Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कैश लिमिट का गणित: अगर नहीं जाना ये नियम, तो आएगा सीधा इनकम टैक्स का नोटिस!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > कैश लिमिट का गणित: अगर नहीं जाना ये नियम, तो आएगा सीधा इनकम टैक्स का नोटिस!
Trending Newsअन्य

कैश लिमिट का गणित: अगर नहीं जाना ये नियम, तो आएगा सीधा इनकम टैक्स का नोटिस!

news desk
Last updated: November 12, 2025 2:28 pm
news desk
Share
आप पर है इनकम टैक्स की नज़र
आप पर है इनकम टैक्स की नज़र
SHARE

मौजूदा समय में लगभग हर कोई डिजिटल पेमेंट को तरजीह देता है. हालात ये हैं कि छोटी-मोटी दुकानों पर भी अब डिजिटल पेमेंट करना आम बात हो गई है. इसके बावजूद कैश लेन-देन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों, घर के खर्च, गिफ्ट देने या बिजनेस से जुड़े कामों के लिए अब भी कैश लेनदेन करते हैं.

लेकिन क्या आपको पता है कि एक दिन में नकद लेनदेन या फिर कैश लेनदेन की एक तय सीमा होती है? अगर आप ये लिमिट पार करते हैं तो इनकम टैक्स विभाग की नजर आप पर पड़ सकती है. इतना ही नहीं, टैक्स नियमों के उल्लंघन पर विभाग आपको नोटिस भेज सकता है और जुर्माना भी लगा सकता है.

दरअसल, भारत सरकार और आयकर विभाग कैश ट्रांजैक्शन को लेकर सख्त रुख अपना रहे हैं. इसका मकसद ब्लैक मनी और टैक्स चोरी पर रोक लगाना है. अक्सर जानकारी के अभाव में लोग बड़ी रकम कैश में निकाल या जमा कर देते हैं, जो नियमों के खिलाफ है.

इनकम टैक्स एक्ट की धारा 269ST के तहत किसी भी इंसान को एक दिन में 2 लाख रुपये से अधिक कैश ट्रांजैक्शन करने की इजाजत नहीं है. यानी अगर आप किसी एक व्यक्ति से एक ही दिन में 2 लाख रुपये से ज्यादा नकद लेते या देते हैं, तो यह सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन माना जाएगा.

ये प्रावधान हर तरह के लेनदेन पर लागू होता है चाहे वह गिफ्ट हो, लोन हो या बिजनेस पेमेंट. उदाहरण के तौर पर, अगर आपने किसी को 2 लाख रुपये से ज्यादा नकद दिए या लिए, तो इनकम टैक्स विभाग इस पर नजर रख सकता है और आपको नोटिस भेज सकता है.

नियम तोड़ने पर क्या सजा मिलेगी?

अगर आप इस सीमा का उल्लंघन करते हैं, तो आयकर विभाग उतनी ही राशि का जुर्माना लगा सकता है, जितनी रकम आपने कैश में ली है. जैसे अगर आपने किसी से ₹2.5 लाख नकद लिए, तो आपको ₹2.5 लाख का जुर्माना देना पड़ सकता है. ये जुर्माना आयकर अधिनियम की धारा 271DA के तहत लगाया जाता है और ध्यान देने वाली बात यह है कि यह पेनल्टी रकम प्राप्त करने वाले व्यक्ति पर लगती है, न कि देने वाले पर.

सरकार ने ये नियम काले धन पर लगाम लगाने और टैक्स चोरी रोकने के उद्देश्य से लागू किया है. सरकार का कहना है कि सभी बड़े लेनदेन बैंक ट्रांसफर, चेक या डिजिटल माध्यम से किए जाएं ताकि हर ट्रांजैक्शन पारदर्शी और ट्रेस किया जा सके. ये नियम निजी लेनदेन पर भी लागू होता है यानी अगर आप किसी रिश्तेदार या दोस्त को 2 लाख रुपये से अधिक की रकम नकद देते या लेते हैं, तो आयकर विभाग उस पर जांच कर सकता है.

आयकर विभाग अब रखता है हर बड़े ट्रांजैक्शन पर डिजिटल नजर

इनकम टैक्स विभाग अब पारंपरिक तरीकों से नहीं, बल्कि AI आधारित डेटा एनालिसिस सिस्टम के जरिए देशभर के वित्तीय लेनदेन पर पैनी नजर रखता है. अगर किसी व्यक्ति के सेविंग अकाउंट में सालभर में 10 लाख रुपये से अधिक कैश जमा या निकासी होती है, या करंट अकाउंट में 50 लाख रुपये से ज्यादा की गतिविधि होती है, तो सिस्टम अपने आप अलर्ट जारी कर देता है.

सिर्फ इतना ही नहीं, अगर कोई व्यक्ति बार-बार 2 लाख रुपये से कम की कैश एंट्री करके नियमों से बचने की कोशिश करता है, तो उसे भी ‘संदिग्ध लेनदेन’ मानकर जांच शुरू की जा सकती है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #2LakhLimit, #AITracking, #BlackMoney, #CashLimit, #CashTransaction, #DigitalIndia, #FinancialAwareness, #IncomeTax, #IncomeTaxIndia, #indianpresshouse, #ITNotice, #TaxRules, #TransactionMonitoring, #Trending #viralnews, #Trending news
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article BCCI के ताजा फरमान से रोहित और विराट के लिए मुश्किलें बढ़ीं!
Next Article दिल्ली लाल किला बम धमाका RDX या C-4? दिल्ली ब्लास्ट ने खड़ा किया बड़ा सवाल! कितना घातक है ये ‘मिलिट्री-ग्रेड’ बारूद?

फीचर

View More

NASA का Swift Telescope अब नहीं बचेगा? रेस्क्यू मिशन फेल, साल के अंत तक धरती पर गिरने का खतरा

नई दिल्ली। नासा के Swift Observatory Telescope को बचाने की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। टेलीस्कोप को सुरक्षित और…

By news desk 4 Min Read

मायके से आई वो पोटली, जिसे खोलते ही नम हो जाती हैं बेटियों की आंखें! मगध की सावन पुरिया में छिपा है अपनों का प्यार

गया: मगध क्षेत्र में सावन का महीना केवल भगवान शिव की भक्ति…

3 Min Read

40 दिन तक बिना नहाए रहते हैं पुरुष, फिर धरते हैं महिलाओं का रूप… राजस्थान की गवरी परंपरा क्यों है इतनी अनोखी?

उदयपुर: राजस्थान के मेवाड़ अंचल में भील आदिवासी समुदाय की गवरी लोकनाट्य…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

*5 घंटे के धरने के बाद बड़ा मोड़! राहुल गांधी की मांग पर पैलेट गन केस में FIR की तैयारी*

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल का मामला शुक्रवार को सियासी टकराव का बड़ा मुद्दा…

5 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs SL 2nd Test: कुलदीप यादव की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई टेंशन, सारांश जैन की स्पिन से प्लेइंग XI पर उठे सवाल

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। गॉल में…

3 Min Read
Trending Newsफीचर

NASA का Swift Telescope अब नहीं बचेगा? रेस्क्यू मिशन फेल, साल के अंत तक धरती पर गिरने का खतरा

नई दिल्ली। नासा के Swift Observatory Telescope को बचाने की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। टेलीस्कोप को सुरक्षित और…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की मुलाकात, सांस्कृतिक संबंधों और यूपी में निवेश पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर जापान के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का…

1 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?