Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बिग बॉस सीज़न 19 ले आया है नई थीम, दमदार कंटेस्टेंट्स और वाइल्डकार्ड्स का धमाका
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > बिग बॉस सीज़न 19 ले आया है नई थीम, दमदार कंटेस्टेंट्स और वाइल्डकार्ड्स का धमाका
Latest NewsTrending News

बिग बॉस सीज़न 19 ले आया है नई थीम, दमदार कंटेस्टेंट्स और वाइल्डकार्ड्स का धमाका

news desk
Last updated: August 22, 2025 1:25 pm
news desk
Share
बिग बॉस सीजन 19
बिग बॉस सीजन 19
SHARE

भारत का सबसे लोकप्रिय और चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए लौट आया है, और इस बार यह अपना 19वां सीज़न लेकर आया है. हर साल की तरह इस बार भी शो में ड्रामा, एंटरटेनमेंट और कंट्रोवर्सी की भरमार देखने को मिलेगी. ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर 24 अगस्त 2025 से JioCinema और Colors TV पर हो रहा है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

शो का प्रोमो रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और लोग बेसब्री से इस सीज़न के कंटेस्टेंट्स और ट्विस्ट्स का इंतज़ार कर रहे हैं. इस सीज़न में भी मेगास्टार सलमान खान शो को होस्ट करते नज़र आएंगे. सलमान खान लगातार 16वीं बार ‘बिग बॉस’ के मंच पर नजर आएंगे, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है. उनकी दमदार मेज़बानी, तीखे सवाल और कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी दिलचस्प बातचीत ही शो की सबसे बड़ी यूएसपी मानी जाती है. बिग बॉस 19’ को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार का फॉर्मेट और भी अनोखा और चौंकाने वाला होगा, जिसमें दर्शकों को नए नियम, ट्विस्ट्स और दिलचस्प टास्क्स देखने को मिलेंगे.

क्या है नई थीम,घरवालों की सरकार ?

इस बार ‘बिग बॉस 19’ एक बेहद दिलचस्प और नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया है, जो पहले कभी नहीं देखा गया. शो की इस बार की थीम है घरवालों की सरकार. इस अनोखे कॉन्सेप्ट का सीधा मतलब है कि अब घर के कंटेस्टेंट्स केवल टास्क्स और नॉमिनेशन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें शो के भीतर कई अहम फैसले लेने का अधिकार भी मिलेगा.
अब तक बिग बॉस का खेल ज्यादातर ‘बिग बॉस’ और दर्शकों की शर्तों पर चलता आया है, लेकिन इस बार कंट्रोल का एक बड़ा हिस्सा घरवालों के हाथों में होगा. यानि कंटेस्टेंट्स खुद तय करेंगे कि घर में क्या चलेगा, कौन से नियम लागू होंगे, और यहां तक कि कई बार सजा और इनाम का फैसला भी वही कर सकते हैं.

“घरवालों की सरकार” का यह कॉन्सेप्ट न सिर्फ खेल को नया मोड़ देगा, बल्कि घर के भीतर की राजनीति, ग्रुपबाज़ी, और सत्ता की लड़ाई को और भी ज्यादा रोमांचक बना देगा. अब हर कंटेस्टेंट सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक शासक भी होगा, जिसे अपने लिए नीतियां बनानी होंगी, और दूसरों के खिलाफ रणनीतियां बनानी पड़ेगी. दर्शकों के लिए यह थीम बेहद एंटरटेनिंग साबित होने वाली है क्योंकि इसमें हर हफ्ते नया ड्रामा, नई चालें, और बड़े-बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं.

आइये आपको बताते हैं दमदार कंटेस्टेंट्स के नाम

. अशनूर कौर टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री ‘पटियाला बेब्स’ ‘झाँसी की रानी’ जैसी लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय किया है.
. नेहल चुडासमा मॉडल और ब्यूटी क्वीन. मिस यूनिवर्स इंडिया 2018 की विजेता रही हैं.
. नग़मा मिराजकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बहुत लोकप्रिय हैं.
. तानिया मित्तल मॉडल और ब्यूटी पेजेंट पार्टिसिपेंट. मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं.
. वहबिज़ दोराबजी टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल ‘प्यार की ये एक कहानी’ से प्रसिद्धि पाई.
. अनाया भंगर उभरती हुई अभिनेत्री और सोशल मीडिया पर्सनालिटी.
. ज़ीशान कादरी अभिनेता, लेखक और निर्देशक. गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक और अभिनेता रहे हैं.
. गौरव खन्ना टेलीविजन अभिनेता। ‘अनुपमा’ में ‘अनुज कपाड़िया’ के किरदार से खूब प्रसिद्ध हुए.
. डिनो जेम्स रैपर, सिंगर और संगीतकार। यूट्यूब और म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक चर्चित नाम.
. बसीर अली रियलिटी शो स्टार. रोडीज़’ और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे शोज़ के विजेता रह चुके हैं.
. अभिषेक बजाज अभिनेता ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और कई टीवी शोज़ में काम कर चुके हैं.
. अमाल मलिक संगीतकार और गायक बॉलीवुड के हिट गानों के लिए जाने जाते हैं.
. मृदुल तिवारी यूट्यूबर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर The MriDul चैनल से प्रसिद्धि मिली.
. अवेज़ दरबार (कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर। डांस वीडियोस के लिए मशहूर हैं.
. शेहबाज़ बदेशा पंजाबी गायक और अभिनेता, शहनाज़ गिल के भाई और खुद भी बिग बॉस के घर में पहले दिख चुके हैं.

वाइल्डकार्ड एंट्री – इंटरनेशनल सरप्राइज

इस बार वाइल्डकार्ड एंट्री के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा में है बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन और WWE सुपरस्टार द अंडरटेकर की. अगर ये दोनों सच में घर में एंट्री लेते हैं, तो शो का एंटरटेनमेंट लेवल कई गुना बढ़ जाएगा. वहीं वकील, अली काशिफ खान देशमुख का नाम भी वाइल्डकार्ड लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BiggBoss, #BiggBoss19, #BiggBoss2025, #BiggBossContestants, #BiggBossDrama, #BiggBossEntertainment, #BiggBossFans, #BiggBossHouse, #BiggBossNews, #BiggBossNewTheme, #BiggBossPremiere, #BiggBossSeason19, #BiggBossUpdate, #BiggBossWildCard, #SalmanKhan
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 10 साल से काम कर रही नौकरानी ने किया ऐसा घिनौना काम 10 साल से काम कर रही नौकरानी ने किया ऐसा घिनौना काम…. गुप्त कैमरे में रिकार्ड हुई करतूत तो दंग रह गया परिवार
Next Article शंकर कनौजिया का अंत अपहरण के बाद सिर काट कर हत्या करने वाले कुख्यात शंकर कनौजिया का कैसे हुआ अंत?, 9 MM कारबाईन और पिस्टल बरामद.

फीचर

View More

3 लाख का iPhone खरीदें या भविष्य संवारें? एक फोन की कीमत में पढ़ाई, इलाज और कमाई के कितने रास्ते खुलेंगे, आंकड़े जानकर बदल जाएगी सोच

नई दिल्ली: नया महंगा iPhone बाजार में आते ही उसकी कीमत और फीचर्स को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है।…

By vineet verma 10 Min Read

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें बारिश में लगती हैं और भी खूबसूरत, समुद्र से पहाड़ तक मिलेगा सुकून

कोलकाता: मानसून आते ही पश्चिम बंगाल की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती…

4 Min Read

सीटी की धुन से होती है यहां लोगों की पहचान! मेघालय के इस गांव में नाम नहीं, हर शख्स की है अपनी खास ‘धुन’, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

शिलांग: भारत में हजारों गांव अपनी अलग-अलग परंपराओं और पहचान के लिए…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsअन्य

रेलकर्मियों की त्वचा की परेशानी देख डॉक्टर ने रसोई में बनाया ‘हरा साबुन’, 5 हजार से 50 हजार रोजाना तक पहुंचा उत्पादन; ऐसे खड़ा हुआ 600 करोड़ का मेडिमिक्स साम्राज्य

चेन्नई: साल 1960 में चेन्नई के किलपॉक मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ. वीपी सिधन ने रेलवे…

4 Min Read
Latest Newsराज्य

अल नीनो के बीच दिल्ली में कैसे बरस गया मानसून? पड़ोसी राज्यों में बारिश कम, राजधानी में सामान्य से 8% ज्यादा पानी गिरने की ये रही वजह

नई दिल्ली: इस मानसून में दिल्ली का मौसम आसपास के राज्यों से बिल्कुल अलग रहा। 16 सितंबर तक राजधानी में…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

देशभर से मिल रही हैं पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाइयां, राजनीतिक दलों से लेकर फिल्मी सितारों ने कुछ इस अंदाज में दी शुभकामनाएं…

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर…

2 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Champions Trophy 2026: ‘खेलना है तो भारत आना ही पड़ेगा’, हॉकी इंडिया का पाकिस्तान को करारा जवाब!

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान के बाहर नया विवाद खड़ा हो गया है।…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?