Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: सीमांचल एक्सप्रेस में सोते-सोते खुली इमरजेंसी विंडो, नीचे गिर गया 9 महीने का मासूम! 23 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव, चेन खींचने की कोशिश भी नाकाम
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > सीमांचल एक्सप्रेस में सोते-सोते खुली इमरजेंसी विंडो, नीचे गिर गया 9 महीने का मासूम! 23 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव, चेन खींचने की कोशिश भी नाकाम
Latest Newsराज्य

सीमांचल एक्सप्रेस में सोते-सोते खुली इमरजेंसी विंडो, नीचे गिर गया 9 महीने का मासूम! 23 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव, चेन खींचने की कोशिश भी नाकाम

vineet verma
Last updated: September 13, 2026 12:01 pm
vineet verma
Share
SHARE

खगड़िया: दिल्ली के आनंद विहार से बिहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रेन के एस-1 कोच में सफर कर रहा 9 महीने का बच्चा इमरजेंसी विंडो से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गया। हादसे के वक्त बच्चे के माता-पिता सो रहे थे। रात करीब 4:17 बजे पिता मोहन कुमार की नींद खुली तो बच्चा सीट से गायब था और आपातकालीन खिड़की खुली मिली। इसके बाद दंपती ने ट्रेन रोकने के लिए चेन खींचने की कोशिश की, लेकिन यात्रियों ने जंगल होने का हवाला देकर उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। करीब 23 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद बच्चे का क्षत-विक्षत शव फैजुल्लापुर स्टेशन के पास झाड़ियों से बरामद किया गया।

Contents
बच्चे के जन्म के बाद पहली बार बिहार जा रहा था परिवार23 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, झाड़ियों में मिला शवबेगूसराय में प्रेम-प्रसंग में शादीशुदा युवक ने दी जान

बच्चे के जन्म के बाद पहली बार बिहार जा रहा था परिवार

खगड़िया जिले के रहने वाले मोहन कुमार अपनी पत्नी काजल और 9 महीने के बच्चे के साथ सीमांचल एक्सप्रेस के एस-1 कोच में सफर कर रहे थे। दंपती की बर्थ संख्या 61 और 64 बताई गई है। प्रयागराज के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, रात में दोनों पति-पत्नी सो गए थे। इसी दौरान बच्चा इमरजेंसी विंडो से नीचे गिर गया।

रात करीब 4:17 बजे मोहन की नजर खुली तो उन्होंने बच्चे को सीट पर नहीं पाया। आपातकालीन खिड़की खुली देखकर उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ। इसके बाद पति-पत्नी ने ट्रेन रोकने के लिए चेन खींचने की कोशिश की, लेकिन दूसरे यात्रियों ने जंगल का हवाला देते हुए चेन नहीं खींचने दी।

23 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, झाड़ियों में मिला शव

बच्चे के लापता होने की सूचना मिलने के बाद जीआरपी और जीआरपीएफ की टीमों ने तलाश शुरू की। फतेहपुर जीआरपी एसओ विनोद कुमार के मुताबिक, बच्चे को खोजने के लिए रातभर अभियान चलाया गया। शनिवार 12 सितंबर को रेलवे पुलिस के साथ सिविल पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई और तलाशी में उनकी मदद ली गई।

करीब 23 घंटे की तलाश के बाद बच्चे का शव फैजुल्लापुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला। शव क्षत-विक्षत हालत में था। बच्चे के माता-पिता ने बताया कि उसके जन्म के बाद वे पहली बार बिहार जा रहे थे, लेकिन सफर के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद दंपती ने वापस दिल्ली लौटने की बात कही है।

बेगूसराय में प्रेम-प्रसंग में शादीशुदा युवक ने दी जान

इधर, बेगूसराय में भी ट्रेन से जुड़ी एक दूसरी दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां प्रेम-प्रसंग में कथित तौर पर असफल होने के बाद एक शादीशुदा युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक पिछले करीब चार साल से एक युवती से प्रेम करता था।

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को युवती ने उसे शादी की बात करने के लिए अपने घर बुलाया था। हालांकि, युवती के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक काफी आहत हो गया। कुछ ही देर बाद उसकी रेलवे ट्रैक के पास मौत हो गई।

घटना लाखो थाना क्षेत्र में रमजानपुर रेलवे गुमटी के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान कोटिया धबौली गांव निवासी मोहम्मद मतीम के बेटे मोहम्मद शमी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शमी शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी था।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 9 महीने का बच्चा, GRP, GRPF, Seemanchal Express, इमरजेंसी विंडो, खगड़िया ट्रेन हादसा, ट्रेन से गिरा बच्चा, ट्रेन हादसा, फतेहपुर जीआरपी, फैजुल्लापुर स्टेशन, बिहार क्राइम, बिहार न्यूज, बेगूसराय न्यूज, मोहम्मद शमी, रेलवे ट्रैक, सीमांचल एक्सप्रेस
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article हरतालिका तीज पर रेत का शिवलिंग ही क्यों? मां पार्वती की तपस्या से जुड़ी है ये परंपरा, पूजा के बाद पार्थिव शिवलिंग का ऐसे करें विसर्जन
Next Article हूती के हमलों से घिरा सऊदी अरब, अमेरिका ने मदद से किया किनारा? मक्का पैक्ट के बावजूद पाकिस्तान भी पीछे हटा, बढ़ी रियाद की चिंता

फीचर

View More

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त राहत दी है। अदालत…

By vineet verma 6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

कभी इन दीवारों के पीछे कैदी काटते थे सजा, आज शाही ठाठ से ठहरते हैं मेहमान… जानिए दुनिया के इन 5 मशहूर जेल होटल के बारे में

नई दिल्ली: आमतौर पर जेल का नाम सुनते ही ऊंची दीवारें, लोहे…

6 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं? वाराणसी में अपने बयान से खुद दिया बड़ा संकेत, सीएम बनने का बताया पुराना फॉर्मूला

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो रही है। इसी बीच समाजवादी…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

हवाई टिकटों के दाम 700% तक बढ़ने का दावा, सुप्रीम कोर्ट में जज बोले- ‘तो विमान से यात्रा मत कीजिए’

नई दिल्ली: दीपावली और छठ पूजा के दौरान हवाई टिकटों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट…

6 Min Read
Latest Newsक्राइम

फेवीक्विक से चिपकाए हाथ, गले पर चाकू और फिर 4.5 लाख की चेन लूटकर भागा बदमाश, बेंगलुरु की वारदात से मचा हड़कंप

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक हेलमेट पहने बदमाश ने…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

शाहदरा विवाद से पुलिस मुख्यालय तक हंगामा, प्रदर्शन के बाद ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर सोमवार यानि 2 नवंबर को पुलिसकर्मियों ने तबादले के आदेश के विरोध में प्रदर्शन किया।…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?