Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: नाना पाटेकर की मौत पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया केस, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत; अब इस पहलू की जांच
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > नाना पाटेकर की मौत पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया केस, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत; अब इस पहलू की जांच
Trending Newsराज्य

नाना पाटेकर की मौत पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया केस, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत; अब इस पहलू की जांच

vineet verma
Last updated: October 9, 2026 10:03 am
vineet verma
Share
SHARE

पणजी: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 75 वर्षीय अभिनेता को डोना पाउला स्थित उनके आवास से बांबोलिम के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Contents
घर पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम45 मिनट तक सीपीआर, फिर भी नहीं बच सकी जानआखिरी बार इस फिल्म में नजर आए थे नाना पाटेकर

घर पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह करीब 5:20 बजे उनके घर पर गंभीर हृदयाघात हुआ था। इसके बाद उन्हें तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। इसकी जिम्मेदारी पुलिस उपनिरीक्षक नितिन नाइक को सौंपी गई है।

45 मिनट तक सीपीआर, फिर भी नहीं बच सकी जान

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, अभिनेता को बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) भी दर्ज किया गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

पोस्टमार्टम के बाद नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए पुणे लाया गया था। इसके बाद परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार देर रात संपन्न हुआ, जहां उनके बेटे मल्हार ने उन्हें मुखाग्नि दी।

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए थे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर आखिरी बार विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में दिखाई दिए थे। यह फिल्म फरवरी 2026 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह ‘सूबेदार’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘वनवास’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके थे। उन्होंने प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘संकल्प’ में भी भूमिका निभाई थी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: BNSS धारा 194, Manipal Hospital Goa, Nana Patekar Death Case, Nana Patekar Death News, Nana Patekar News, अप्राकृतिक मौत मामला, गोवा पुलिस केस, नाना पाटेकर अंतिम संस्कार, नाना पाटेकर निधन, नाना पाटेकर पोस्टमार्टम, नाना पाटेकर मौत
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अमेरिका में 8 बड़ी IT कंपनियों पर ग्रीन कार्ड प्रक्रिया की रोक, भारतीय कर्मचारियों की बढ़ी चिंता
Next Article दिल्ली में 50 हजार लोगों के जुटने का अलर्ट, 23 हजार जवान तैनात; बॉर्डर पर सख्ती, शराब की दुकानें भी बंद

फीचर

View More

2700 रुपए की दवा पर सीधा 27,000 का MRP! सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार का आया यह ऐतिहासिक फैसला

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती, बल्कि इंसान की पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी भी…

By Shivani Kalani 4 Min Read

हवा में 17,000 फीट पर इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई विमान की ‘नाक’; फिर भी 110 लोग रहे सुरक्षित, जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

लखनऊ: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 करीब 17,000…

5 Min Read

क्या कप्तान की सोची-समझी साजिश से क्रैश होते हैं विमान? पिछले 20 साल के “IATA” आंकड़ों ने किया हैरान!

हवाई सफर आज दुनिया में यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित माध्यम माना…

3 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

नाना पाटेकर की मौत की जांच में अब परिवार के बयान होंगे दर्ज, गोवा पुलिस ने बताया क्यों दर्ज हुआ केस

नई दिल्ली | दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच…

4 Min Read
Trending Newsफीचर

2700 रुपए की दवा पर सीधा 27,000 का MRP! सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार का आया यह ऐतिहासिक फैसला

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती, बल्कि इंसान की पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी भी…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को इजरायल देगा ‘प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड’, राष्ट्रपति ने किया बड़ा ऐलान

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरी दुनिया…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी एकजुटता में दरार? उद्धव ठाकरे की नाराजगी से INDIA ब्लॉक की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्ली | मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों की ओर से जारी…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?