Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: 7 साल से फरार, नेपाल भागने की फिराक में था 2 लाख का इनामी सुमित,अब STF के शिकंजे में
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > 7 साल से फरार, नेपाल भागने की फिराक में था 2 लाख का इनामी सुमित,अब STF के शिकंजे में
Latest Newsक्राइम

7 साल से फरार, नेपाल भागने की फिराक में था 2 लाख का इनामी सुमित,अब STF के शिकंजे में

news desk
Last updated: September 25, 2025 5:47 pm
news desk
Share
इनामी बदमाश सुमित चौधरी गिरफ्तारी
इनामी बदमाश सुमित चौधरी गिरफ्तारी
SHARE

उत्तर प्रदेश एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की बरेली यूनिट ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है. सात साल से फरार चल रहे और 2 लाख रुपये के इनामी अपराधी सुमित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है.वह नेपाल भागने की कोशिश में था, लेकिन STF ने उसे भारत-नेपाल सीमा के पास दबोच लिया.

कौन है सुमित चौधरी?

सुमित, मुरादाबाद जिले के हजरतगढ़ी थाना क्षेत्र का निवासी है.वह वर्ष 2015 में एक ब्लॉक प्रमुख की हत्या के मामले में जेल में बंद था.उस पर आरोप है कि उसने 23 फरवरी 2015 को कोर्ट में पेशी के दौरान, पुलिस कस्टडी में मौजूद योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की कचहरी में गोलियों से भून दिया था.योगेंद्र, डिलारी के गांव हिमायूपुर का रहने वाला और पूर्व ब्लॉक प्रमुख था

जेल से फरारी की पूरी कहानी:

हत्या के मामले में सुमित को पहले मुरादाबाद जेल में रखा गया था.सितंबर 2015 में उसे बदायूं जेल शिफ्ट किया गया.फिर 12 मई 2018 को सुमित ने कुख्यात बदमाश चंदन की मदद से रस्सियों के सहारे जेल की दीवार फांदकर भागने में कामयाबी पा ली.चंदन भागने में नाकाम रहा और गिरकर घायल हो गया, लेकिन सुमित बच निकला.

कैसे पकड़ में आया?

फरारी के दौरान सुमित बेहद सतर्क रहा.वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल बहुत कम करता था, जिससे वह सर्विलांस के रडार से बचा रहा.उसने नेपाल और भारत के कई राज्यों में छिपकर समय बिताया।

TF के ASP अब्दुल कादिर के अनुसार, हाल ही में जानकारी मिली कि वह पीलीभीत और टनकपुर के रास्ते फिर से नेपाल भागने की कोशिश में है.इसी सूचना के आधार पर STF की टीम ने नेपाल सीमा के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई:

STF की टीम ने उसे तुरंत बदायूं ले जाकर सिविल लाइंस थाना में पेश किया.कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे फिर से जेल भेज दिया गया है।

इनामी घोषित क्यों किया गया था?

सुमित की गिरफ्तारी पर एडीजी क्राइम ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.उसकी लंबे समय से तलाश जारी थी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था.

यह गिरफ्तारी बरेली जोन में STF की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि सुमित चौधरी इलाके का एक खतरनाक और शातिर अपराधी रहा है, जो कई सालों से कानून की पकड़ से बाहर था.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #Badaun, #Bareilly, #BreakingNews, #CrimeUpdate, #CriminalArrest, #IndiaCrime, #indianpresshouse, #LawAndOrder, #MostWanted, #Muradabad, #PoliceAction, #STF, #SumitChaudhary, #UPCrimeNews, #UPPolice, #WantedCriminal
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article खंडवा कब्रिस्तान कांड मध्य प्रदेश : निर्वस्त्र होकर कब्रिस्तान पहुंचा युवक महिलाओं की कब्र खोद कर की शर्मनाक हरकत, CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना, आरोपी गिरफ्तार
Next Article लद्दाख हिंसा सोनम वांगचुक बयान लद्दाख हिंसा पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले– “जेल गया तो सरकार की मुश्किलें और बढ़ेंगी”

फीचर

View More

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले…

By news desk 5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsक्राइम

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ जांच तेज हो गई है।…

2 Min Read
क्राइम

OMG ! इस आदमी ने अपनी ही Wife को 100 से ज्यादा मर्दों को बेच दिया? स्वीडन की ये घटना हिला देगी आपकी सोच, रिश्तों को किया शर्मसार

यूरोपीय देश Sweden से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने वहां की समाज व्यवस्था और कानून व्यवस्था…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब चैत्र…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?