Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बंगलुरु: योग गुरु एम. निरंजना मूर्ति पर पूर्व छात्रा का आरोप!… लालच और भय दिखाकर लम्बे समय से कर रहा था यौन शोषण, गिरफ्तार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बंगलुरु: योग गुरु एम. निरंजना मूर्ति पर पूर्व छात्रा का आरोप!… लालच और भय दिखाकर लम्बे समय से कर रहा था यौन शोषण, गिरफ्तार
Trending Newsक्राइम

बंगलुरु: योग गुरु एम. निरंजना मूर्ति पर पूर्व छात्रा का आरोप!… लालच और भय दिखाकर लम्बे समय से कर रहा था यौन शोषण, गिरफ्तार

news desk
Last updated: September 20, 2025 2:17 pm
news desk
Share
बेंगलुरु में योग गुरु एम. निरंजना मूर्ति पर छात्रा ने लगाया यौन शोषण का आरोप
बेंगलुरु में योग गुरु एम. निरंजना मूर्ति पर छात्रा ने लगाया यौन शोषण का आरोप
SHARE

शहर के एक प्रसिद्ध योग गुरु एम. निरंजना मूर्ति को पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.यह मामला तब सामने आया जब उनकी एक पूर्व छात्रा ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरु ने उसका शोषण उस समय शुरू किया था जब वह नाबालिग थी.छात्रा का कहना है कि लंबे समय तक डर और शर्म की वजह से वह चुप रही, लेकिन आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से मदद मांगी.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2017 में जब वह 17 साल की थी, तब उसे योग प्रतियोगिता के लिए थाईलैंड ले जाया गया.वहीं पर पहली बार गुरु ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया.छात्रा के मुताबिक, उस समय गुरु ने भरोसा दिलाया कि अगर वह चुप रहेगी तो उसे अच्छे परिणाम और पदक दिलवाएंगे.यही नहीं, आगे और भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भेजने का वादा किया गया.

थाईलैंड की घटना के बाद भी छात्रा के साथ लगातार शोषण होता रहा.उसने पुलिस को बताया कि बेंगलुरु के योग केंद्र में भी कई बार उसे बुलाकर शारीरिक शोषण किया गया.जब छात्रा ने विरोध किया तो उसे धमकाया गया कि उसका करियर बर्बाद कर दिया जाएगा और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका छिन जाएगा.

लंबे समय तक दबाव और डर की वजह से वो चुप रही.लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ी हुई, उसने महसूस किया कि चुप रहने से आरोपी के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं.तब जाकर उसने हिम्मत कर अपने परिवार को सब बताया और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत दर्ज होते ही बेंगलुरु पुलिस हरकत में आई.सबसे पहले पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और फिर मेडिकल जांच कराई गई.इसके बाद आरोपी योग गुरु एम. निरंजना मूर्ति को गिरफ्तार किया गया.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पर POCSO (बाल यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.साथ ही भारतीय न्याय संहिता की कई धाराएँ भी लगाई गई हैं, जिनमें गंभीर अपराधों की सज़ा का प्रावधान है.

योग गुरु को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज गया.पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या और भी छात्राएँ इस तरह की घटनाओं की शिकार हुई हैं.अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी और से शिकायत मिलती है तो मामले को और बड़ा किया जाएगा.इस घटना के सामने आने के बाद योग और शिक्षा से जुड़े संस्थानों में चिंता का माहौल है। कई अभिभावकों का कहना है कि जिस गुरु पर बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी होती है, वही अगर इस तरह का अपराध करे तो विश्वास टूट जाता है।कुछ सामाजिक संगठनों ने भी मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और अगर दोष साबित होता है तो आरोपी को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए.

बाल संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि अक्सर इस तरह के मामलों में पीड़ित लंबे समय तक सामने नहीं आते क्योंकि उन्हें डर होता है कि समाज उन्हें दोषी ठहराएगा.लेकिन कानून अब पीड़ितों को सुरक्षा देता है और पुलिस भी सख्ती से ऐसे मामलों को देख रही है.

पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और जो भी सबूत सामने आएंगे, उन्हें अदालत में रखा जाएगा.वहीं, छात्रा ने उम्मीद जताई है कि न्याय मिलने के बाद और पीड़ित भी हिम्मत करेंगे और अपनी आवाज़ उठाएँगे.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #Arrest, #bengaluru, #BreakingNews, #CrimeAgainstWomen, #CrimeAlert, #CrimeNews, #indianpresshouse, #JusticeForVictim, #LawAndOrder, #M निरंजना मूर्ति, #POCSO, #ReligionConversion, #SexualHarassment, #TrendingNews, #YogaGuru, #पोक्सोएक्ट, #बेंगलुरु, #योगगुरु गिरफ्तार, #यौनशोषण
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिहार में सियासी धमाका बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हुआ बड़ा सियासी धमाका, मंत्री अशोक चौधरी और सम्राट चौधरी पर पीके ने लगाए गंभीर आरोप!
Next Article H1-B Visa पर बड़ा फैसला ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला—‘America First’ नीति के तहत H-1B वीज़ा हुआ महंगा… भारतीय तकनीकी पेशेवरों के सपनों पर लग सकती है ब्रेक!

फीचर

View More

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है तो दिल्ली से निकलकर…

By vineet verma 5 Min Read

अमेरिका में लकड़ी के घर तो चीन में कंक्रीट की ऊंची इमारतें, दोनों देशों में क्यों नहीं चलती ईंट से घर बनाने की परंपरा?

नई दिल्ली: भारत में घर बनाने की बात हो तो ईंट, सीमेंट…

7 Min Read

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

डायमंड रिंग और मिस्ट्री मैन के साथ आयशा खान की तस्वीरें वायरल, क्या हुई सगाई? जानिए पूरा सच

‘बिग बॉस 17’ फेम आयशा खान इन दिनों अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

महाराष्ट्र में बदले सरकारी कामकाज के नियम, अब CM पलट सकेंगे मंत्रियों के फैसले, लेकिन लिखित कारण देना होगा

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने शासन के कामकाज से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत मुख्यमंत्री…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP की नई टीम में पीयूष गोयल की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस, क्या मोदी कैबिनेट से देंगे इस्तीफा?

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने के…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

सहारनपुर दिशा बैठक में हाई वोल्टेज ड्रामा: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक में तीखी नोकझोंक, बगल में बैठीं इकरा हसन रह गईं हैरान

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार को 'दिशा' (District Development Coordination and Monitoring Committee) की बैठक के दौरान सियासी…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?