Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: एक बार फिर मुंबई में छाई गैंगवार की आहट, 17 साल बाद जेल से छूटा डॉन तो हुई फूलों की बारिश. डी कंपनी से है पुरानी रंजिश
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > एक बार फिर मुंबई में छाई गैंगवार की आहट, 17 साल बाद जेल से छूटा डॉन तो हुई फूलों की बारिश. डी कंपनी से है पुरानी रंजिश
Latest Newsक्राइम

एक बार फिर मुंबई में छाई गैंगवार की आहट, 17 साल बाद जेल से छूटा डॉन तो हुई फूलों की बारिश. डी कंपनी से है पुरानी रंजिश

news desk
Last updated: September 6, 2025 11:32 am
news desk
Share
17 साल बाद जेल से छूटा डॉन
17 साल बाद जेल से छूटा डॉन
SHARE

मुंबई: जिसके नाम से कभी मुंबई की सड़के सूनी हो जाया करती थी, वो माफिया डॉन 17 साल बाद जब लौटा तो उसका स्वागत फूलों की बारिश करके की गई. दगड़ी चॉल का डैडी यानी डॉन अरुण गवली जब जेल से छूट कर अपने घर पहुंचा तो उससे मिलने वालों की कतार लगी हुई थी. गुरुवार को बायकुला पहुंचने पर परिवार और करीबी परिचितों ने उनका गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया. खांटी मराठी पोशाक में दिखे गवली ने दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन और रवि पुजारी जैसे गैंगस्टरों से सीधी टक्कर लेकर अपना नाम बनाया था. इसी के बाद उन्हें ‘डैडी’ कहा जाने लगा. गवली के डॉन बनने की कहानी इतनी चर्चित रही कि बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में उस पर आधारित फिल्में बन चुकी हैं. एक दौर में जब मुंबई में अरुण गवली का नाम लिया जाता था तो बड़े से बड़े गैंगस्टर की भी सांसें थम जाती थीं. गवली ने मुंबई के दगड़ी चॉल को अपने साम्राज्य का गढ़ बनाया था.

डॉन बनने की दास्तान

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में 17 जुलाई 1955 को जन्मे अरुण गवली साधारण परिवार से आते थे. उनके पिता गुलाबराव मजदूरी करते थे और रोज़गार की तलाश में मुंबई आ गए थे. गवली ने भी क्रॉम्पटन ग्रीव्स और गोदरेज एंड बॉयस जैसी कंपनियों में काम किया, लेकिन जल्द ही जुआ अड्डों और गैंग की दुनिया में शामिल हो गए. मैट्रिक के बाद पढ़ाई छोड़ देने वाले गवली की ज़िंदगी ने नया मोड़ तब लिया जब वे 1980 के दशक में रामा नाइक की गैंग से जुड़े.

दाऊद से दुश्मनी और बढ़ता खौफ

1988 में रामा नाइक की हत्या के बाद गवली को शक हुआ कि दाऊद ही इसके पीछे है. इसके बाद दोनों के गैंग आमने-सामने हो गए. 26 जुलाई 1992 को गवली के शूटरों ने दाऊद की बहन हसीना पारकर के पति इब्राहिम पारकर की हत्या कर दी. इस वारदात के बाद अरुण गवली का खौफ पूरी मुंबई में फैल गया. हालांकि इस गैंगवार में दोनों ओर के कई शूटर मारे गए, लेकिन गवली तक दाऊद कभी नहीं पहुंच पाया.

दगड़ी चॉल से राजनीति तक

दाऊद के दुबई भाग जाने के बाद गवली की टक्कर छोटा राजन और रवि पुजारी से हुई. लेकिन लोकल सपोर्ट और दगड़ी चॉल के गढ़ ने गवली को मजबूती दी. पुलिस दबाव और बढ़ते गैंगवार से बचने के लिए गवली ने राजनीति की राह पकड़ी. 2004 में उन्होंने अपनी पार्टी अखिल भारतीय सेना बनाई और विधायक बने. हालांकि, 2008 में शिवसेना पार्षद कमलाकर जामसांडेकर की हत्या के मामले में 2012 में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. अब 17 साल की सजा काटने के बाद सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी से वे जेल से रिहा होकर अपने घर लौटे हैं. 70 वर्षीय अरुण गवली की पत्नी का नाम आशा गवली है जबकि उनकी बेटी गीता बीएमसी पार्षद रह चुकी हैं. गवली पर 2015 में मराठी फिल्म बनी थी और 2017 में अर्जुन रामपाल ने उन्हें ‘डैडी’ फिल्म में पर्दे पर जिया था. नेटफ्लिक्स पर भी उन पर आधारित वेब सीरीज आ चुकी है.

मुंबई में गैंगवार की आहट

हालांकि आशंका जताई जा रही है कि गवली के बाहर आने के बाद कहीं पुरानी रंजिश फिर ना शुरू हो जाए. पुलिस की इस पर नजर बनी हुई है. क्योंकि डी कंपनी के तमाम शूटर अभी भी बचे हुए हैं. तो वहीं छोटा राजन भी तिहाड़ जेल में बंद है लेकिन उसके गुर्गे अभी भी सक्रिय हैं. ऐसे में लोगों को शंका है कि दबी हुई गैंगवार फिर से ना भड़क जाए.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #ArunGawli, #BollywoodMafia, #BreakingNews, #ChhotaRajan, #CrimeStory, #DagdiChawl, #DCompany, #GangsterLife, #Gangwar, #IndiaNews, #indianpresshouse, #LawAndOrder, #MafiaDon, #Mumbai, #MumbaiNews, #RaviPujari, #Underworld
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article डिलिवरी बॉय का गंदा काम नोएडा में बच्चे को मारने की धमकी देकर डिलिवरी बॉय ने महिला के उतरवाए कपड़े! ग्रोसरी पहुंचाने आता था आरोपी.
Next Article इंस्पेक्टर जेंडे ने netflix पर मचाया धूम नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही ‘इंस्पेक्टर जेंडे’: 70-80 के दशक के चार्ल्स शोभराज की गिरफ्तारी की सच्ची कहानी में मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ की एक्टिंग ने जीता दिल!

फीचर

View More

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले…

By news desk 5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsक्राइम

UP-Delhi Encounter: कौन था 36 मुकदमों का ‘खौफ’ मोंटी? 5 करोड़ की रंगदारी और कत्ल की वारदातों का अंत

नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस मुठभेड़ में ढेर। कुख्यात उधम…

3 Min Read
Bengaluru Tragedy
Trending Newsक्राइम

Bengaluru Tragedy: 11 महीने के बेटे की मौत के बाद मां ने दी जान…  सुसाइड लेटर पर पति ने उठाये सवाल  

बेंगलुरु के चंद्रा लेआउट के भैरवेश्वर नगर इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

AAP में बड़ा फेरबदल: राघव चड्ढा हटे, अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर, क्या पार्टी में भी होगी छुट्ट ?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उच्च सदन में…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

दिल्ली: कलयुगी बेटे ने पिता की कनपटी पर तानी बंदूक, लूटे 10 लाख रुपये; दादी के घर से कैश बरामद

नई दिल्ली। देश की राजधानी के लक्ष्मी नगर इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?