चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 अक्टूबर को INDIA गठबंधन ने मार्च निकाला था। जिसके बाद सत्ता के गलियारों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। वहीं दिल्ली में जंतर-मंतर की तरफ INDIA गठबंधन के मार्च के दौरान और आकाशवाणी भवन के पास हुए प्रदर्शन और मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि “मेरे खिलाफ पहले से ही 45 FIR दर्ज हो चुकी हैं, मेरा लक्ष्य 100 FIR का है और मेरे लिए हर एक FIR एक मेडल की तरह है।” और वह इस लड़ाई से पीछे नही हटेंगे।
जंतर-मंतर की ओर बढ़े INDIA सांसद
‘INDIA’ गठबंधन के सांसद जनपथ के पास सागर रत्ना रेस्टोरेंट से जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले सभी सांसद यहां जुटे थे। जंतर-मंतर करीब 100 मीटर दूर है।
प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। नई दिल्ली इलाके में फिलहाल धारा 163 लागू है। पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सांसदों को जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस या विंडसर पैलेस की ओर बढ़ने पर रोका जाएगा। अब सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे हैं और पुलिस की कार्रवाई पर नजर है।
राहुल गांधी बोले- FIR से नहीं डरेंगे
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने खिलाफ दर्ज FIR को लेकर अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि 45 FIR दर्ज होने के बावजूद वह डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अगर FIR की संख्या बढ़कर 100 तक भी पहुंचती है, तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने 100 FIR को अपने लिए ‘मेडल’ की तरह बताया। राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के मार्च को लेकर दिल्ली में सियासी हलचल तेज रही। जंतर-मंतर की ओर बढ़ते सांसदों के बीच भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग देखने को मिली। वहीं राहुल गांधी ने FIR को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वह किसी भी दबाव में पीछे नहीं हटेंगे और 100 FIR भी उनके लिए ‘मेडल’ जैसी हैं। प्रदर्शन के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव ने राजनीतिक माहौल और गरमा दिया।