Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: मदीना शरीफ से हिंदू संत के लिए उठे दुआ के हाथ — मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज के लिए की दुआ, वीडियो देख लोग बोले ‘यही है असली भारत’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मदीना शरीफ से हिंदू संत के लिए उठे दुआ के हाथ — मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज के लिए की दुआ, वीडियो देख लोग बोले ‘यही है असली भारत’
Trending Newsधर्म

मदीना शरीफ से हिंदू संत के लिए उठे दुआ के हाथ — मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज के लिए की दुआ, वीडियो देख लोग बोले ‘यही है असली भारत’

news desk
Last updated: October 13, 2025 4:25 pm
news desk
Share
सूफियान इलाहाबादी ने प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ मांगी
सूफियान इलाहाबादी ने प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ मांगी
SHARE

प्रयागराज के एक मुस्लिम युवक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने मदीना शरीफ से हिंदू संत प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ मांगी है. इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल के तौर पर इसे साझा कर रहे हैं.

प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वास्थ्य लाभ की दुआ की

वीडियो में दिखाई देने वाला युवक प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र के नखास कोना इलाके का रहने वाला सूफियान इलाहाबादी है. बताया जा रहा है कि वह उमरा करने के लिए मदीना गया था, जहां उसने प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वास्थ्य लाभ की दुआ की है.
करीब एक मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में सूफियान अपने हाथ में मोबाइल फोन पकड़े हुए नजर आ रहा है, जिसमें प्रेमानंद महाराज की तस्वीर दिख रही है. मदीना की मस्जिद के सामने खड़े सूफियान वीडियो में कहते हैं— ‘ये हमारे प्रेमानंद महाराज जी हैं, हिंदुस्तान के बहुत अच्छे इंसान हैं. मुझे मालूम चला कि इनकी तबीयत ठीक नहीं है. मैं यहां से दुआ करता हूं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. ये बहुत ही सच्चे और नेक इंसान हैं.’

‘हम उस प्रयागराज से हैं जहां गंगा-जमुना तहजीब की मिशाल पेश की’

सूफियान आगे कहते हैं— ‘हम उस प्रयागराज से हैं जहां गंगा-जमुना तहजीब की मिशाल पेश की है. अभी हम मदीना में मौजूद है जहां हर मैल बह जाती है. इंसान तो इंसान, क्या हिन्दू क्या मुसलमान.केवल नेक इंसान होना चाहिए. हम महाराज जी के लिए दुआ करते हैं कि अल्लाह सेहत और तंदुरुस्ती अता फरमाए.
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग सूफियान की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि “यही है असली भारत की आत्मा”, जबकि कुछ ने इसे “धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत की मिसाल” बताया.
सूफियान का यह कदम एक बार फिर यह साबित करता है कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब आज भी जिंदा है — जहां दुआएं धर्म नहीं, दिल से निकले प्यार की पहचान बनती हैं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #FaithAndHumanity, #GangaJamuniTehzeeb, #HinduMuslimUnity, #IndiaNews, #indianpresshouse, #InspiringStory, #MadinaVideo, #PositiveNews, #PrayagrajNews, #PrayagrajUpdate, #PremanandMaharaj, #SocialMediaViral, #SufiyanIlahabadi, #UnityInDiversity, #ViralVideo
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article PK की दूसरी लिस्ट जन सुराज ने जारी की 66 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट.  क्या राघोपुर से तेजस्वी यादव के खिलाफ लड़ने से बच रहे हैं PK ? देखें पूरी लिस्ट
Next Article हमास ने इज़रायली बंधकों को रिहा किया. इज़रायल में जश्न हमास ने छोड़े 20 इज़रायली बंधक, तेल अवीव में जश्न का माहौल — इजरायल में हुआ ट्रंप का जोरदार स्वागत

फीचर

View More

Super El Nino Alert: मानसून की विदाई के बीच ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की नजर अब प्रशांत महासागर पर टिक…

By news desk 6 Min Read

ब्रज से लेकर पूरे देश में गूंज रहे ‘राधे-राधे’ के जयकारे, जानिए क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधा जयंती

आज देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ राधा अष्टमी का…

4 Min Read

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

बिग बॉस 20 के घर में हुआ बड़ा खुलासा! गुल्लू की टूटी शादी का सच आया सामने, लीक तस्वीरों का भी खुला राज

टेलीविज़न के सबसे विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' के घर में हर दिन रिश्तों की नई…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

SIR के बीच चुनाव आयोग के भीतर घमासान? द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!

एसआईआर को लेकर एक नया विवाद सामने आ गया है। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के अनुसार देश भर…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

अंधविश्वास की आग में स्वाहा हुआ परिवार: आजमगढ़ के अहरौला में हुए नरसंहार की एक-एक खौफनाक रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान!

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी गांव में 22 सितंबर 2026 की देर रात…

5 Min Read
Trending Newsखेल

बॉल बॉय से एशियन गेम्स के इतिहास पुरुष तक! जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में ब्रॉन्ज जीतकर रचा नया इतिहास

कभी मैदान के किनारे खड़े होकर बॉल बॉय की जिम्मेदारी निभाने वाला एक आम लड़का, आज भारत के खेल इतिहास…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?