Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लखनऊ में 23 और 27 अक्टूबर को शराब की दुकानें रहेंगी बंद! विधान परिषद चुनाव के बीच प्रशासन का बड़ा आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > लखनऊ में 23 और 27 अक्टूबर को शराब की दुकानें रहेंगी बंद! विधान परिषद चुनाव के बीच प्रशासन का बड़ा आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में 23 और 27 अक्टूबर को शराब की दुकानें रहेंगी बंद! विधान परिषद चुनाव के बीच प्रशासन का बड़ा आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई

vineet verma
Last updated: October 22, 2026 9:20 pm
vineet verma
Share
SHARE

लखनऊ: विधान परिषद चुनाव को देखते हुए राजधानी लखनऊ में दो दिन शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। जिला प्रशासन ने 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना के दिन ‘ड्राई डे’ घोषित किया है। इन दोनों तारीखों पर शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री करने वाली दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Contents
किन-किन दुकानों पर लागू होगा प्रतिबंध?किस कानून के तहत जारी हुआ आदेश?नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी विशाख जी. ने 19 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया था। इसके तहत शराब बिक्री से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों और लाइसेंसधारकों को निर्धारित तारीखों पर अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

किन-किन दुकानों पर लागू होगा प्रतिबंध?

प्रशासन के आदेश के मुताबिक, देशी शराब की दुकानों, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, बीयर की दुकानों, बार, भांग और ताड़ी की दुकानों के साथ विदेशी शराब की फुटकर और थोक दुकानों पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा। इसके अलावा एफएल-2, एफएल-2बी, सीएल-2 और बीडब्ल्यूएफएल-2 श्रेणी के लाइसेंस वाले प्रतिष्ठानों को भी आदेश का पालन करना होगा।

शराब की बिक्री से संबंधित अन्य प्रतिष्ठानों और सेना तथा अर्धसैनिक बलों की कैंटीनों पर भी यह आदेश लागू होगा। संबंधित लाइसेंसधारकों को मतदान और मतगणना के दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने होंगे।

किस कानून के तहत जारी हुआ आदेश?

जिला प्रशासन ने संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा 59 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135(ग) के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए शराब की बिक्री पर रोक लगाई है। इसका उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था और लोक शांति बनाए रखना है।

नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने सभी आबकारी लाइसेंसधारकों को निर्देश दिया है कि वे 23 और 27 अक्टूबर को अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन दिनों दुकानें बंद रहने के बदले लाइसेंसधारकों को किसी तरह का प्रतिफल या मुआवजा नहीं दिया जाएगा।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ड्राई डे के आदेश का उल्लंघन करने वाले लाइसेंसधारकों और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 23 अक्टूबर शराब बंदी, 27 अक्टूबर शराब बंदी, Liquor Ban Lucknow, Lucknow Dry Day, Lucknow News, MLC Election 2026, Up News, जिलाधिकारी विशाख जी, लखनऊ ड्राई डे, विधान परिषद चुनाव, शराब की दुकानें बंद
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लाल सागर में 14 भारतीयों से भरी नाव पर हमले का दावा, सऊदी अरब पर हूतियों ने लगाए आरोप
Next Article यूपी की 11 MLC सीटों पर कल किसकी बाजी? BJP-सपा के बीच सियासी मुकाबला, जानिए कहां से कौन लड़ रहा चुनाव

फीचर

View More

करवा चौथ 2026: चांद के दीदार के लिए क्यों जरूरी है ‘छलनी’? जानिए इसके पीछे छिपा पौराणिक राज और अनोखा धार्मिक कारण

नवरात्र और विजयादशमी के पावन पर्व के समापन के बाद अब देशभर में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ (Karwa Chauth 2026)…

By Shivani Kalani 4 Min Read

वारदात के बाद नेपाल क्यों भागते हैं अपराधी? क्या भारतीय पुलिस वहां जाकर नहीं कर सकती गिरफ्तार, जानिए पूरा कानूनी पेच

नई दिल्ली: भारत में अपराध करने के बाद कुछ आरोपी नेपाल की…

7 Min Read

‘चांपी’ नाम सुनकर फूल याद आएगा, लेकिन समुद्र में मचा सकता है तबाही! आखिर किस देश ने रखा इस खतरनाक तूफान का नाम?

नई दिल्ली: समुद्र में उठने वाला चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है,…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

शिवा शर्मा हत्याकांड: 6.30 घंटे में श्रद्धा दुबे से लेकर बहन और ड्राइवर तक से पूछे गए 120 सवाल! फिर भी नहीं सुलझी गुत्थी, अब गायब मोबाइल खोलेंगे राज?

लखनऊ: कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में नागपुर से गिरफ्तार श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और…

6 Min Read
Trending Newsछत्तीसगढ़राज्य

दशहरे पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग करना IPS अंकिता शर्मा को पड़ा भारी! वायरल वीडियो के बाद पुलिस मुख्यालय का नोटिस, अब देना होगा जवाब

रायपुर: दशहरे पर शस्त्र पूजन के दौरान AK-47 राइफल से हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

बांग्लादेश में 2024 का तख्तापलट किसके इशारे पर हुआ? शेख हसीना के बेटे का अमेरिका पर गंभीर आरोप, 50 मिलियन डॉलर की फंडिंग का भी किया दावा

नई दिल्ली: बांग्लादेश में अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार के सत्ता से हटने को लेकर एक बार फिर…

7 Min Read
Trending Newsसेहत

गले में सूजन, हर वक्त थकान और सुस्ती को न करें नजरअंदाज! आयोडीन की कमी बिगाड़ सकती है थायरॉयड, AIIMS ने इन लोगों को किया सतर्क

नई दिल्ली: शरीर में आयोडीन की कमी को अक्सर लोग मामूली पोषण संबंधी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?