Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ईरान-अमेरिका के बीच शुरू हुआ युद्ध सऊदी अरब और हूतियों तक कैसे पहुंचा? बाब अल-मन्दब से लेकर यमन की लड़ाई तक, समझिए पूरा मामला
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ईरान-अमेरिका के बीच शुरू हुआ युद्ध सऊदी अरब और हूतियों तक कैसे पहुंचा? बाब अल-मन्दब से लेकर यमन की लड़ाई तक, समझिए पूरा मामला
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान-अमेरिका के बीच शुरू हुआ युद्ध सऊदी अरब और हूतियों तक कैसे पहुंचा? बाब अल-मन्दब से लेकर यमन की लड़ाई तक, समझिए पूरा मामला

vineet verma
Last updated: September 20, 2026 10:42 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: मिडिल-ईस्ट में 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल की ईरान पर संयुक्त एयरस्ट्राइक के बाद शुरू हुआ तनाव अब एक नए मोर्चे पर पहुंच गया है। ईरान और अमेरिका के बीच टकराव के बीच यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच संघर्ष तेज हो रहा है। इस टकराव का असर सिर्फ यमन और सऊदी अरब तक सीमित नहीं है, बल्कि समुद्री व्यापार के अहम रास्तों पर भी खतरा बढ़ गया है।

Contents
सना एयरपोर्ट पर हमले के बाद कैसे भड़के हूती?विमान पर हमले के बाद सऊदी अरब को क्यों बनाया निशाना?मोखा पोर्ट सिटी और मयून द्वीप पर हूतियों का कब्जासऊदी अरब और हूतियों के बीच दुश्मनी की वजह क्या है?कौन हैं हूती विद्रोही, आंदोलन की शुरुआत कैसे हुई?

ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रखने के बीच अब बाब अल-मन्दब जलडमरूमध्य में हूतियों का नियंत्रण बढ़ने की बात सामने आई है। यह समुद्री रास्ता हिंद महासागर को लाल सागर और आगे स्वेज नहर से जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ईरान-अमेरिका के बीच शुरू हुआ संघर्ष यमन और सऊदी अरब तक कैसे पहुंचा और इसमें हूती विद्रोहियों की भूमिका क्या है?

सना एयरपोर्ट पर हमले के बाद कैसे भड़के हूती?

यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच लंबे समय से तनाव रहा है। लेकिन बीते 3 जुलाई को सना एयरपोर्ट पर हुई एक घटना ने हालात को और बिगाड़ दिया। ईरान से आ रहे हूती प्रतिनिधिमंडल के विमान को निशाना बनाया गया था।

यह हमला यमन की सऊदी अरब समर्थित सरकार ने किया था। सरकार का आरोप था कि विमान ने यमन की संप्रभुता का उल्लंघन किया। यमनी सरकार पहले भी आरोप लगाती रही है कि ऐसे विमानों के जरिए ईरान हूतियों तक हथियार पहुंचाता है।

विमान पर हमले के बाद हूती विद्रोहियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और ‘आंख के बदले आंख’ की चेतावनी दी। हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा था कि इस हमले से यमन में तनाव कम करने का दौर खत्म हो गया है।

विमान पर हमले के बाद सऊदी अरब को क्यों बनाया निशाना?

सना एयरपोर्ट की घटना के बाद हूतियों ने ऐलान किया कि जिस तरह उनके विमान को रोका और निशाना बनाया गया, उसी तरह वे सऊदी अरब के रास्तों को भी बाधित करेंगे।

उन्होंने सऊदी अरब के जहाजों और उड़ानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी। इसके बाद हूतियों ने सऊदी अरब के जहाजों और अलग-अलग शहरों पर हमले किए। साथ ही यमन के भीतर भी जमीनी लड़ाई तेज हो गई।

मोखा पोर्ट सिटी और मयून द्वीप पर हूतियों का कब्जा

संघर्ष के दौरान हूती विद्रोहियों ने यमन में रणनीतिक रूप से अहम मोखा पोर्ट सिटी को यमनी सरकार से छीन लिया। इसके अलावा बाब अल-मन्दब जलडमरूमध्य में मौजूद कई द्वीपों पर भी उनका कब्जा होने की बात कही गई है। इनमें मयून द्वीप भी शामिल है।

बाब अल-मन्दब समुद्री व्यापार के लिहाज से अहम रास्ता है। यहां हूतियों का प्रभाव बढ़ने से लाल सागर और स्वेज नहर के जरिए होने वाले समुद्री आवागमन पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

सऊदी अरब और हूतियों के बीच दुश्मनी की वजह क्या है?

सऊदी अरब सुन्नी बहुल देश है, जबकि हूती आंदोलन शिया इस्लाम की जैदी शाखा से जुड़ा है। दोनों के बीच मतभेदों की जड़ें धार्मिक पहचान के साथ-साथ क्षेत्रीय राजनीति और सुरक्षा से भी जुड़ी हैं।

हूतियों को ईरान से सैन्य और आर्थिक समर्थन मिलता है। वहीं ईरान और सऊदी अरब लंबे समय से मिडिल-ईस्ट में क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ाने के लिए प्रतिस्पर्धा करते रहे हैं। इसी वजह से यमन दोनों देशों के बीच परोक्ष संघर्ष का अहम मैदान बन गया।

साल 2014 में हूती विद्रोहियों ने यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था। सऊदी अरब अपनी दक्षिणी सीमा के पास हूतियों की बढ़ती ताकत को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानता है।

कौन हैं हूती विद्रोही, आंदोलन की शुरुआत कैसे हुई?

हूती आंदोलन की शुरुआत 1990 के दशक में शिया धर्मगुरु हुसैन बदरुद्दीन अल-हूती ने की थी। इसी वजह से इस समूह को हूती कहा जाता है।

शुरुआत में यह आंदोलन यमन की सरकार में कथित भ्रष्टाचार और अमेरिका-इजरायल के साथ उसके करीबी संबंधों के विरोध में उभरा था। समय के साथ हूती एक सशस्त्र राजनीतिक ताकत के रूप में सामने आए।

2014-2015 में हूतियों ने राजधानी सना समेत यमन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया। इसके बाद देश में गृहयुद्ध और गहरा गया। मौजूदा संघर्ष में सऊदी अरब और हूतियों के बीच टकराव इसी लंबे राजनीतिक, सैन्य और क्षेत्रीय विवाद की अगली कड़ी है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bab el Mandeb Strait, Houthi Saudi Arabia Conflict, Iran US War, ईरान अमेरिका युद्ध, ईरान सऊदी अरब तनाव, बाब अल-मन्दब जलडमरूमध्य, मयून द्वीप, मिडिल ईस्ट तनाव, मोखा पोर्ट सिटी, यमन गृहयुद्ध, लाल सागर संकट, सऊदी अरब हूती संघर्ष, सना एयरपोर्ट हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, हूती विद्रोही
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दिल्ली-NCR में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, UP-बिहार समेत 21 राज्यों में मौसम बदलेगा! 72 KM/घंटे तक चल सकती हैं हवाएं
Next Article बच्चों में क्यों बढ़ रहे हैं फैटी लिवर के मामले? डॉक्टर ने बताई वजह, इन आदतों से बढ़ सकता है खतरा

फीचर

View More

Super El Nino Alert: मानसून की विदाई के बीच ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की नजर अब प्रशांत महासागर पर टिक…

By news desk 6 Min Read

ब्रज से लेकर पूरे देश में गूंज रहे ‘राधे-राधे’ के जयकारे, जानिए क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधा जयंती

आज देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ राधा अष्टमी का…

4 Min Read

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

मुंबई कोस्टल रोड पर बड़ा हादसा: 200 Km/h की रफ्तार से दौड़ती BMW ब्रिज से नीचे गिरी, 3 दोस्तों की मौत; 1 वेंटिलेटर पर

मुंबई। मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के एक बेहद खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है। मरीन ड्राइव से हाजी…

3 Min Read
Trending Newsफीचर

Super El Nino Alert: मानसून की विदाई के बीच ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की नजर अब प्रशांत महासागर पर टिक…

6 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ग्रीनलैंड पर ट्रंप का नया दांव, अमेरिका को मिला स्थायी सुरक्षा अधिकार? चीन-रूस को रोकने की क्यों बढ़ी तैयारी

वॉशिंगटन: ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और डेनमार्क के बीच महीनों से जारी तनाव के बीच एक अहम समझौता सामने आया…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

मिडिल ईस्ट में बिगड़ सकते हैं हालात? अमेरिका ने जारी किया बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट, नागरिकों को यात्रा से बचने की सलाह

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट जारी…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?