Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: घर में नोटों की गड्डियां और सास के नाम डेढ़ करोड़ का मकान! इंजीनियर नारद दास के 5 ठिकानों पर EOU की रेड में 52 लाख कैश, गहने और निवेश के दस्तावेज मिले
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > घर में नोटों की गड्डियां और सास के नाम डेढ़ करोड़ का मकान! इंजीनियर नारद दास के 5 ठिकानों पर EOU की रेड में 52 लाख कैश, गहने और निवेश के दस्तावेज मिले
Trending Newsराज्य

घर में नोटों की गड्डियां और सास के नाम डेढ़ करोड़ का मकान! इंजीनियर नारद दास के 5 ठिकानों पर EOU की रेड में 52 लाख कैश, गहने और निवेश के दस्तावेज मिले

vineet verma
Last updated: October 8, 2026 10:35 pm
vineet verma
Share
SHARE

पटना: बिहार के योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकदी, गहने और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। मुंगेर में तैनात इंजीनियर के पटना, मुंगेर, मुजफ्फरपुर और भागलपुर स्थित कुल 5 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान 52.20 लाख रुपये नकद, करीब 30 लाख रुपये के गहने, जमीन और फ्लैट के दस्तावेज, वाहन और निवेश से जुड़े कागजात मिले हैं।

Contents
मुजफ्फरपुर के ससुराल वाले फ्लैट से मिले 50.50 लाख रुपयेमुंगेर के किराये के मकान से भी कैश और गहने बरामदसास के नाम 1.50 करोड़ का मकान, पत्नी के खाते से लेन-देन का प्रमाणचार बैंक खातों में मिले 17.15 लाख, रकम कराई गई फ्रीज2014 में सहायक अभियंता बने थे नारद दास

नारद दास के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, उनके खिलाफ 83.53 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जो उनकी ज्ञात वैध आय से करीब 65 फीसदी अधिक बताई गई है।

मुजफ्फरपुर के ससुराल वाले फ्लैट से मिले 50.50 लाख रुपये

EOU के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में इंजीनियर के ससुराल वाले फ्लैट की तलाशी ली गई। यहां से 50.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए। बड़ी संख्या में नोटों की गड्डियां मिलने के बाद अधिकारियों को नोट गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी।

मुंगेर के किराये के मकान से भी कैश और गहने बरामद

मुंगेर के कासिम बाजार स्थित बंगाली टोला के किराये के आवास से भी 1.70 लाख रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा करीब 30 लाख रुपये मूल्य के गहने, हुंडई आई10 स्पोर्ट्स कार और मोटरसाइकिल भी मिली। जांच के दौरान गहने और वाहन खरीद से संबंधित कई रसीदें भी बरामद की गई हैं।

सास के नाम 1.50 करोड़ का मकान, पत्नी के खाते से लेन-देन का प्रमाण

जांच में पटना के रूपसपुर स्थित कुसुमपुरम मोहल्ले में करीब 1.50 करोड़ रुपये मूल्य के मकान का भी पता चला है। यह मकान नारद दास की सास बीना विद्यार्थी के नाम पर है और इसे इसी साल 2026 में खरीदा गया है।

जांच एजेंसी के अनुसार, करीब 3.9 डिसमिल जमीन 50 लाख रुपये में खरीदी गई, जबकि उसका सरकारी मूल्य 68.41 लाख रुपये बताया गया है। इस संपत्ति की खरीद में नारद दास की पत्नी के बैंक खाते से राशि के लेन-देन का प्रमाण भी मिला है। इंजीनियर के ससुर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।

चार बैंक खातों में मिले 17.15 लाख, रकम कराई गई फ्रीज

छापेमारी के दौरान नारद दास के विभिन्न बैंकों में मौजूद चार खातों में कुल 17,15,688 रुपये मिले। जांच एजेंसी ने इस रकम को फ्रीज करा दिया है। इसके अलावा आदित्य बिड़ला और जीवन बीमा में निवेश से जुड़े कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

भागलपुर स्थित पैतृक आवास की तलाशी में भूखंड खरीद से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। यहां करीब पांच लाख रुपये मूल्य के गहनों की खरीद से जुड़ी रसीदें भी बरामद की गई हैं।

2014 में सहायक अभियंता बने थे नारद दास

नारद कुमार दास मूल रूप से भागलपुर के तिलकामांझी इलाके के हनुमान पथ के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के तौर पर सरकारी सेवा शुरू की थी। बाद में वह योजना एवं विकास विभाग के स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के मुंगेर कार्य प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हुए।

EOU की कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। जांच एजेंसी अब बरामद नकदी, संपत्ति, निवेश और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bihar Corruption News, Bihar Engineer Raid, Disproportionate Assets, EOU Raid Bihar, Narad Das EOU Raid, Narad Kumar Das, आय से अधिक संपत्ति, इंजीनियर के घर कैश, नारद कुमार दास, नारद दास EOU रेड, पटना EOU Raid, बिहार इंजीनियर छापेमारी, बिहार भ्रष्टाचार मामला, मुंगेर इंजीनियर रेड, सरकारी इंजीनियर रेड
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ऑनलाइन दुल्हन की तलाश ने डुबोई मेहनत की कमाई! ग्वालियर में शादी का झांसा देकर साइबर ठगों ने दो परिवारों से ऐंठे 24,500 रुपये

फीचर

View More

हवा में 17,000 फीट पर इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई विमान की ‘नाक’; फिर भी 110 लोग रहे सुरक्षित, जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

लखनऊ: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 करीब 17,000 फीट की ऊंचाई पर खराब मौसम के बीच…

By vineet verma 5 Min Read

क्या कप्तान की सोची-समझी साजिश से क्रैश होते हैं विमान? पिछले 20 साल के “IATA” आंकड़ों ने किया हैरान!

हवाई सफर आज दुनिया में यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित माध्यम माना…

3 Min Read

अलविदा नाना पाटेकर… 35 रुपये की नौकरी से ‘नटसम्राट’ तक, ऐसे बदली भारतीय सिनेमा में अभिनय की भाषा

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का निधन 75 साल की उम्र में…

13 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं CM योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव ने दी चुनौती; बोले- ‘इतना ही आश्वस्त हैं तो…’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से विधानसभा चुनाव…

4 Min Read
Trending Newsपंजाबराज्य

‘कौवा चला हंस की चाल…’, राघव चड्ढा के ‘एक्स-गर्लफ्रेंड’ बयान पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- सम्मान संभाल नहीं पाए

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के ‘एक्स-गर्लफ्रेंड’ वाले बयान पर पलटवार किया है। चड्ढा…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

हवाई सफर होगा महंगा! Air India और Air India Express ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 9 अक्टूबर से नई दरें लागू

नई दिल्ली: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराए से जुड़ी अहम खबर है। Air India और Air India…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा सुरक्षा प्लान, 500 महिला पैरामिलिट्री जवान तैनात; सीमाओं से PG तक नजर

नई दिल्ली: 10 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?