लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी नए आदेश के तहत 34 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के तहत प्रदेश के 14 जिलों में नए जिलाधिकारियों (DM) की तैनाती की गई है।
14 जिलों में नए जिलाधिकारियों की पूरी सूची
राज्य सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी गई है:
| जिला | नए जिलाधिकारी (DM) |
| मुरादाबाद | अनुनय झा (पूर्व DM, हरदोई) |
| हरदोई | राहुल पाण्डेय |
| कानपुर नगर | महेंद्र सिंह तंवर |
| एटा | एम० अरून्मोली |
| कुशीनगर | संजय चौहान |
| संतकबीरनगर | अनुज मलिक |
| पीलीभीत | आलोक कुमार |
| बलिया | ज्ञानेन्द्र सिंह |
| अमेठी | शशांक चौधरी |
| बागपत | दिव्यांशु पटेल |
| महोबा | प्रभास कुमार |
| बिजनौर | उमेश प्रताप सिंह |
| हाथरस | सत्य प्रकाश पटेल |
| हमीरपुर | अशोक कुमार |
प्रशासनिक हलचल और राजनीतिक प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे इन तबादलों को प्रशासनिक कसावट के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पूर्व सरकार ने 50 से अधिक आईपीएस अफसरों के साथ-साथ कई थाना प्रभारियों, निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों के भी तबादले किए थे।
दूसरी ओर, इस बड़े फेरबदल पर सियासत भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगातार हो रहे अधिकारियों के तबादलों को लेकर सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधा है और इसे प्रशासनिक अस्थिरता करार दिया है।
यूपी में 34 IAS अफसरों का तबादला
- अनुनय झा – DM हरदोई से DM मुरादाबाद
- राहुल पाण्डेय – विशेष सचिव राज्य कर से DM हरदोई
- एम. अरून्मोली – उपाध्यक्ष ADA आगरा से DM एटा
- संजय चौहान – DM अमेठी से DM कुशीनगर
- महेन्द्र सिंह तंवर – DM कुशीनगर से DM कानपुर नगर
- अनुज मलिक – CEO गीडा गोरखपुर से DM संतकबीरनगर
- आलोक कुमार – DM संतकबीरनगर से DM पीलीभीत
- ज्ञानेन्द्र सिंह – DM पीलीभीत से DM बलिया
- शशांक चौधरी – अपर CEO इन्वेस्ट यूपी से DM अमेठी
- दिव्यांशु पटेल – नगर आयुक्त मुरादाबाद से DM बागपत
- प्रभास कुमार – विशेष सचिव नमामि गंगे से DM महोबा
- उमेश प्रताप सिंह – पिछड़ा वर्ग कल्याण से DM बिजनौर
- सत्य प्रकाश पटेल – नगर विकास से DM हाथरस
- अशोक कुमार – सिंचाई विभाग से DM हमीरपुर
- हिमांशु कौशिक – MD इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन से नगर आयुक्त मुरादाबाद
- विजय कुमार सिंह – Deoria से CDO मिर्जापुर
- संतोष बहादुर सिंह – ADM सहारनपुर से CDO मैनपुरी
- विशाल कुमार – CDO मिर्जापुर से CEO गीडा गोरखपुर
- विजय कुमार – नियुक्ति विभाग से उपाध्यक्ष ADA आगरा
- शैलेन्द्र भाटिया – यमुना एक्सप्रेसवे से अपर CEO यूपीडा
- गज़ल भारद्वाज – DM महोबा से अपर CEO इन्वेस्ट यूपी
- नितिन मदान – ADM रामपुर से अपर CEO यमुना एक्सप्रेसवे
- जसजीत कौर – DM बिजनौर से MD इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन
- जितेन्द्र प्रताप सिंह – DM कानपुर नगर से निदेशक मंडी परिषद
- नेहा बंधु – CDO मैनपुरी से अपर आयुक्त मनरेगा मिशन
- अमनदीप डुली – अपर आयुक्त मनरेगा से नियंत्रक विधिक बाट माप
- अस्मिता लाल – DM बागपत से विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण
- अभिषेक गोयल – DM हमीरपुर से विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक
- मंगला प्रसाद सिंह – DM बलिया से प्रबंध निदेशक चीनी मिल संघ
- निधि श्रीवास्तव – उच्च शिक्षा से विशेष सचिव राज्य कर
- अरविंद सिंह – DM एटा से विशेष सचिव खाद्य एवं रसद
- राजेन्द्र पैंसिया – DM मुरादाबाद से विशेष सचिव कारागार प्रशासन
- अतुल वत्स – DM हाथरस से विशेष सचिव राजस्व
- चन्द्र शेखर – सिंचाई विभाग से परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार