Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके के बाद नेहा बोरा भी हिरासत में; कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके के बाद नेहा बोरा भी हिरासत में; कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा
Trending Newsसियासी

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके के बाद नेहा बोरा भी हिरासत में; कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा

vineet verma
Last updated: October 16, 2026 7:48 pm
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दिपके और आइसा प्रमुख नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, दिपके कनॉट प्लेस जाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि नेहा बोरा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मंडी हाउस में प्रदर्शन कर रही थीं। इस बीच कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सेंट्रल पार्क की ओर नहीं जाने की अपील की है।

Contents
मार्च से पहले पुलिस ने दिपके को दिया था नोटिसकनॉट प्लेस में बढ़ाई गई सुरक्षा, तिरंगा लेकर पहुंच रहे लोगAAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशानादो सदस्यों की गिरफ्तारी के विरोध में मार्च का ऐलानदिल्ली पुलिस ने रिजर्व में रखे अतिरिक्त जवानसेंट्रल पार्क बंद करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचाछोटे कारोबारियों के नुकसान पर भी अदालत की टिप्पणी

मार्च से पहले पुलिस ने दिपके को दिया था नोटिस

दिल्ली पुलिस ने तिरंगा मार्च को लेकर पहले ही अभिजीत दिपके से बिना अनुमति प्रदर्शन नहीं करने की अपील की थी। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम उनके झंडेवालान स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें नोटिस दिया। बताया गया कि यह आवास दिपके के एक दोस्त का है और नोटिस देने के लिए करीब 15 से 20 पुलिसकर्मी पहुंचे थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है। ऐसे में प्रस्तावित मार्च को लेकर पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं। दिपके के अलावा नेहा बोरा और आइसा के कई अन्य प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया है।

कनॉट प्लेस में बढ़ाई गई सुरक्षा, तिरंगा लेकर पहुंच रहे लोग

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस लोगों से इलाके में अनावश्यक रूप से नहीं आने की अपील कर रही है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर सेंट्रल पार्क की ओर बढ़ते दिखाई दिए।

इनर सर्कल में भीड़ के बीच सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की है।

AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को तिरंगे से नफरत है। संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने कार्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया और अब लोगों को तिरंगा फहराने से रोका जा रहा है।

उन्होंने अभिजीत दिपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने पर भी सवाल उठाए। साथ ही कहा कि प्रदर्शन के कारण कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

दो सदस्यों की गिरफ्तारी के विरोध में मार्च का ऐलान

CJP के सदस्य आशुतोष रांका और सौरव दास को तिरंगा फहराने के मामले में जेल भेजे जाने का आरोप लगाते हुए अभिजीत दिपके ने शुक्रवार शाम कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालने का ऐलान किया था।

प्रस्तावित मार्च को देखते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया। इसके बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई।

नई दिल्ली क्षेत्र में छह हजार से अधिक दिल्ली पुलिसकर्मियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 220 कंपनियों और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी गई है। कनॉट प्लेस, राजीव चौक, जंतर-मंतर, पालिका बाजार, आसपास के मेट्रो स्टेशनों और लुटियंस दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

दिल्ली पुलिस ने रिजर्व में रखे अतिरिक्त जवान

प्रस्तावित मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त बल बुलाया है। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, आईटीओ और संसद मार्ग समेत कई प्रमुख स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए अन्य जिलों से पांच हजार से अधिक अतिरिक्त जवानों को रिजर्व में रखा गया है। नई दिल्ली क्षेत्र में CAPF की 220 कंपनियां तैनात की गई हैं। इनकी जिम्मेदारी आसपास के जिलों, सीमावर्ती इलाकों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने की भी होगी।

एक कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अलग-अलग पालियों में जवानों की तैनाती की योजना बनाई गई है। जरूरत पड़ने पर भीड़ की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भी लगाया जा सकता है।

सेंट्रल पार्क बंद करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

NDMC की ओर से सेंट्रल पार्क बंद किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। याचिकाकर्ता पक्ष ने मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की, लेकिन शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने उम्मीद जताई कि सभी संबंधित पक्ष समझदारी से काम लेंगे। अदालत ने छोटे दुकानदारों की आजीविका पर पड़ने वाले असर का भी उल्लेख किया।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि विरोध करने का अधिकार, कारोबार करने की स्वतंत्रता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत जैसे पहलू आपस में जुड़े हुए हैं। पीठ ने यह भी कहा कि यदि उठाए गए कदम जरूरत से ज्यादा सख्त पाए जाते हैं, तो अदालत अपने संवैधानिक अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल कर सकती है।

छोटे कारोबारियों के नुकसान पर भी अदालत की टिप्पणी

याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि NDMC ने गुरुवार देर रात सेंट्रल पार्क बंद करने का निर्देश जारी किया, जिससे वहां कारोबार करना मुश्किल हो गया। इस पर न्यायाधीशों ने छोटे दुकानदारों की परेशानियों और उनके परिवारों की आजीविका से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया।

अदालत ने संकेत दिया कि याचिका को 26 या 27 अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है। फिलहाल सेंट्रल पार्क को बंद रखने और तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनी हुई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Abhijeet Dipke Detained, CJP तिरंगा मार्च, Connaught Place Security, Delhi Police News, Lehra Do Tiranga March, Neha Bora Detained, अभिजीत दिपके हिरासत, कनॉट प्लेस सुरक्षा, ज्ञानेश कुमार विरोध प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदर्शन, नेहा बोरा हिरासत, लहरा दो तिरंगा मार्च, सुप्रीम कोर्ट NDMC, सेंट्रल पार्क बंद
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बदलते मौसम में रूखी और बेजान त्वचा से हैं परेशान? चेहरे पर ऐसे लगाएं एलोवेरा जेल, बरतें ये सावधानियां
Next Article ‘पति की हत्या धर्म की हत्या के समान’, रविता और अमरदीप को फांसी की सजा सुनाते हुए जज ने क्यों कही ये बात?

फीचर

View More

नवरात्रि व्रत में रोज की साबूदाना खिचड़ी से हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 4 चटपटे और क्रंची फलाहारी व्यंजन

शारदीय नवरात्रि का पावन अवसर शुरू हो चुका है और इस दौरान बहुत से लोग पूरे नौ दिन या व्रत…

By Shivani Kalani 4 Min Read

पत्नी का प्रेम प्रसंग, नीला ड्रम और 590 दिन का इंतजार… सौरभ राजपूत हत्याकांड में कैसे मुस्कान-साहिल को मिली फांसी?

मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या…

9 Min Read

Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में चाय की मेज पर होने वाली मुलाकातें…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘पति की हत्या धर्म की हत्या के समान’, रविता और अमरदीप को फांसी की सजा सुनाते हुए जज ने क्यों कही ये बात?

मेरठ: अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है।…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

गरबा में नाचते-नाचते मनचलों पर नजर रखती हैं महिला पुलिसकर्मी, वायरल अधिकारी बोलीं- हम ‘मिस्टर इंडिया’ की तरह

अहमदाबाद: गुजरात में नवरात्रि के दौरान गरबा की धूम के बीच महिला पुलिसकर्मी एक ऐसी जिम्मेदारी निभा रही हैं, जिसकी…

13 Min Read
Trending Newsसियासी

नीतीश कुमार के साथ पुराने रिश्ते का जिक्र कर अनंत सिंह ने खोला मोर्चा, नीरज कुमार को लेकर बढ़ी तकरार

पटना। बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई ईको कार, पांच लोगों की मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। डिबाई से नरौरा…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?