Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कॉपी-पेन लेने निकली 10 साल की छात्रा को दुकान में खींचा, हाथ-पैर बांधकर किया दुष्कर्म; सदर बाजार का 56 वर्षीय दर्जी गिरफ्तार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > कॉपी-पेन लेने निकली 10 साल की छात्रा को दुकान में खींचा, हाथ-पैर बांधकर किया दुष्कर्म; सदर बाजार का 56 वर्षीय दर्जी गिरफ्तार
Latest Newsक्राइम

कॉपी-पेन लेने निकली 10 साल की छात्रा को दुकान में खींचा, हाथ-पैर बांधकर किया दुष्कर्म; सदर बाजार का 56 वर्षीय दर्जी गिरफ्तार

vineet verma
Last updated: September 21, 2026 10:24 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 10 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 56 वर्षीय दर्जी ने बच्ची को अपनी दुकान के अंदर खींच लिया और उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता छठी कक्षा में पढ़ती है और अपने परिवार के साथ सदर बाजार इलाके में रहती है।

Contents
दरवाजे पर दस्तक हुई तो घबराया आरोपीसमयपुर बादली में पिता पर चार साल की बेटी के यौन शोषण का आरोप

महिला पुलिस थाने में गुरुवार को बच्ची की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो और बंधक बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची एक निजी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है।

आरोपी मकसूद बच्ची के घर से कुछ दूरी पर कपड़ों की सिलाई का काम करता है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, बुधवार रात करीब 10 बजे बच्ची कॉपी-पेन खरीदने के लिए अकेले बाजार जा रही थी। इसी दौरान जब वह मकसूद की दुकान के सामने से गुजरी, तो आरोपी ने उसे जबरन दुकान के अंदर खींच लिया। आरोप है कि इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

दरवाजे पर दस्तक हुई तो घबराया आरोपी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान किसी ने दुकान का दरवाजा खटखटाया। इससे आरोपी घबरा गया। कुछ देर बाद उसने दरवाजा खोला, लेकिन बाहर किसी को नहीं देखकर बच्ची को दुकान के बाहर फेंक दिया और वहां से फरार हो गया।

उधर, काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर उसकी मां और मौसी उसे तलाशने के लिए निकलीं। तलाश के दौरान बच्ची आरोपी की दुकान के सामने बैठी मिली। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और बच्ची की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

समयपुर बादली में पिता पर चार साल की बेटी के यौन शोषण का आरोप

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में भी एक नाबालिग बच्ची से जुड़े यौन शोषण का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पर अपनी चार साल की बेटी का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। हालांकि बाद में आरोपी खुद बच्ची को लेकर थाने पहुंच गया।

बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय महिला ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दी थी। उसने बताया कि फरवरी में उसका अपने पति से तलाक हो गया था।

महिला के मुताबिक, बुधवार को उसके पूर्व पति ने रोहिणी सेक्टर-18 इलाके से उनकी चार साल की बेटी का अपहरण कर लिया। इसकी शिकायत समयपुर बादली थाने में दर्ज कराई गई थी। इसी बीच शाम को आरोपी खुद बच्ची को लेकर थाने पहुंच गया। फिलहाल आरोपी पिता फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 10 Year Old Girl Rape, 10 साल की बच्ची से रेप, Delhi crime news, Delhi Police, Minor Girl Rape Delhi, POCSO Case Delhi, Sadar Bazar Rape Case, Samaypur Badli Crime, दर्जी गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम न्यूज, दिल्ली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, दिल्ली पॉक्सो केस, दिल्ली सदर बाजार दुष्कर्म, सदर बाजार क्राइम, सदर बाजार रेप केस
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, 19 को अष्टमी-नवमी साथ; 20 अक्टूबर को दशहरा, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
Next Article Weather Update: दिल्ली में आज राहत, लेकिन UP-बिहार समेत इन राज्यों पर बारिश का अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

फीचर

View More

Super El Nino Alert: मानसून की विदाई के बीच ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की नजर अब प्रशांत महासागर पर टिक…

By news desk 6 Min Read

ब्रज से लेकर पूरे देश में गूंज रहे ‘राधे-राधे’ के जयकारे, जानिए क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधा जयंती

आज देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ राधा अष्टमी का…

4 Min Read

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsक्राइम

बिहार में बाइक से जा रहे लड़का-लड़की को रास्ते में रोका और फिर करने लगा बैड टच, वायरल Video में कैद हुई गंदी हरकरत

बिहार के जमुई में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस की जांच बढ़ा दी है। वीडियो में…

4 Min Read
Latest Newsबाजार

चीन की एंट्री से मिडिल ईस्ट में बदला माहौल, नीचे आया क्रूड ऑयल; जानिए दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों के हमलों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की…

4 Min Read
Latest Newsबाजार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ₹2.55 लाख के करीब; दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज 22K और 24K गोल्ड का क्या है भाव?

नई दिल्ली: सोने की कीमतों में सोमवार, 21 सितंबर को मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट…

4 Min Read
Latest Newsबाजार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 440 अंक चढ़ा; रियल्टी-ऑटो और फार्मा में खरीदारी, IT-PSE बैंक दबाव में

मुंबई: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। सोमवार सुबह शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 440…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?