Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा दावा, बताया NDA की सरकार बनी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा दावा, बताया NDA की सरकार बनी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
राज्यसियासी

असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा दावा, बताया NDA की सरकार बनी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

news desk
Last updated: September 26, 2025 5:32 pm
news desk
Share
ओवैसी का दावा
ओवैसी का दावा
SHARE

बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लिहाजा सत्ता के सारे दावेदार इन दिनों में बिहार में अपनी जोर आजमाइश की नुमाइश कर रहे हैं. इसी क्रम में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी बिहार पहुंचे. सीमांचल में अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे ओवैसी जबसे बिहार पहुंचे हैं तबसे रोज कोई ना कोई सियासी बम फोड़ रहे हैं.

अब ओवैसी ने ये कह कर सबको चौंका दिया कि ‘बिहार में अगर NDA गठबंधन की जीत होती है तो इस बार नीतीश कुमार सीएम नहीं बनेंगे’. वैसे तो बिहार में इस बात की अटकलें काफी दिन लग रही हैं कि अगर एनडीए की सत्ता में वापसी होती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा. विपक्ष भी कह चुका है और ज्यादातर राजनीतिक विश्लेषक भी कहते आ रहे हैं कि इस बार नीतीश कुमार सीएम नहीं बनेंगे. हालांकि जेडीयू या खुद नीतीश कुमार ने अब तक इस विषय प कुछ भी नहीं कहा है. कमाल की बात ये है कि जेडीयू की सहयोगी बीजेपी भी कुछ कहने से बचती रही है. लेकिन पहले ऐसा नहीं था. पिछले विधानसभा चुनाव या फिर 1996 में जब समता पार्टी और बीजेपी का गठबंधन हुआ था तब से नीतीश कुमार ही इस गठबंधन के सीएम फेस रहे हैं. लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार को लेकर अटकलें लगने लगी हैं.

  • इस बार टूटेगा सीमांचल का तिलिस्म! ओवैसी को साथ लेने से क्यों कतरा रहा है ‘इंडिया’ गठबंधन?

फिलहाल एनडीए के नेता ये कह रहे हैं कि वो चुनाव नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में लड़ रहे हैं. लेकिन सीएम कौन होगा इस पर खुलासा करने से बच रहे हैं. एक इंटरव्यू के दौरान AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ‘बिहार में अगर NDA गठबंधन की जीत होती है तो इस बार नीतीश कुमार सीएम नहीं बनेंगे बल्कि भाजपा का सीएम होगा’.

  • ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से बदलेगा बिहार के सीमांचल का वोट गणित?, राहुल की यात्रा में भीड़ देख क्यों परेशान हैं ओवैसी ?

नीतीश कुमार सीएम बनेंगे या नहीं इसको लेकर चल रही अटकलों के दो मुख्य आधार हैं. एक तो ये कि नीतीश कुमार 74 वर्ष के हो चुके हैं और उनके स्वास्थ को लेकर भी कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. वहीं गाहे बगाहे बीजेपी के कुछ नेता भी इस ख्वाहिश को जाहिर कर देते हैं कि अब बिहार में उन्हे बड़े भाई की भूमिका में आना चाहिए. यानी बिहार में अब बीजेपी का सीएम होना चाहिए. नार्थ इंडिया में बिहार एक ऐसा प्रांत हैं जहां अभी तक बीजेपी का सीएम नहीं बना है.

राजनीतिक विश्लेषक प्रियदर्शी रंजन का कहना है कि ‘ बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार टारगेट करने के लिए हॉट केक बने हुए हैं. नीतीश कुमार को लेकर पहले CWC में कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया. तेजस्वी यादव पहले से ही नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल खड़ा करते आ रहे हैं. अब ओवैसी ने भी नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहने या नहीं रहने पर सवाल खड़ा करके यह जाता दिया है कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की अब वह हैसियत नहीं है जो पहले हुआ करती थी. नीतीश कुमार को लेकर के तमाम शंका उनकी पार्टी के भीतर भी है और बाहर भी है. कुछ लोग चिंता भी जाहिर कर रहे हैं कि अगर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनने की बात हुई तो नीतीश कुमार को महाराष्ट्र की तर्ज पर ‘शिंदे’ बना दिया जाएगा.

अपनी बिहार यात्रा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को महागठबंधन में शामिल होने की गुगली फेंक कर आरजेडी और कांग्रेस को फंसाने की कोशिश की थी. अब नीतीश कुमार पर बयान देकर एनडीए को घरने की कोशिश कर रहे हैं.

  • ओवैसी ने फिर दी RJD के दरवाज़े पर गठबंधन की दस्तक!, महागठबंधन में शामिल होने के लिए AIMIM क्यों है बेकरार?

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #Bihar, #BiharElection, #BiharElection2025, #BJP, #BreakingNews, #Congress, #IndiaNews, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #jdu, #NITISHKUMAR, #Owaisi, #PoliticalNews, #RJD, #Simanchal
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कानपुर का ‘अखिलेश दुबे’ मामला कानपुर का ‘अखिलेश दुबे’ मामला: इलाहाबाद HC ने फैसला रखा रिजर्ब. जानिए किसकी गिरफ्तारी पर लगाई रोक?
Next Article दिल्ली हाईकोर्ट में समीर वानखेड़े की याचिका समीर वानखेड़े ने आर्यन खान निर्देशित फिल्म पर जताई आपत्ति, दायर किया रेड चिलीज और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मानहानि का केस

फीचर

View More

जहरीले कोबरा से बनती है दुनिया की सबसे अजीबोगरीब शराब! लोग ‘पेग’ नहीं… ‘दवा’ समझकर पीते हैं इसे

दुनिया में अजीबोगरीब शौकीनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन क्या आप कभी ऐसी शराब पीने की हिम्मत करेंगे जिसके…

By news desk 4 Min Read

अलविदा जसपाल राणा! एक ऐसा ‘गोल्डन बॉय’ जिसने 18 की उम्र में ही निशानेबाजी की दुनिया को अपना दीवाना बना दिया था!

भारतीय खेल जगत ने 12 जून 2026 को एक महान खिलाड़ी और…

7 Min Read

ऑक्टोपस से सीखी ‘स्मार्टनेस’, अब बिना दिमाग के फैसले ले रहा यह रोबोट! समंदर में करेगा बड़े-बड़े काम

नई दिल्ली: वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोटिक आर्म विकसित किया है, जो…

7 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

महाराष्ट्र से बंगाल तक महाउलटफेर की आहट! उद्धव गुट के 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज, जानिए पूरा गणित

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश की सियासत का रुख पूरी तरह बदल दिया है। महायुति की बंपर जीत…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

बंदिशों की दीवारें तोड़कर IMA से पास आउट हुआ बेटियों का पहला ऐतिहासिक बैच! देश को मिलीं 9 जांबाज सैन्य अफसर

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून का इस वर्ष का पासिंग आउट समारोह कई मायनों में खास रहा। पहली बार 9…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

बंगाल में फिर गरमाया सियासी पारा! ED की रडार पर TMC विधायक मदन मित्रा, ठिकानों पर शुरू हुई  छापेमारी

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। ED ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक और वरिष्ठ नेता…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

“युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”! पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गाँधी ने शुरू किया देशव्यापी आंदोलन

देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ विपक्ष ने अब केंद्र सरकार के…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?