उनके परिवार ने इस दुखद घड़ी में शोक व्यक्त करते हुए प्रशंसकों से प्राइवेसी बनाए रखने की विनम्र अपील की है.

असली नाम उमा सूद, कामिनी कौशल ने सात दशकों से अधिक के अपने शानदार करियर में 90 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया. वो सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं थीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की यादों का एक जीता-जागता प्रतीक थीं.

एक ऐसा डेब्यू, जिसने इतिहास रचा

कामिनी कौशल ने 1946 में आई फिल्म ‘नीचा नगर’ से अपने करियर की शुरुआत की, और ये मात्र एक शुरुआत नहीं थी, बल्कि उनकी एक ऐतिहासिक जीत थी. ये फिल्म पहले कान फिल्म फेस्टिवल में ‘Palme d’Or’ (गोल्डन पाम) जीतने वाली अकेली भारतीय फिल्म बनकर अमर हो गई.
कामिनी कौशल 50 के दशक की सबसे चहेती और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं. दिलीप कुमार, राज कपूर और देव आनंद जैसे महानायकों के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बेमिसाल थी.

उन्होंने राज कपूर की पहली फिल्म ‘जेल यात्रा’ (1947) और बाद में आरके फिल्म्स की पहली फिल्म ‘आग’ में काम किया था. दिलीप कुमार के साथ उनकी जोड़ी को सबसे सहज और बेहतरीन माना जाता था.
कम ही लोग जानते हैं कि सुपरस्टार धर्मेंद्र को उनकी डेब्यू फिल्म ‘शहीद’ (1965) में पहली को-स्टार के रूप में कामिनी कौशल मिली थीं.

मेन लीड से हटकर भी, उनका अभिनय हमेशा चमका

जैसे-जैसे समय बदला, कामिनी कौशल ने मुख्य नायिका की भूमिका छोड़ने के बाद भी, उन्होंने दमदार किरदार निभाना जारी रखा, जैसे ‘दो भाई’, ‘नदिया के पार’, ‘जिद्दी’, ‘शबनम’ और ‘बिराज बहू’. उनका अभिनय इतना गहरा था कि वह हर रोल में अपनी एक अलग छाप छोड़ जाती थीं.

‘लाल सिंह चड्ढा’ बनीं उनके सफर का आखिरी पड़ाव

कामिनी कौशल की सबसे खास बात ये रही कि वो पीढ़ी दर पीढ़ी सिनेमा से जुड़ी रहीं. अपने करियर के ढलान पर भी वो एक्टिव रहीं. जैसे 2013 में शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस में, 2019 में शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ और 2022 में आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ में उन्होंने अपनी अदाकारी से ये दिखाया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती.

कामिनी कौशल का जाना भारतीय सिनेमा के एक गौरवशाली अध्याय का समापन है. उनकी विरासत, उनकी फिल्में और उनकी शालीनता हमेशा सिने प्रेमियों के दिलों में ज़िंदा रहेगी.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AamirKhan, #bollywood, #BreakingNews, #DevAnand, #DharmendraDebut, #DilipKumar, #Entertainment news, #Filmfare, #FilmfareAwardWinner, #GoldenEraOfBollywood, #GoldenPalm, #IndianCinemaLegend, #indianpresshouse, #KaminiKaushal, #LalSinghChaddha, #LifetimeAchievement, #RajKapoor, #RIPKaminiKaushal, #ShahidKapoor, #ShahRukhKhan, #Trending, #Trending news, #VeteranActress
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article राघोपुर से तेजस्वी पीछे, महुआ में तेजप्रताप आउट ऑफ रेस, लालू परिवार को डबल झटका!
Next Article Video Call पर शादी…फिर बनाया अश्लील वीडियो…और एक दिन बोला दोस्त के साथ सुहागरात मनाओ…

फीचर

View More

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने कई लंबी छुट्टियां पड़…

By vineet verma 5 Min Read

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती…

4 Min Read

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है।…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, गोल्ड बचाने के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला आर्चरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को सातवां गोल्ड मेडल दिलाया। महिला…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

CWC बैठक में नीतीश कुमार पर चर्चा, सोनिया गांधी के कथित सख्त रुख की खबर से सियासी हलचल

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की हाई-लेवल बैठक के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और INDIA ब्लॉक से…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

राजधानी एक्सप्रेस को क्यों कहा जाता है ‘ट्रेनों का राजा’? 1969 में शुरू हुई इस ट्रेन ने कैसे बदल दिया भारतीय रेल का सफर

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे के इतिहास में कुछ ट्रेनें ऐसी हैं, जिन्होंने सिर्फ यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह…

7 Min Read
Trending Newsअन्य

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बड़ा बदलाव? 18 साल से कम उम्र वालों के अकाउंट पर लग सकती है रोक

नई दिल्ली: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया के नियमों में बड़ा बदलाव करने पर विचार…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?