Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: APEC Summit से पहले चीन का बड़ा दांव! अमेरिकी दबाव में रोकी रूसी तेल की खरीद, क्या ट्रंप-शी मुलाकात में होगी कोई बड़ी डील?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > APEC Summit से पहले चीन का बड़ा दांव! अमेरिकी दबाव में रोकी रूसी तेल की खरीद, क्या ट्रंप-शी मुलाकात में होगी कोई बड़ी डील?
Trending Newsवर्ल्ड

APEC Summit से पहले चीन का बड़ा दांव! अमेरिकी दबाव में रोकी रूसी तेल की खरीद, क्या ट्रंप-शी मुलाकात में होगी कोई बड़ी डील?

news desk
Last updated: October 25, 2025 12:11 pm
news desk
Share
APEC Summit से पहले चीन का बड़ा दांव!
APEC Summit से पहले चीन का बड़ा दांव!
SHARE

द.कोरिया (सियोल): अमेरिका, चीन और रूस के बीच चल रही तनातनी ने एक बार फिर ग्लोबल मार्केट में हलचल मचा दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों एशिया के तीन देशों—मलेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया—के दौरे पर हैं. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि उनके देश में इस वक्त सरकारी शटडाउन चल रहा है, जिससे ट्रंप खुद घरेलू दबाव में हैं. इसी बीच चीन ने भी एक बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिकी दबाव के चलते समुद्री रास्ते से रूसी तेल की खरीद पर फिलहाल रोक लगा दी है. यह फैसला तब आया है जब अमेरिका ने रूस की दो दिग्गज तेल कंपनियों—रोसनेफ्ट और लुकोइल—पर नए प्रतिबंध लगाए हैं.

Contents
अमेरिकी दबाव का असर?APEC सम्मेलन से पहले बढ़ी हलचल

अमेरिकी दबाव का असर?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की बड़ी तेल कंपनियां जैसे पेट्रोचाइना, सिनोपेक, सीएनओओसी और झेनहुआ ऑयल ने अभी के लिए रूसी तेल खरीदना रोक दिया है. इन कंपनियों को डर है कि अमेरिका के प्रतिबंधों का असर उनके कारोबार पर भी पड़ सकता है. अब सोचिए, चीन हर दिन करीब 1.4 मिलियन बैरल रूसी तेल खरीदता है—ऐसे में इस रोक से रूस की कमाई पर जबरदस्त असर पड़ सकता है और दुनिया भर में तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं. इस बीच खबर आ रही है की भारत भी रूस से तेल खरीदना कम कर सकता है.

उधर अमेरिका और चीन के बीच भी आर्थिक जंग जारी है। चीन ने हाल ही में दुर्लभ धातुओं (Rare Earth Metals) के निर्यात के नियम सख्त किए थे, जिसे अमेरिका ने “टेक्नोलॉजी ब्लैकमेल” बताया. जवाब में ट्रंप ने धमकी दी कि वो चीन के प्रोडक्ट्स पर 100% टैक्स लगा देंगे. एक्सपर्ट्स का कहना है कि दोनों देश अब “ट्रेड वॉर” से आगे बढ़कर “इकोनॉमिक वॉर” में उतर चुके हैं और इसका असर पूरी दुनिया की सप्लाई चेन पर पड़ सकता है.

APEC सम्मेलन से पहले बढ़ी हलचल

ट्रंप का एशिया दौरा अब खास इसलिए भी हो गया है क्योंकि वो APEC सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने वाले हैं. हालांकि अमेरिका के भीतर शटडाउन की वजह से लाखों सरकारी कर्मचारी वेतन नहीं पा रहे हैं, जो बताता है कि ट्रंप भी काफी दबाव में हैं. वहीं चीन का रूस से तेल आयात पर रोक लगाना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच APEC में कोई बड़ा समझौता हो सकता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में जबरदस्त अस्थिरता देखने को मिल सकती है. भारत और चीन जैसे बड़े आयातक देश अब मिडिल ईस्ट और अफ्रीकी देशों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे वहां के तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं.

कुल मिलाकर, मौजूदा हालात साफ दिखा रहे हैं कि दुनिया एक नए “पावर बैलेंस” की तरफ बढ़ रही है—जहां अमेरिका अपनी आर्थिक ताकत से दबाव बना रहा है, चीन कूटनीतिक चालें चल रहा है, और रूस ऊर्जा के सहारे टिके रहने की कोशिश में जुटा है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #APECSummit, #China, #DonaldTrump, #EconomicWar, #EnergyCrisis, #GlobalMarket, #GlobalPolitics, #indianpresshouse, #OilTrade, #PetroChina, #RareEarthMetals, #Russia, #Sinopec, #TradeWar, #USA, #XiJinping
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सवालों के घेरे में बीजेपी एमएलसी! राहिल हसन को ‘अल्पसंख्यक समाज का प्रतिनिधि’ नियुक्त कर विवादों में फंसे बीजेपी MLC! उमेश पाल हत्याकांड के शूटर गुलाम का भाई है राहिल. 
Next Article मथुरा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा! ( image AI-generated ) मथुरा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा! पुलिस की अचानक छापेमारी में 5 युवक और 6 युवतियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

फीचर

View More

3 लाख का iPhone खरीदें या भविष्य संवारें? एक फोन की कीमत में पढ़ाई, इलाज और कमाई के कितने रास्ते खुलेंगे, आंकड़े जानकर बदल जाएगी सोच

नई दिल्ली: नया महंगा iPhone बाजार में आते ही उसकी कीमत और फीचर्स को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है।…

By vineet verma 10 Min Read

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें बारिश में लगती हैं और भी खूबसूरत, समुद्र से पहाड़ तक मिलेगा सुकून

कोलकाता: मानसून आते ही पश्चिम बंगाल की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती…

4 Min Read

सीटी की धुन से होती है यहां लोगों की पहचान! मेघालय के इस गांव में नाम नहीं, हर शख्स की है अपनी खास ‘धुन’, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

शिलांग: भारत में हजारों गांव अपनी अलग-अलग परंपराओं और पहचान के लिए…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

EPFO की वेतन सीमा ₹25,000 होने से कितनी घटेगी आपकी टेक-होम सैलरी? PF में बढ़ेगा योगदान, कंपनियों के सामने भी नई चुनौती

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेतन सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये महीना करने के फैसले…

5 Min Read
Trending Newsधर्म

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को दुकान में जरूर करें ये 3 काम, पूरे साल कारोबार में होगी धन वर्षा!

विश्वकर्मा पूजा (17 सितंबर 2026) के पावन अवसर पर यदि आप अपने व्यापार और कारोबार में दोगुनी तरक्की चाहते हैं,…

2 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: क्या खत्म होने वाला है अमेरिका-ईरान युद्ध? जानिए वॉशिंगटन से तेहरान तक की 5 बड़ी बातें

अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से जारी सैन्य संघर्ष को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति…

2 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs WI: टीम इंडिया में बड़े बदलाव, पंत फिर बाहर; रोहित-कोहली की वापसी, 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। BCCI ने बुधवार…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?