Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: रामपुर में जब आजम खान से मिले अखिलेश यादव, तो क्यों हो गए भावुक?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > रामपुर में जब आजम खान से मिले अखिलेश यादव, तो क्यों हो गए भावुक?
Trending Newsराज्य

रामपुर में जब आजम खान से मिले अखिलेश यादव, तो क्यों हो गए भावुक?

news desk
Last updated: October 8, 2025 3:24 pm
news desk
Share
आजम खान से मिले अखिलेश यादव
आजम खान से मिले अखिलेश यादव
SHARE

रामपुर में जाकर आजम खान से अखिलेश यादव के मिलने की खबर एक फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह नजर आई. मंगलवार को सुबह खबर आई कि प्रशासन ने अखिलेश यादव को बरेली जाने की अनुमति नहीं दी है. बल्कि उन्हे कहा गया है कि वो मुरादाबाद तक चार्टड प्लेन से जा सकते हैं और वहां से वो रामपुर चले जाएं. इन खबरों को लेकर तमाम अटकले लगती रही. लेकिन अंतत: रामपुर में दोनों नेताओं की मुलाकात हो गई.

रामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बीच हुई मुलाकात इसलिए भी खास थी क्योंकि कुछ ही दिन पहले आजम खान लगभग 2 वर्षों के बाद जेल से बाहर आए हैं. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि पुरानी दूरियों को मिटाकर नए सिरे से पार्टी को मजबूत करने का संदेश भी थी.

मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव की आंखें नम हो गईं और दोनों नेताओं ने गले मिलकर अपने राजनीतिक संबंधों को दोबारा मज़बूत किया. इस मुलाकात के बाद दोनों एक ही कार में साथ-साथ रामपुर में आजम खान के आवास पहुंचे, जो इस बात का प्रतीक माना जा रहा है कि सपा के अंदर एक नई एकजुटता देखने को मिल रही है.

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह मुलाकात सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर नहीं, बल्कि पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है. आजम खान की पार्टी में वापसी और अखिलेश यादव का उनसे मिलने का यह कदम मुस्लिम मतदाता वर्ग के बीच सपा की पकड़ को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

साथ ही, इस मुलाकात से यह भी संकेत मिलता है कि सपा नेतृत्व पुराने नेताओं और नए नेतृत्व के बीच तालमेल बनाकर यूपी की राजनीति में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहता है. इस मुलाकात के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उम्मीदें और उत्साह बढ़ा है. इससे पहले जब आजम खान जेल से बाहर आए थे तो कयासों का बाजार पूरी तरह से गर्म था. चर्चा थी कि आजम खान अखिलेश यादव से नाराज हैं और सपा छोड़ कर बसपा में शामिल हो सकते हैं. हालांकि आजम खान ने इन सभी कयासों को सिरे से खारिज कर दिया था.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AkhileshYadav, #AzamKhan, #BreakingNews, #ElectionStrategy, #IndianNews, #IndianPolitics, #MuslimVoters, #PoliticalMeeting, #PoliticalNews, #RamPur, #SamajwadiParty, #SapaUnity, #SPLeadership, #UPElections, #UttarPradeshPolitics
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पाकिस्तान कुर्रम जिला TTP हमला पाकिस्तान के कुर्रम जिले में TTP के हमले में 11 सैनिक मारे गए, क्या पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में अस्थिरता नियंत्रण से बाहर है?
Next Article भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह पत्नी के आरोपों के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले-‘विधायकी के लिए इतनी गिर सकती हैं, उम्मीद नहीं थी’

फीचर

View More

दिन में चुभती धूप, शाम होते ही कंपकंपी! आखिर गर्मियों में भी हिल स्टेशन पर सूरज ढलते ही क्यों बढ़ जाती है ठंड?

नई दिल्ली: गर्मियों में जब मैदानी शहर भीषण गर्मी से तप रहे होते हैं, तब हिल स्टेशन का सुहावना मौसम…

By vineet verma 5 Min Read

बिना शारीरिक संबंध बनाए पार्टनर दे रहा है धोखा! जानिए क्या है इमोशनल चीटिंग और इसके खतरनाक 5 रेड फ्लैग्स

'विश्वास' किसी भी रिश्ते की नींव होता है, लेकिन क्या हो जब…

5 Min Read

करवा चौथ 2026: चांद के दीदार के लिए क्यों जरूरी है ‘छलनी’? जानिए इसके पीछे छिपा पौराणिक राज और अनोखा धार्मिक कारण

नवरात्र और विजयादशमी के पावन पर्व के समापन के बाद अब देशभर…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

50 की उम्र में भी कहर ढा रही ‘मर्डर’ गर्ल मल्लिका शेरावत! जन्मदिन पर जानिए उनके ग्लैमर और सिनेमा का सफर

बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और बेबाक अभिनेत्रियों में से एक मल्लिका शेरावत (रीमा लांबा) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही…

2 Min Read
Trending Newsबाजार

मुकेश अंबानी के जियो IPO ने रचा नया इतिहास, रिटेल से बड़े निवेशकों तक दिखा जबरदस्त क्रेज

भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में शुक्रवार को एक ऐसा 'तूफान' आया, जिसने प्राइमरी मार्केट के सारे पुराने रिकॉर्ड ताश…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

सपा सांसद अफजाल अंसारी की अचानक बिगड़ी सेहत, मेदांता के विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज जारी!

गाजीपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द, उल्टियां…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

धनतेरस से पहले दिल्ली के व्यापारियों की बढ़ी टेंशन, राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर की ये मांग

त्योहारों की जगमगाहट से दमकती दिल्ली के बाजारों में इस समय करोड़ों का कारोबार सांसें रोके खड़ा है। एक तरफ…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?