Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: यूपी में बारिश का कहर: 48 घंटे में 15 मौतें, 117 मकान क्षतिग्रस्त; नेपाल की बारिश से सीमावर्ती जिलों में अलर्ट
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > यूपी में बारिश का कहर: 48 घंटे में 15 मौतें, 117 मकान क्षतिग्रस्त; नेपाल की बारिश से सीमावर्ती जिलों में अलर्ट
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में बारिश का कहर: 48 घंटे में 15 मौतें, 117 मकान क्षतिग्रस्त; नेपाल की बारिश से सीमावर्ती जिलों में अलर्ट

news desk
Last updated: September 27, 2026 10:40 am
news desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों से जारी भारी बारिश और खराब मौसम ने कई जिलों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अतिवृष्टि और आंधी-तूफान के चलते प्रदेश में अब तक 15 लोगों की मौत, 4 पशुहानि और 117 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। पांच लोग घायल भी हुए हैं। स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।

Contents
63 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिशकिन जिलों में हुई जनहानि?हरदोई और बांदा में सबसे ज्यादा मकान प्रभावितकच्चे मकानों और जलभराव पर विशेष निगरानीफसल नुकसान का भी होगा आकलननेपाल की बारिश से पूर्वी यूपी में बढ़ी चिंताअगले 36 घंटे अहम, लोगों से घर में रहने की अपील

राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने शनिवार को प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों से मिलने और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर परिस्थिति में लोगों की जान-माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

63 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

राहत आयुक्त के मुताबिक, प्रदेश के 63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सामान्य से करीब 19 गुना अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

सबसे ज्यादा असामान्य बारिश फर्रुखाबाद में हुई, जहां सामान्य से करीब 200 गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई। कानपुर नगर में यह आंकड़ा 160 गुना रहा, जबकि कन्नौज, कानपुर देहात और हरदोई में सामान्य से करीब 130 गुना अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

भदोही, देवरिया और अलीगढ़ में सामान्य वर्षा दर्ज की गई, जबकि गाजीपुर में सबसे कम बारिश हुई। वहीं बागपत, गाजियाबाद, मथुरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ में बारिश नहीं हुई।

किन जिलों में हुई जनहानि?

प्रशासन के मुताबिक, बारिश और आंधी-तूफान से अमेठी, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई और कानपुर नगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। अयोध्या में दो और लखीमपुर खीरी में चार जनहानि की सूचना है।

बहराइच में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि बस्ती में आंधी-तूफान के कारण एक व्यक्ति की जान गई।

प्रशासन ने घायलों का समुचित उपचार कराने और मृतकों के परिजनों तथा अन्य प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

हरदोई और बांदा में सबसे ज्यादा मकान प्रभावित

अतिवृष्टि और तेज हवाओं के कारण कई जिलों में मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। उपलब्ध प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार बांदा में 32 और जालौन में 21 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। हरदोई में 14, पीलीभीत और औरैया में 7-7 तथा बहराइच और सुल्तानपुर में 5-5 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

इसके अलावा गाजीपुर, कानपुर देहात, बलिया, बलरामपुर, प्रतापगढ़, संतकबीरनगर और वाराणसी समेत कई अन्य जिलों में भी मकानों को नुकसान पहुंचा है।

कच्चे मकानों और जलभराव पर विशेष निगरानी

राहत आयुक्त ने अधिकारियों को कच्चे मकानों के आसपास जलभराव की स्थिति पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। लेखपालों और ग्राम विकास अधिकारियों के जरिए ऐसे इलाकों की तत्काल जानकारी जुटाने और जरूरत पड़ने पर जल निकासी की व्यवस्था कराने को कहा गया है।

जरूरत पड़ने पर कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

फसल नुकसान का भी होगा आकलन

बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का भी सर्वे कराया जाएगा। जिलाधिकारियों को क्षति का तत्काल आकलन कराकर प्रभावित किसानों को नियमों के तहत राहत सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने फायर सर्विस, पीएसी, सिविल डिफेंस, होमगार्ड और आपदा मित्रों की सेवाओं को जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करने को कहा है। राहत एवं बचाव दलों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नेपाल की बारिश से पूर्वी यूपी में बढ़ी चिंता

नेपाल में हो रही भारी बारिश को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। राहत आयुक्त ने बताया कि नेपाल में बारिश के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश की नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

इसी को देखते हुए संबंधित जिलाधिकारियों को सतर्क रहने, बाढ़ राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने और खुद फील्ड में रहकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।

अगले 36 घंटे अहम, लोगों से घर में रहने की अपील

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 36 घंटे के बाद मौसम में सुधार की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रशासन ने लोगों से अत्यंत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है। किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए राहत हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क किया जा सकता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Eastern UP Flood Alert, Lucknow Weather, Nepal Heavy Rain, Relief Commissioner UP, UP Flood Alert, UP Heavy Rain 2026, UP Rain Alert, UP Rain News, UP weather news, UP Weather Update, Uttar Pradesh Heavy Rain, Uttar Pradesh Rain Deaths
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘कैरियर किलर’ से डरा अमेरिका? ओमान की खाड़ी से युद्धपोत गायब, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ बड़ा खुलासा
Next Article Asian Games 2026 LIVE: 30 मेडल के बाद भारत की नजर गोल्ड पर, बॉक्सिंग में अंकुश ने पक्का किया पदक; स्क्वॉश में भी गोल्ड की उम्मीद

फीचर

View More

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों में 86 सीटें SC-ST के…

By news desk 7 Min Read

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध…

3 Min Read

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है। जोहान्सबर्ग के पास एक बार…

6 Min Read
Trending Newsफीचरसियासी

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों में 86 सीटें SC-ST के…

7 Min Read
Trending Newsसियासी

2027 से पहले मायावती का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, BSP तीन सेक्टर में बंटी; UP-उत्तराखंड की कमान खुद संभालेंगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी प्रमुख…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?