Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा; 27 को गैरसैंण में विधानसभा का घेराव
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा; 27 को गैरसैंण में विधानसभा का घेराव
Trending Newsसियासी

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा; 27 को गैरसैंण में विधानसभा का घेराव

vineet verma
Last updated: October 17, 2026 11:32 pm
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है। कांग्रेस ने मामले में न्याय की मांग को लेकर राज्यव्यापी न्याय यात्रा निकालने और विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। पार्टी की योजना के मुताबिक, 22 से 25 अक्टूबर तक न्याय यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा का घेराव कर राज्य की बीजेपी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

Contents
22 से 25 अक्टूबर तक निकलेगी न्याय यात्रादुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर भी उठाए सवालरेखा आर्य के पति से जुड़े आरोपों की जांच की मांगसड़क, ठेके और खनन को लेकर सरकार पर निशानादिल्ली में भी रैली करेगी कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने शनिवार को देहरादून में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के अलावा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दे भी कांग्रेस के आंदोलन के केंद्र में रहेंगे।

22 से 25 अक्टूबर तक निकलेगी न्याय यात्रा

कुमारी सैलजा के मुताबिक, न्याय यात्रा के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद किया जाएगा। इसके जरिए जनता से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे और सरकार की नीतियों पर सवाल किए जाएंगे। कांग्रेस का कहना है कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक उसकी लड़ाई जारी रहेगी।

पार्टी ने 27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम भी तय किया है। सैलजा ने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन जैसे विषयों को सदन के भीतर भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर भी उठाए सवाल

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सैलजा ने बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से उत्तराखंड के लोग आहत हुए हैं। कांग्रेस ने दोहराया कि मामले में न्याय मिलने तक उसका संघर्ष जारी रहेगा।

रेखा आर्य के पति से जुड़े आरोपों की जांच की मांग

संवाददाता सम्मेलन में सैलजा ने उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य से जुड़े विभागों में कथित वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मंत्री के पति गिरिधारी लाल साहू से संबंधित आरोपों की जांच कराने की मांग की।

सैलजा ने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों को इन शिकायतों की जानकारी नहीं थी, या फिर कार्रवाई जानबूझकर टाली गई? उन्होंने इन आरोपों की जांच कराए जाने की जरूरत बताई।

सड़क, ठेके और खनन को लेकर सरकार पर निशाना

कांग्रेस प्रभारी ने राज्य में सड़कों के निर्माण, सरकारी ठेकों और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने खनन माफिया को संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की जमीन, प्राकृतिक संसाधन और सार्वजनिक धन जनता की संपत्ति हैं। इनका इस्तेमाल कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के बजाय प्रदेश के विकास के लिए होना चाहिए।

दिल्ली में भी रैली करेगी कांग्रेस

सैलजा ने बताया कि एक नवंबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इसमें उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, प्रदेश सह-प्रभारी मनोज यादव और सुरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ankita Bhandari Murder Case, Congress Nyay Yatra, Gairsain Assembly Gherao, Kumari Selja, Uttarakhand Congress, अंकिता भंडारी न्याय यात्रा, अंकिता भंडारी हत्याकांड, उत्तराखंड कांग्रेस, उत्तराखंड बीजेपी सरकार, कुमारी सैलजा, गैरसैंण विधानसभा घेराव
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article भगवंत मान के रिश्तेदार से जुड़े मामले में ED की कार्रवाई, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए अमरदीप सिंह ग्रेवाल
Next Article नवरात्रि में तिथियों का बड़ा फेरबदल! एक ही दिन अष्टमी-नवमी, जानें कन्या पूजन का सही समय

फीचर

View More

नवरात्रि में उपवास का नया ट्रेंड: ‘डिजिटल उपवास’ से बदल रही युवाओं की ज़िंदगी

आज की युवा पीढ़ी में सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले सोशल मीडिया रील्स स्क्रॉल करने की…

By Shivani Kalani 5 Min Read

‘डूम्सडे ग्लेशियर’ पर वैज्ञानिकों का खौफनाक खुलासा, क्या डूब जाएंगी तटीय दुनिया?

अंटार्कटिका की बर्फीली गहराइयों में छिपा 'थ्वाइट्स ग्लेशियर'—जिसे दुनिया 'डूम्सडे ग्लेशियर' के…

4 Min Read

नवरात्रि व्रत में रोज की साबूदाना खिचड़ी से हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 4 चटपटे और क्रंची फलाहारी व्यंजन

शारदीय नवरात्रि का पावन अवसर शुरू हो चुका है और इस दौरान…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

कोलकाता भगदड़ पर TMC ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल, शुभेंदु अधिकारी से मांगा इस्तीफा

कोलकाता: चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीजेपी प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

कोलकाता के दुर्गापूजा पंडाल में कैसे मची भगदड़? पुलिस ने बताई वजह, 18 लोगों की मौत की खबर

कोलकाता: चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच भारी भीड़ जमा होने से भगदड़ मच गई। पुलिस…

1 Min Read
Trending Newsअन्य

कोलकाता में बारिश के बीच दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत; प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे बिगड़े हालात

कोलकाता: उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच भारी भीड़ जमा होने से भगदड़ जैसे…

3 Min Read
Trending Newsधर्म

नवरात्रि में तिथियों का बड़ा फेरबदल! एक ही दिन अष्टमी-नवमी, जानें कन्या पूजन का सही समय

आश्विन मास की शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी और महानवमी का पर्व सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 11 अक्टूबर…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?