Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन का रेल यातायात पर बड़ा असर, राजधानी समेत कई ट्रेनें शुरुआती स्टेशनों से रद्द
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन का रेल यातायात पर बड़ा असर, राजधानी समेत कई ट्रेनें शुरुआती स्टेशनों से रद्द
Trending Newsराज्य

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन का रेल यातायात पर बड़ा असर, राजधानी समेत कई ट्रेनें शुरुआती स्टेशनों से रद्द

Shivani Kalani
Last updated: October 9, 2026 12:21 pm
Shivani Kalani
Share
SHARE

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के बड़े धरना-प्रदर्शन के ऐलान ने पूरी राजधानी में राजनीतिक हलचल को चरम पर पहुंचा दिया है। इस हाई-वोल्टेज प्रोटेस्ट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। जिसका सीधा और भारी असर आम जनता और रेल यातायात पर पड़ा है। सुरक्षा पाबंदियों और भारी ट्रैफिक जाम के खतरे के चलते भारतीय रेलवे ने दिल्ली आने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है, जिससे हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Contents
कई ट्रेनें शुरुआती स्टेशनों से ही रद्दकिन ट्रेनों को किया गया कैंसिल?क्यों लिया गया ट्रेनों को रद्द करने का फैसला?

कई ट्रेनें शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द

परेशानी सिर्फ रास्ते बंद होने तक सीमित नहीं है। CJP प्रोटेस्ट के साये और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया गया है।

इसका सबसे बुरा असर उन यात्रियों पर पड़ा है जो दिल्ली आने वाले थे या जिन्हें दिल्ली के रास्ते आगे की यात्रा करनी थी। स्टेशनों के बाहर मची अफरा-तफरी और यातायात पर लगी पाबंदियों ने यात्रियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति जरूर जांच लें।

किन ट्रेनों को किया गया कैंसिल?

10 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच पहुँचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द (Cancel at source) कर दी गई हैं। इनमें विशेष रूप से निम्नलिखित प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुई हैं:

  • मुंबई राजधानी एक्सप्रेस
  • राजेंद्र नगर – नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
  • संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • अमृत भारत एक्सप्रेस

इसके अलावा दिल्ली आने वाली अन्य मेल और सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें जो इसी समयावधि में पहुँचने वाली थीं।

क्यों लिया गया ट्रेनों को रद्द करने का फैसला?

रेलवे के मुताबिक, 10 अक्टूबर को मध्य दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताई गई थी। इसे देखते हुए रेलवे ने इस अवधि में दिल्ली पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन से ही रद्द करने का फैसला लिया है।

रेलवे के अनुसार, इससे पहले भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास प्रदर्शन और सड़क पर जाम जैसी स्थिति के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। उस दौरान कथित तौर पर करीब 5,000 यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके थे और उनकी ट्रेनें छूट गई थीं। इसी तरह की अव्यवस्था और यात्रियों की परेशानी दोबारा न हो, इसलिए रेलवे ने इस बार पहले से ही एहतियाती कदम उठाए हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: CJP, DelhiNews, DelhiProtest, HazratNizamuddin, IndianPressHouse, indianpresshouse news, IndianRailways, JantarMantar, NewDelhiRailwayStation, RailTraffic, TrainCancellation, Trending News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर लग सकता है ताला! जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सुरक्षा अलर्ट, DMRC लेगा अंतिम फैसला
Next Article Samsung का सबसे बड़ा सीक्रेट प्लान लीक! Galaxy S27 सीरीज में आ रहे हैं 4 खतरनाक मॉडल, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

फीचर

View More

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर: 20 से 70% तक घटेंगे दवाइयों के दाम

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती, बल्कि इंसान की पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी भी…

By Shivani Kalani 4 Min Read

हवा में 17,000 फीट पर इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई विमान की ‘नाक’; फिर भी 110 लोग रहे सुरक्षित, जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

लखनऊ: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 करीब 17,000…

5 Min Read

क्या कप्तान की सोची-समझी साजिश से क्रैश होते हैं विमान? पिछले 20 साल के “IATA” आंकड़ों ने किया हैरान!

हवाई सफर आज दुनिया में यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित माध्यम माना…

3 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

रंगभेद के खिलाफ अदालत में लड़ीं लड़ाई, अब शांति के नोबेल से सम्मानित; जानिए कौन हैं नावी पिल्लई

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ कानूनी लड़ाई से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर मानवाधिकारों की पैरवी तक, नावी पिल्लई का…

6 Min Read
Trending Newsखेल

एशियन गेम्स गोल्ड के बाद इनामी राशि की चर्चा: वॉशिंगटन सुंदर को 75 लाख, विप्रज निगम को 3 करोड़

नई दिल्ली | एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीमों की स्वर्णिम सफलता के बाद खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’? योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पास

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

Samsung का सबसे बड़ा सीक्रेट प्लान लीक! Galaxy S27 सीरीज में आ रहे हैं 4 खतरनाक मॉडल, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

जब भी टेक जगत के बादशाह सैमसंग का नाम आता है, तो तकनीक प्रेमियों की धड़कनें तेज हो जाना लाजिमी…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?