Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: प्रयागराज में जमीन के नीचे छिपा मिला नोटों का बंडल! नीले ड्रम खोलते ही उड़े सबके होश
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > प्रयागराज में जमीन के नीचे छिपा मिला नोटों का बंडल! नीले ड्रम खोलते ही उड़े सबके होश
Latest Newsउत्तर प्रदेशराज्य

प्रयागराज में जमीन के नीचे छिपा मिला नोटों का बंडल! नीले ड्रम खोलते ही उड़े सबके होश

news desk
Last updated: October 29, 2026 4:33 pm
news desk
Share
SHARE

‘नीला ड्रम’ का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में किसी खौफनाक वारदात की तस्वीर उभरने लगती है। मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम कांड’ के बाद यह शब्द एक बार फिर चर्चा में है। इस बार प्रयागराज से सामने आए मामले ने इलाके में हलचल मचा दी है। यहां जमीन के अंदर गाड़े गए तीन नीले ड्रमों से 500-500 रुपये के नोटों के बंडल बरामद हुए हैं। दरअसल, नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में पुलिस ने एक घर पर दबिश देकर जमीन में गाड़े गए तीन नीले ड्रम बरामद किए। ड्रम खोलने पर उनके अंदर बड़ी संख्या में 500 रुपये के नोटों के बंडल मिले। इस बरामदगी के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, बरामद रकम कितनी है और उसका स्रोत क्या है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Contents
मुंबई और प्रयागराज पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशनपुणे कनेक्शन और लॉकडाउन की थ्योरीबरामद रकम का स्रोत अज्ञात, पुलिस जांच जारी

मुंबई और प्रयागराज पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन

पूरा मामला यह है कि बरईपुर रामनगर गांव में बुधवार देर शाम मुंबई पुलिस और प्रयागराज पुलिस की संयुक्त टीम ने राजेश यादव और राकेश यादव उर्फ महाकाल के मकान को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। मकान के अंदर एक कमरे की जमीन खोदकर पुलिस ने 3 नीले ड्रम बरामद किए।

ड्रम खोलने पर पता चला कि उसमें 500-500 रुपये की गड्डियां भरी हुई हैं। बरामद रकम चार से पांच करोड़ रुपये होने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पुलिस गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूचना मिलते ही एडीसीपी पुष्कर वर्मा समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

पुणे कनेक्शन और लॉकडाउन की थ्योरी

वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि राजेश यादव का भाई बबलू यादव पिछले कई वर्षों से पुणे में रहता था। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन में वह गांव आया था।

उस समय उसके साथ दो जीजा और एक साढू भी आए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह भारी-भरकम रकम उन्हीं के जरिए लाए जाने की चर्चा है।

बरामद रकम का स्रोत अज्ञात, पुलिस जांच जारी

डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार ने बताया कि बरामद रुपयों को ड्रम सहित वीडियोग्राफी करवाकर मालखाने में सुरक्षित रखवा दिया गया है। संबंधित विभागों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। हालांकि, रकम के वास्तविक स्रोत और उसे मकान में इस तरह छिपाकर रखने के असली कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 500 Rupee Notes, Blue Drum Case, Cash Recovery, Crime news, Hidden Cash, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Mumbai Police, Police Investigation, Prayagraj News, Trending News, Uttar Pradesh News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 6 साल बड़ी गर्लफ्रेंड पर आया अर्चना के बेटे का दिल, रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज!
Next Article UP Weather Update: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कई राज्यों में बदलेगा मौसम

फीचर

View More

भारत में सुपर अल नीनो का खतरा! गर्मी से 55 हजार मौतों का अनुमान, जानिए किन देशों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली। दुनिया के कई हिस्सों में बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के बीच सुपर अल नीनो को लेकर चिंता…

By news desk 6 Min Read

Karwa Chauth 2026: लखनऊ समेत यूपी के शहरों में कब दिखेंगे चंद्रदेव? जानिए आपके शहर में चाँद निकलने का सही समय

अखंड सौभाग्य, अटूट प्रेम और समर्पण का महापर्व करवा चौथ आज, 29…

3 Min Read

नदी की रेत में छिपा है सोना, फिर भी खाली हाथ लौटते हैं लोग! आखिर कैसे निकलते हैं कीमती कण और क्या है इस नदी का इतिहास?

रांची: झारखंड में बहने वाली एक ऐसी नदी भी है, जिसकी रेत…

9 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब; 3 दिसंबर को अगली सुनवाई

भारतीय राजनीति के दिग्गज और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में हैं,…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

UP Weather Update: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कई राज्यों में बदलेगा मौसम

लखनऊ। उत्तर भारत में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। एक ओर उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना…

8 Min Read
EntertainmentTrending News

6 साल बड़ी गर्लफ्रेंड पर आया अर्चना के बेटे का दिल, रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज!

बॉलीवुड की लाफ्टर क्वीन अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी इस वक्त काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं।…

2 Min Read
Trending Newsबाजार

7,000mAh बैटरी वाला Motorola फोन लॉन्च, जानें कीमत और धांसू फीचर्स

स्मार्टफोन की दुनिया में बैटरी बैकअप को लेकर अक्सर यूजर्स की शिकायत रहती है कि फोन कितनी भी जल्दी चार्ज…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?